23/05/2026
चमकी को धमकी! 🛑
गर्मी का मौसम आते ही चमकी बुखार (AES) का डर सताने लगता है, लेकिन इस बार हम डरेंगे नहीं, बल्कि मिलकर लड़ेंगे! मुजफ्फरपुर कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विंग द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय रघुनाथपुर खुर्द में एक विशेष सामुदायिक यात्रा (Community Visit) का आयोजन किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में चमकी बुखार के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को सतर्क करना है। चमकी को हराने के लिए बस ये 3 धमकियाँ याद रखनी हैं:
1️⃣ खिलाओ: बच्चे को रात में सोने से पहले भरपेट खाना जरूर खिलाएं। यदि संभव हो, तो कुछ मीठा भी दें।
2️⃣ जगाओ: रात के बीच में और सुबह उठते ही जरूर देखें कि कहीं बच्चा बेहोश या उसे चमकी तो नहीं है।
3️⃣ अस्पताल ले जाओ: बेहोशी या चमकी के लक्षण दिखते ही तुरंत आशा दीदी को सूचित करें और निःशुल्क 102 एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।
जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। आइए मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ और सुरक्षित बिहार का सपना साकार करें! 🤝✨
18/05/2026
10/05/2026
09/05/2026
27/04/2026
19/04/2026