14/05/2025
यश पब्लिक स्कूल, नागदा के बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट – 10वीं और 12वीं में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
नागदा, 13 मई 2025 — यश पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, नागदा (सीबीएसई) ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है।
कक्षा 10वीं का परिणाम 96.7% रहा, जिसमें से 36 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 32 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय के टॉपर्स इस प्रकार रहे:
नवनीत बारवे – 89.6%
अनुष चौहान – 82%
दक्ष छीाजेड़ – 77.6%
प्रतिभा मीणा – 76.4%
अरुण वर्मा – 76.2%
सौम्य जैन – 74%
युवराज सिंह भदौरिया – 74%
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 78% रहा, जिसमें 27 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 11 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। 12वीं के टॉपर्स इस प्रकार हैं:
रेहान कुरैशी – 85.4%
प्रीति चौहान – 81.8%
मंताशा – 77%
साक्षी धनोटिया – 74.6%
खुशाली चौड़ा – 73.2%
देवांग मुंद्रा – 73.2%
विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।