15/08/2022
🇮🇳प्रज्वल प्रेप पब्लिक स्कूल गोबरसही मुजफ्फरपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस 2022 की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🕉भारत ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर लिए है. इस मौके पर आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज ही के दिन जब 1947 में देश को आजादी मिली थी. तब हमारे प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक बात कही थी. उन्होंने कहा था कि भविष्य में हमें चैन से नहीं बैठना है बल्कि निरंतर प्रयास करते रहना है. ताकि हम भारत की सेवा कर सकें. भारत की सेवा करने का मतलब है लाखों-करोड़ों पीड़ित लोगों की सेवा करना. आज भी हमें इसी बात को ध्यान में रखना चाहिए और देश की सेवा में जुट जाना चाहिए.
देश की सेवा करने का अर्थ यहीं है कि हम जो भी काम कर रहे हैं उसे पूरी लगन से करें. अगर हम शिक्षक हैं तो हम अपने आने वाले भविष्य यानी बच्चों को क्या नया दे सकते हैं. क्योंकि यही बच्चें कल से इस देश का नेतृत्व करने वाले है. हम अगर किसी कंपनी में वर्कर है या इंजीनियर, डॉक्टर है तो भी हमें अपनी देश भक्ति के बारे में सोचना चाहिए. क्योंकि देश में हर क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति इस देश की सेवा कर रहा है. आने वाली पीढ़ी देश के स्वतंत्रता संग्राम को याद रखें और उन सेनानियों के लिए मन में सम्मान भी हो. ऐसी भावना लोगों के मन में जागृत करना है. देश आजादी के अमृत महोत्सव में प्रवेश कर रहा है. इस समय हमें यह प्रण लेना चाहिए कि राष्ट्र निर्माण और देश के विकास व रक्षा के लिए हम सब एक है.
स्वतंत्रता दिवस के इस महापर्व पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं. जय हिंद, जय भारत