Saphal

Saphal

Share

SAPHAL- is the residential rehabilitation centre for persons with Disability. Here Children with Special Needs like Autism, Cerebral Palsy, Mental Retardat

20/03/2026

नमस्कार,
World Down Syndrome Day के अवसर पर दिनांक 21 मार्च, समय दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक, समर्पण NGO, चाइल्ड कंसर्न एवं स्पेशल ओलंपिक के तत्वावधान में एक जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
📍 स्थान: शीला कॉम्प्लेक्स, न्यू बहादुरपुर, राजेंद्र नगर, पटना
(बाजार समिति रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा के दक्षिण, श्याम मंदिर के पास)
इस कार्यक्रम के अंतर्गत:
बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास
Niramaya Health Insurance Scheme के तहत ₹1,00,000 तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा
National Trust की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की सुविधा
👨‍👩‍👧 आवश्यक दस्तावेज़:
बच्चे का आधार कार्ड
UDID (Unique Disability ID) कार्ड
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
अन्य संबंधित दस्तावेज
👉 सभी अभिभावकों एवं संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध है कि अपने बच्चों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
निवेदक:
डॉ. शिवाजी कुमार
अध्यक्ष – समर्पण एवं चाइल्ड कंसर्न
📞 मोबाइल: 94310 15499 / 90979 68279

28/02/2026

*आमंत्रण सूचना*
राज्य स्तरीय दिव्यांगजन होली मिलन सम्मान समारोह – 2026
📍 मुजफ्फरपुर (बिहार)
(लीची की मिठास और सांस्कृतिक विरासत की पहचान)
सादर निवेदन है कि Bihar Association of Persons with Disabilities (BAPWD), DPG Muzaffarpur (Disabled Persons Group) एवं Rani Lakshmi Bai Mahila Vikas Samiti के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांगजन होली मिलन सम्मान समारोह – 2026 में आप सभी सम्मानित दिव्यांगजन भाई बंधुओं एवं बहन को सादर आमंत्रित किया जाता है।
यह गरिमामय आयोजन सामाजिक समरसता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण,
महिला सहभागिता एवं सांस्कृतिक एकता के संदेश को जन–जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
📅 *दिनांक:-* 01 मार्च 2026 (रविवार)
⏰ *समय:* प्रातः 10:30 बजे से
📌 *स्थान:-* रानी लक्ष्मी बाई महिला विकास समिति एवं पी०डब्ल्यू०डी० संघ, जिला कार्यालय सेमिनार हॉल, सुस्ता रेलवे गुमटी नं. 08, रामदयालु मलंग स्थान, अतिथि होटल के समीप, हाजीपुर–पटना रोड, मुजफ्फरपुर (बिहार)
🎉 इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला के सभी 16 प्रखंडों सहित बिहार राज्य भर के अलग-अलग जिला से *पी०डब्ल्यू०डी० संघ* के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, मीडिया प्रभारी,
महिला प्रभारी सहित कुल 13 सम्मानित पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
🌸 *कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ:*
रंग–गुलाल–अबीर के साथ पारंपरिक होली मिलन 🌈
“लीची नगरी” मुजफ्फरपुर से प्रेम, सौहार्द एवं एकता का संदेश 🍓
Baba Garibnath Temple के आशीर्वाद से आयोजन
सांस्कृतिक प्रस्तुति, मिलन समारोह एवं विशिष्ट सम्मान
दिव्यांगजन अधिकारों एवं सामाजिक सरोकारों पर सकारात्मक संवाद
🎖 *मुख्य अतिथि:*
Raj Bhushan Choudhary
राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार
🎖 *विशिष्ट अतिथि:*
Dr. Shivajee Kumar
पूर्व राज्य आयुक्त निःशक्ता,
(बिहार सरकार) ,

Dr. Pramod Kumar
प्राचार्य, नितेश्वर सिंह कॉलेज, महाविद्यालय मुजफ्फरपुर

🎤 *कार्यक्रम अध्यक्ष:* श्री शंभू साहनी
📞 87093 01410
📝 *कार्यक्रम सचिव:* श्री रामजीवन शाह
📞 98013 62357
अतः आप सभी सम्मानित पी०डब्‍लू०डी०संघ प्रतिनिधि दिव्यांगजन समाजसेवी तथा सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र आग्रह है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर इस सामाजिक एवं प्

BAL VIKAS AUR ADHIGAM : SHIKSHAN EVAM MANOVAGYANIK AYAM 28/01/2026

📘 बाल विकास और अधिगम : शिक्षण एवं मनोवैज्ञानिक आयाम
शिक्षा, मनोविज्ञान और शिक्षक पात्रता परीक्षाओं (CTET, STET, TET, UGC-NET, BPSC Special Teacher आदि) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद पुस्तक।
यह पुस्तक बाल विकास, अधिगम, प्रेरणा, बुद्धि, समावेशी शिक्षा (CWSN) तथा शिक्षण के मनोवैज्ञानिक आयामों को सरल, व्यावहारिक और परीक्षा-उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करती है।
✍️ लेखक के बारे में (संक्षेप में)
डॉ. शिवाजी कुमार एक प्रख्यात शिक्षाविद्, मनोवैज्ञानिक एवं विशेष शिक्षा विशेषज्ञ हैं। उन्हें शिक्षक-प्रशिक्षण, समावेशी शिक्षा और बाल मनोविज्ञान के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उनकी पुस्तकें विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।
👉 पुस्तक देखने/खरीदने के लिए लिंक:
🔗 https://amzn.in/d/b8maYnq
📚 सही मार्गदर्शन, मजबूत वैचारिक आधार और परीक्षा में सफलता की ओर एक सशक्त कदम।

BAL VIKAS AUR ADHIGAM : SHIKSHAN EVAM MANOVAGYANIK AYAM THE BOOK IS BASED ON PSYCHOLOGY

26/01/2026

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर
आइए हम सभी भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था को पुनः दृढ़ करें
तथा संविधान एवं विभिन्न कल्याणकारी अधिनियमों के
प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सामूहिक संकल्प लें।

यह हम सबकी साझा ज़िम्मेदारी है कि
दिव्यांगजन (PwDs) के साथ-साथ
अति-गरीब, वंचित, हाशिए पर खड़े, अनाथ, निराश्रित, अशिक्षित एवं अर्ध-शिक्षित वर्गों
के सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए
एकजुट होकर कार्य करें।

जब तक संविधान के अधिकार
हर नागरिक के जीवन में गरिमा, समान अवसर और सहभागिता नहीं लाते,
तब तक सच्चा राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है।

संविधान हमारी शक्ति है —
समावेशन ही राष्ट्र निर्माण की नींव है।

🇮🇳
डॉ. शिवाजी कुमार
दिव्यांग अधिकार एवं समावेशी विकास के लिए समर्पित
🌐 www.drshivajeekumar.in

25/01/2026

🏃‍♂️♿ दिव्य दौड़ में दिव्यांगों ने दिखाया जोश और जज़्बा!
समान अवसर और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक उदाहरण।
सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई 💐🇮🇳

22/01/2026

मनोवैज्ञानिक हथियार: आधुनिक युग का सबसे घातक अस्त्र
लेखक: डॉ. शिवाजी कुमार

आधुनिक युग में युद्ध, अपराध और सत्ता के स्वरूप में एक गहरा और मौलिक परिवर्तन दिखाई देता है। आज सबसे घातक हमला शरीर पर नहीं, बल्कि मानव मन पर किया जा रहा है। इसी संदर्भ में मनोवैज्ञानिक हथियार आधुनिक समय का सबसे प्रभावी और खतरनाक अस्त्र बन चुका है। यह हथियार न तो दिखाई देता है, न ही तुरंत पहचाना जाता है, लेकिन इसका प्रभाव व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता, सामाजिक व्यवहार और विश्वास प्रणाली को भीतर से कमजोर कर देता है।

मनोवैज्ञानिक हथियार का अर्थ केवल सैन्य या युद्धकालीन रणनीति तक सीमित नहीं है। आज इसका व्यापक प्रयोग साइबर अपराध, दुष्प्रचार, फेक न्यूज़, सोशल मीडिया ट्रोलिंग, ऑनलाइन धमकी, ब्लैकमेल और डिजिटल धोखाधड़ी के रूप में हो रहा है। इस प्रक्रिया में तकनीक एक माध्यम है, जबकि वास्तविक निशाना मानव की भावनाएँ—भय, लालच, क्रोध, असुरक्षा और भरोसा—होती हैं। जब व्यक्ति भावनात्मक रूप से असंतुलित हो जाता है, तब वह तर्क के बजाय भय और दबाव में निर्णय लेने लगता है।

साइबर अपराध में मनोवैज्ञानिक हथियारों का प्रयोग अत्यंत योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है। अपराधी सरकारी एजेंसियों, पुलिस, बैंक या न्यायिक संस्थाओं के नाम से संदेश भेजकर व्यक्ति में डर पैदा करते हैं। गिरफ्तारी, खाता फ्रीज होने या कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर पीड़ित की मानसिक स्थिति को इस स्तर तक दबाव में लाया जाता है कि वह बिना सत्यापन किए आदेशों का पालन कर बैठता है। यहाँ हथियार तकनीकी नहीं, बल्कि भय की मनोविज्ञान होता है।

सोशल मीडिया ने मनोवैज्ञानिक हथियारों की ताकत को कई गुना बढ़ा दिया है। भ्रामक खबरें, आधे-अधूरे तथ्य, भावनात्मक वीडियो और उकसाने वाले संदेश समाज को मानसिक रूप से विभाजित कर रहे हैं। लगातार नकारात्मक और डर पैदा करने वाली सूचनाएँ व्यक्ति में असहायता, अवसाद और आक्रोश को जन्म देती हैं। धीरे-धीरे व्यक्ति अपनी स्वतंत्र सोच खोने लगता है और भीड़ की मानसिकता का हिस्सा बन जाता है। यही मनोवैज्ञानिक हथियार की सबसे बड़ी सफलता होती है।

मनोवैज्ञानिक हथियार का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर समाज और शासन व्यवस्था तक पहुँचता है। जब नागरिक भ्रम और अविश्वास की स्थिति में होते हैं, तब वे संस्थाओं पर संदेह करने लगते हैं। डिजि

Cerebral Palsy: Technology for Managing High Support Needs - Dr. Shivajee Kumar Lecture 22/01/2026

https://youtu.be/eUsqpR5d0xg 👉 यह चैनल सेरेब्रल पाल्सी एवं विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण, प्रौद्योगिकी, पुनर्वास और खेल से जुड़ी प्रामाणिक व उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। विशेषज्ञ व्याख्यान, राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी और समावेशी विकास से जुड़े अपडेट्स के लिए हमें फॉलो करें।

🔗 वीडियो देखें (Highlight):
👉 https://youtu.be/eUsqpR5d0xg

📧 ईमेल: [email protected]

🌐 वेबसाइट: www.isfcp.in

👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें – आइए मिलकर समावेशी भारत का निर्माण करें।

Cerebral Palsy: Technology for Managing High Support Needs - Dr. Shivajee Kumar Lecture This lecture by Dr. Shivajee Kumar, a renowned expert in Cerebral Palsy and Inclusive Rehabilitation, focuses on the topic “Technology in Management of High ...

Photos from Saphal's post 19/01/2026

🥇 बिहार के सनी और झंडू बने गोल्डन स्टार ⭐
राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर रचा इतिहास।
बधाई हो चैंपियंस! 💪🇮🇳

18/01/2026

Dear Sir/Madam,

Greetings from ISFA & ISFCP.

This is to inform you that the 12th National Athletics Championship for Autism (ASD) 2025–26 and the 21st National Athletics Championship for CP (Cerebral Palsy) will be held as per details below:

📅 Dates: 14–15 March 2026
📍 Venue: Patliputra Sports Complex, Kankarbagh, Patna (Bihar)

All registered Associations, Special Schools, Sports Clubs, Organizations, Institutes, Parents’ Associations, and individual athletes from all 28 States and 8 UTs are eligible to participate, subject to valid affiliation/membership for the current year.

📝 Last Date (ASD Registration): 15 FEB 2026
🔗 https://forms.gle/XyHKf3tdGczGdK4i9
(CP registration details will be shared separately.)

📧 Enquiry: [email protected] | [email protected]
📱 WhatsApp: +91-9431015499

Kindly circulate and ensure participation.

With regards,
Dr. Shivajee Kumar
President – ISFA & ISFCP
www.isfa.in | www.isfcp.in

Photos from Saphal's post 14/01/2026

🏆 5वीं सीनियर राष्ट्रीय गोलबॉल चैम्पियनशिप–2026 संपन्न 🏆
पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित 5वीं सीनियर राष्ट्रीय गोलबॉल चैम्पियनशिप–2026 का आज सफल समापन हुआ।
🔹 महिला वर्ग विजेता – मध्यप्रदेश
🔹 पुरुष वर्ग विजेता – तेलंगाना
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 28 टीमों के 270+ दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
गोलबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, साहस और समान अवसर का प्रतीक है।
Bihar Blind Association को गर्व है कि बिहार में पैरा स्पोर्ट्स को नई पहचान मिल रही है। सभी विजेता टीमों, खिलाड़ियों, आयोजकों और सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
🙏 विशेष धन्यवाद
Indian Blind Sports Association
Bihar Para Sports Association
बिहार सरकार एवं सभी सहयोगी संस्थानों का
🔖 Hashtags








13/01/2026

आमंत्रण – समापन समारोह

5वीं राष्ट्रीय पैरा गोलबॉल चैंपियनशिप 2025
(11–13 जनवरी 2026)

आप सादर आमंत्रित हैं

📅 दिनांक: मंगलवार, 13 जनवरी 2026
🕓 समय: अपराह्न 4:00 बजे
📍 स्थान: इंडोर स्टेडियम,
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,
कंकरबाग, पटना (बिहार)

मुख्य अतिथि
सुश्री श्रेयसी सिंह
माननीय खेल मंत्री, बिहार सरकार

आयोजक
Indian Blind Sports Association, New Delhi

सहयोग से
Bihar Blind Sports Association
Bihar Para Sports Association

सादर
डॉ. शिवाजी कुमार
अध्यक्ष
बिहार ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन
बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन

Want your school to be the top-listed School/college in Muzaffarpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Susta, Ramdayalu Nagar
Muzaffarpur
842002