18/04/2026
**शनिवार**
-----------------
शनिवार का दिन है आया।
बच्चों का है मन हर्षाया।।
बैगलेस होकर स्कूल आये।
वाद्ययंत्र को खूब बजाये।।
ढोलक पे दे दे के ताल।
बच्चों के हुए चेहरे लाल।।
तबला पर जब मारा थाप।
जोश में आयें हम और आप।।
अपना-अपना गाल फुलाया।
और बांसुरी पर जोर लगाया।।
कैसियो से जब निकला धुन।
लगा निखरने बच्चों का गुण।।
घुंघरू की आवाज ने मोहा।
झाल मंजीरा कर में सोहा।।
शिक्षक बच्चे सब कोई आये।
वाद्ययंत्र पर ताल लगाये।।
विद्यालय में खुशी से आये।
प्रसन्न होकर पढ़े-पढ़ाये।।
ब्रजेश कुमार वर्मा
प्रधान शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पानापुर गोसाईं टोला, मीनापुर, मुजफ्फरपुर