27/03/2021
Written by Our respected Director PAWAN KUMAR UPMANYU SIR
सीतामढ़ी ज़िले के डुमरा प्रखंड के बलुआ गाँव के उपेन्द्र बाबू का सबसे छोटा पोता राजन प्राथमिक विद्यालय से माध्यमिक तक की शिक्षा उपमन्यु विद्यालय के छात्रावास में रहकर पुत्रवत प्राप्त किया ।प्रथम श्रेणी से दशवी उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई की व्यवस्था मेरे यहाँ नहीं होने के कारण गाँव में रहकर हीं बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट विज्ञान विषय के साथ करने का निर्णय लिया, मुझे उस समय उसका यह निर्णय हास्यास्पद लगा था, किन्तु आज जब इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आया तो देखा कि भाषा सहित सभी विषयों में Distinction Marks प्राप्त है तो अनायास हीं मुँह से निकल गया
वाह ! जियो चेला ।
राजन को उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ईश्वर से निरंतरता बनाए रखने की प्रार्थना ।