KMS Gsss Gauna Karaur

KMS Gsss Gauna Karaur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from KMS Gsss Gauna Karaur, School, v/Gauna karaur, Nadaun.

18/10/2025
जिला स्तरीय अंडर–19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभगौना करौर (हमीरपुर), – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गौन...
06/10/2025

जिला स्तरीय अंडर–19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

गौना करौर (हमीरपुर), – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गौना करौर में जिला स्तरीय अंडर–19 बालिका प्रमुख खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भोरंज विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुरेश कुमार जी ने दीप प्रज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश कुमार जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेलों में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 16 विद्यालयों की 157 छात्राओं ने भाग लिया। तीन प्रमुख खेलों – हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल – की प्रतियोगिताएं इस दौरान आयोजित की जाएंगी। विद्यालय के खेल मैदान में इन खेलों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य श्री जोगिंदर सिंह ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। हमीरपुर के एडीपीओ ने भी मुख्य अतिथि का जिला स्कूल खेल संघ (DSSA) हमीरपुर की ओर से सम्मान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापकगण – यज्ञनिश कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, संजीत कुमार, संजीव कुमार, मंजी रानी, निशा शर्मा, श्रेष्ठा, अनु बाला, रेखा, साक्षी, अनुराधा, अजय, कपिल, नंद किशोर, सुभाष, रंजीत, पंकज, अनीता, नीलम, किरण आदि भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है।

06/10/2025
06/10/2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्क.....

06/10/2025
During Swachhata Pakhwara Compaighn...16 Sept. to 30th Sept. 2025
19/09/2025

During Swachhata Pakhwara Compaighn...16 Sept. to 30th Sept. 2025

Address

V/Gauna Karaur
Nadaun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KMS Gsss Gauna Karaur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category