16/11/2018
प्रेस विज्ञप्ति
मिलादुन्नबी के अवसर पर जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर द्वारा 21नवंबर को
दो स्थानों में भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन
जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर के शहर अध्यक्ष डॉ अनवार सिद्दीक़ी द्वारा रक्तदान शिविरों के संबंध में
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया है कि
रक्त ईश्वर का अमूल्य वरदान है , व्यक्ति के अवयव ही इसे बनाते हैं । कई बार अनेकों व्यक्तियों और रोगियों को उसकी बहुत अधिक आवश्यकता पड़ती है । प्रतिवर्ष हमारे देश में 4 करोड़ यूनिट रक्त की ज़रूरत पड़ती है, लेकिन सिर्फ़ 5 लाख यूनिट ही रक्त रक्तदान द्वारा इकट्ठा हो पाता है ।
इसलिए बार बार रक्तदान शिविरों द्वारा रक्त संग्रहित किया जाता है । उन्होंने बताया कि रक्तदान कई लोगों को जीवन की सौगात देता है । किसी की ज़िंदगी बचाना पवित्र क़ुरआन के अनुसार बहुत बड़ा परोपकारी कार्य है । इस ईश्वरीय ग्रंथ की सूरा माईदा 32 के अनुसार अल्लाह का आदेश है कि "और जिसने एक इंसान की जान बचाई उसने मानो पूरी इंसानियत की जान बचाई " ।
एक तंदुरुस्त व्यक्ति में तीन बोतल अतिरिक्त ख़ून का ज़खी़रा होता है , 3 माह के अंतराल से वह एक बोतल रक्तदान कर सकता है । रक्तदान
18 साल से ऊपर के व्यक्ति कर सकते हैं ।
रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को बहुत से लाभ मिलते हैं जैसे कि उनमें
कैंसर का खतरा कम हो जाता है ,
लीवर से जुड़ी समस्याएं कम हो जाती है , हार्ट अटैक की संभावनाएं कम हो जाती है , मोटापा बढ़ता नहीं बल्कि कम होने लगता है, स्किन इन्फ़ेक्शन नहीं होता , नए रक्त निर्माण से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है।
इसलिए आवश्यक है कि हमें रक्तदान करना चाहिए।
जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर पिछले कुछ सालों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है । इस वर्ष वह यूथ विंग और मेडिकल
सर्विस सोसायटी आॅफ़ इंडिया नागपुर के साथ मिलकर अलग-अलग दो स्थानों
मोमिनपुरा के
मुस्लिम लाइब्रेरी हाल तथा अवस्थी चौक, जाफ़र नगर के
न्यू चोपड़ा लाॅन में दिनांक 21 नवंबर को मिलादुन्नबी के अवसर पर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक "भव्य रक्तदान कैंप" आयोजित कर रही हैं । इन कैंपों में
महिलाओं के लिए रक्तदान की व्यवस्था पर्दे के साथ अलग से रखी गई है । इन दोनों कैंपों को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से उपस्थित होकर रक्तदान करने का निवेदन है ।
डॉ एम ए रशीद
मीडिया सचिव
जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर
7798727277/9371945556