27/07/2022
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) पद पर चयनित कामधेनु स्कूल के पूर्व विद्यार्थी( गौरव कामधेनुरियन) का प्रातः कालीन वंदना सत्र में संस्था के स्टाफ सदस्यों एवं प्रबंध समिति ने हर्षोल्लास से भव्य हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया । संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा माला, तिलक,साफा, सॉल,बैग,डायरी, पेन व स्मृति चिन्ह देकर साइंटिस्ट का सम्मान किया।
इंजीनियर सुरेश हुड्डा (साइंटिस्ट इन BARC) ने विद्यालय के संस्मरण एवं विद्यार्थियों को भविष्य में कैरियर के बारे में शानदार मोटिवेट किया। अपनी सफलता का श्रेय माता पिता ,गुरुजनों एवं संस्था निदेशक दौलत राम सारण को दिया। कामधेनु शिक्षा परिवार, नागौर साइंटिस्ट सुरेश के उज्जवल भविष्य, दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति, प्रगति की कामना करता है। गौमाता आपके जीवन को यशस्वी एवं निरामय बनाये रखे, ऐसी प्रार्थना करते हैं।