Sharda Bal Niketan Nagaur

Sharda Bal Niketan Nagaur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sharda Bal Niketan Nagaur, School, Shardapuram, chunti sara Road , nagaur, Nagaur.

विद्यालय के पूर्व छात्र भैया शुभम भाटी का RJS परीक्षा में चयन होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।भैया शुभम ने प्रथमा से दशमी तक ...
19/12/2025

विद्यालय के पूर्व छात्र भैया शुभम भाटी का RJS परीक्षा में चयन होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
भैया शुभम ने प्रथमा से दशमी तक का अध्ययन विद्या भारती विद्यालय शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक,नागौर में किया।
यहां पर उल्लेखनीय है कि भैया शुभम की माताजी श्रीमती संगीता भाटी भी विद्या भारती विद्यालय शारदा बालिका निकेतन की पूर्व छात्र रह चुकी है और वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगेलाव में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत हैं।
शुभम के पिताजी श्री बालकिशन जी भाटी विद्यालय के पूर्व आचार्य रह चुके हैं और वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाराणी में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
विद्यालय परिवार की ओर से भैया शुभम भाटी को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

 #विद्यालय_का_गौरव विद्यालय के पूर्व छात्र भैया राजेंद्र धौलिया का कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अभिनंदन!...
05/11/2025

#विद्यालय_का_गौरव

विद्यालय के पूर्व छात्र भैया राजेंद्र धौलिया का कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अभिनंदन!💐💐

शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर में आज सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी की 556 वीं जयंती मनाई गई।इस मौके पर...
05/11/2025

शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर में आज सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी की 556 वीं जयंती मनाई गई।
इस मौके पर नागौर गुरुद्वारा के प्रधान श्रीमती मनप्रीत कौर, अर्शदीप कौर, सरदार इंद्रजीत सिंह, श्रीमती रमनीत कौर, आदि अतिथि के नाते मौजूद रहे। इस जयंती कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों तथा आचार्य बंधु भगिनी ने गुरु नानकदेव जी के जीवन पर अपने विचार प्रकट किये।

25/10/2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नागौर विभाग के माननीय संघचालक, संघ विचार के प्रति समर्पित, कर्मयोगी #भैयाजी_हनुमान_सिंह_जी_देवड़ा( #शारदा_बाल_निकेतन_नागौर_के_पूर्व_आचार्य वआदर्श शिक्षण संस्थान नागौर के पूर्व व्यवस्थापक )
के देवलोकगमन पर नागौर स्थित शारदा बाल निकेतन विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा

बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे स्व. हनुमान सिंह जी ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर एक अनुकरणीय जीवन आदर्श प्रस्तुत किया।

उन्होंने अपने सुख, सुविधा और व्यक्तिगत जीवन से ऊपर उठकर मातृभूमि के गौरव के लिए अपना समर्पण किया। उनके जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा।

हम सबके बीच से उनका जाना एक अपूर्णीय क्षति है, किन्तु उनके विचार एवं समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे।

ॐ शांति 🙏

शत-शत नमन माननीय विभाग संघचालक #भैयाजी_हनुमान_सिंह_जी_देवड़ा (  #शारदा_बाल_निकेतन_नागौर_के_पूर्व_आचार्य वआदर्श शिक्षण सं...
19/10/2025

शत-शत नमन

माननीय विभाग संघचालक
#भैयाजी_हनुमान_सिंह_जी_देवड़ा
( #शारदा_बाल_निकेतन_नागौर_के_पूर्व_आचार्य वआदर्श शिक्षण संस्थान नागौर के पूर्व व्यवस्थापक )

भगवान पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।

विद्या भारती विद्यालय शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक में इंडोर बैडमिंटन और कब्बड्डी कोर्ट्स का हुआ भूमिपूजन।पदम श्री विभ...
03/10/2025

विद्या भारती विद्यालय शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक में इंडोर बैडमिंटन और कब्बड्डी कोर्ट्स का हुआ भूमिपूजन।

पदम श्री विभूषित पूज्य संत श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज और मोक्षानंद जी महाराज का मिला पावन सान्निध्य।

भामाशाह अभय मल सा लोढ़ा ने किया ₹21 लाख का अर्थ सहयोग।

विद्या भारती विद्यालय शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक में इंडोर बैडमिंटन और कब्बड्डी कोर्ट्स का हुआ भूमिपूजन।पदम श्री विभ...
02/10/2025

विद्या भारती विद्यालय शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक में इंडोर बैडमिंटन और कब्बड्डी कोर्ट्स का हुआ भूमिपूजन।
पदम श्री विभूषित पूज्य संत श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज और मोक्षानंद जी महाराज का मिला पावन सान्निध्य।
भामाशाह अभय मल सा लोढ़ा ने किया ₹21 लाख का अर्थ सहयोग।
नागौर
विद्या भारती विद्यालय शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक में खिलाड़ियों के खेल अभ्यास हेतु स्थायी इंडोर बैडमिंटन और कब्बड्डी कोर्ट्स निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु ने बताया कि भामाशाह श्री अभयमल सा लोढ़ा द्वारा 21 लाख रुपए का अर्थ सहयोग विद्यालय को किया गया है।इसी अर्थ सहयोग से विद्यालय परिसर में कब्बड्डी और बैडमिंटन के इंडोर कोर्ट्स का निर्माण करवाया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में पावन सान्निध्य पदम श्री विभूषित पूज्य संत श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज और मोक्षानंद जी महाराज का मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह अभयमल सा लोढ़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श शिक्षण संस्थान,नागौर के अध्यक्ष हरिराम धारणिया ने की।विशिष्ट अतिथि के नाते पूर्व विधायक,नागौर मोहन राम चौधरी रहे।मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती एकल विद्यालय योजना के प्रांत प्रमुख देरामाराम भी मंच पर उपस्थित थे। पूज्य संतों और भामाशाह अभय मल लोढ़ा,नगर परिषद् नागौर की सभापति मीतू बोथरा ने भारत माता,सरस्वती माता और ॐ कार के दिव्य चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूज्य संत मोक्षानंद जी महाराज सा अपने आशीर्वचन में कहा कि विद्या भारती संगठन ने संपूर्ण देश में विद्यालय खोले है, जिनमें बालकों अच्छे संस्कार देने, उनका चारित्रिक निर्माण करने और चरित्रवान नागरिक बनाने और सेवा भाव स्थापित करने का कार्य कर रहे है। महाराज श्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे बालकों के निर्माण से भारत एक बार पुनः विश्वगुरु बनेगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देरामाराम ने कहा कि भारत कोई भूमि का टुकड़ा मात्र नहीं है यह देव निर्मित धरा है विश्व में जब लोग बोलना नहीं जानते थे,कपड़े पहनना नहीं जानते थे उस समय भारत ही एकमात्र ऐसी धरा थी जिसमें संस्कृति और सभ्यता का पूर्ण विकास हो चुका था। जब चीनी यात्रा ह्वेनसांग भारत भ्रमण पर आया तो उसने अपनी पुस्तक में लिखा भारत में एक भी व्यक्ति भूखा नहीं, यहां किसी प्रकार का कोई अभाव नजर नहीं आया। ऐसे भारतवर्ष में राष्ट्रभक्ति व बालकों के सर्वांगीण विकास से युक्त शिक्षा की अलख जगाने का कार्य विद्या भारती कर रही है।भामाशाह अभयमल सा लोढ़ा ने अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार निर्माण के क्षेत्र में शारदा बाल निकेतन विद्यालय बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। ये छोटे छोटे बालक ही आगे जाकर भारत के भविष्य के निर्माता बनेंगे।इन भैया बहिनों के सर्वांगीण विकास में समाज को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया
अतिथियों का परिचय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक हनुमान सिंह देवड़ा ने करवाया।विद्यालय की बहिनों ने शास्त्रीय नृत्य के साथ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आए हुए अतिथियों का धन्यवाद प्रबंध समिति के अध्यक्ष केवलराज बच्छावत ने प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद् के अखिल भारतीय टोली सदस्य और प्रबंध समिति सदस्य शरद कुमार जोशी ने किया।
इस अवसर पर भामाशाह परिवार द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक और खेलकूद प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
*ये भी रहे उपस्थित*
विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद जोशी,पिंटू सा ललवाणी,व्यवस्थापक घासीराम चौधरी,अशोक वैष्णव, रामप्रसाद कासनिया,जितेंद्र वैष्णव,यतेंद्र पालीवाल,राजेश अग्रवाल,पार्षद नवरतन मल बोथरा, प्रमिल नाहटा,सोहन कौर, इंदू चौधरी,संघ के शताब्दी विस्तारक रूद्रकुमार शर्मा, कमला चारण, अरविंद बोड़ा, अरुणा दहिया, मोना व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक और विद्यालय के अभिभावक उपस्थित थे।

16/09/2025

राजस्थान के #माननीय_राज्यपाल_श्री_हरिभाऊ_किसनराव_बागड़े
का आज शारदा बाल निकेतन विद्यालय नागौर में आगमन हुआ।
विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक स्वागत व अभिनंदन

#विद्यालय_का_50_वां_वर्ष_संघ_का100_वां_वर्ष

#शारदा_बाल_निकेतन_नागौर

Address

Shardapuram, Chunti Sara Road , Nagaur
Nagaur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sharda Bal Niketan Nagaur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category