14/08/2020
स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त 2020) की हार्दिक बधाई एवं अशेष मंगलकामनाएँ! 🌹🙏
पूर्व की भाँति इस वर्ष हम विद्यालय पर एकत्र होकर झंडोत्तोलन एवं स्वतंत्रता दिवस का आयोजन नहीं कर पा रहे हैं- इसका अत्यंत दुःख एवं खेद है। सामाजिक दूरी, facemask एवं सुरक्षा के अन्य उपाय अपनाते हुए, शून्य जोखिम के सिद्धांत का अनुशरण करते हुए, अत्यल्प संख्या में सिर्फ़ विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ स्वैच्छिक रूप से उपस्थित होकर इस बार विद्यालय पर झंडोत्तोलन कर पा रहे हैं। हमारे सभी सम्मानित अभिभावक, छात्र-छात्राएँ, समाज, राष्ट्र और मानवता के सभी सजग प्रहरी, जहाँ भी हैं वहीं से इस सर्वाधिक गौरव-गरिमापूर्ण राष्ट्रीय पर्व में स्वयं को भावपूर्वक शामिल करते हुए प्रार्थना करें कि जनमानस शीघ्रातिशीघ्र इन संकटों से उबर पाए। इन परिस्थितियों की व्याख्या करने के लिए शब्द नाकाफ़ी हैं इसलिए प्रार्थना है कि भाव के तल पर संयुक्त होने की कृपा करेंगे। क्षमायाचना के साथ हार्दिक बधाई, धन्यवाद एवं आभार!🌹🙏
Team SJPS & The Dynamic PS
Sabha/Sujawalpur(Dholi), Sakra, Muzaffarpur