09/06/2026
हमारे विद्यालय की छात्रा कृति शर्मा सुपुत्री श्री मदन शर्मा ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिला सिरमौर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कल कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय में प्रवेश के पश्चात् अपने सहपाठियों से अपनी सफलता की खुशी को सांझा किया व अध्यापकों का आशीर्वाद लिया। कृति शर्मा मूलतः हरिपुरधार के महल क्षेत्र के बडौल गाँव से है।
कृति की बड़ी बहन ने भी गत वर्ष नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। दोनों बहनों की सफलता दिखाती है कि इनके पिता मदन शर्मा जी व उनकी धर्मपत्नी अपनी बेटियों की शिक्षा को लेकर बेहद सजग हैं। उन्होंने सही तौर पर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक किया है। विद्यालय परिवार की और से कृति व उनके अभिभावकों को बहुत बधाई एवं कृति के भविष्य के लिए शुभकामनाएं।