Mission Competition

Mission Competition Here you will get daily updated Related competive Exams and Upcoming Vacancies.

बिहार दरोगा ASI Exam Date Out उम्मीद से ज़्यादा जल्दी परीक्षा हो रहा है
27/12/2024

बिहार दरोगा ASI Exam Date Out उम्मीद से ज़्यादा जल्दी परीक्षा हो रहा है

Join our Telegram Channel:– https://t.me/missioncompetitionofficial70th BPS...

26/12/2024

15/08/2024

This is totally disturbing

24/10/2021

Gk GS..... 👇👇👇👇

अति महत्वपूर्ण 100 प्रश्न उत्तर.

प्रश्न-1. हरियाणा में पहला कॉलेज कब खुला?

उत्तर- 1926 ई.

प्रश्न-2. हरियाणा का पहला कॉलेज कहाँ खुला?

उत्तर- रोहतक में|

प्रश्न-3. हरियाणा का पहला समाचार पत्र कौन-सा था?

उत्तर- हरियाणा |

प्रश्न-4. हरियाणा समाचार पत्र कहाँ से प्रकाशित होता था?

उत्तर- झज्जर से|

प्रश्न-5. ‘हरियाणा‘ समाचार पत्र के संचालक कौन थे?

उत्तर- पंडित दीनदयालु शर्मा|

प्रश्न-6. पंडित दीनदयालु शर्मा दूसरा अखबार कौन-सा निकालते थे?

उत्तर- रिफाए आम|

प्रश्न-7. खैर अंदेश अखबार कब शुरू हुआ?

उत्तर- 1889 ई. में|

प्रश्न-8. जाट गज़ट अखबार कब शुरू हुआ?

उत्तर- 1916 में|

प्रश्न-9. जाट गज़ट कहाँ से निकलता था?

उत्तर- रोहतक से|

प्रश्न-10. जाट गज़ट के संपादक कौन थे?

उत्तर- चौधरी छोटूराम|

प्रश्न-11. हरियाणा तिलक अखबार कब शुरू हुआ?

उत्तर- 1923 ई. में|

प्रश्न-12. हरियाणा तिलक के संपादक कौन थे?

उत्तर- पंडित श्रीराम शर्मा|

प्रश्न-13. पंडित माधव प्रसाद मिश्र कहाँ के निवासी थे?

उत्तर- कुंगड (भिवानी) |

प्रश्न-14. बाबू बालमुकुन्द गुप्त कहाँ के निवासी थे?

उत्तर- गुडियानी (रेवाड़ी)

प्रश्न-15. बाबू मुरलीधर कहाँ के निवासी थे?

उत्तर- अम्बाला|

प्रश्न-16. हरियाणा में कौन-कौन से नये मंडल (Division) बनाए गए हैं?

उत्तर- करनाल और फरीदाबाद

प्रश्न-17. अब हरियाणा में कुल कितने मंडल हो गए हैं?

उत्तर- छः

प्रश्न-18. सभी मंडलों के नाम बताएं?

उत्तर- अम्बाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद |

प्रश्न-19. अम्बाला मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- अम्बाला, यमुनानगर, पंचकुला और कुरुक्षेत्र

प्रश्न-20. करनाल मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- करनाल, पानीपत, कैथल

प्रश्न-21. रोहतक मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी

प्रश्न-22. हिसार मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद

प्रश्न-23. गुरुग्राम मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़

प्रश्न-24. फरीदाबाद मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- फरीदाबाद, पलवल और नूह

प्रश्न-25. हरियाणा में कौन-सी नयी पुलिस रेंज बनाई गई है?

उत्तर- अम्बाला

प्रश्न-26. अब हरियाणा में कितनी पुलिस रेंज हो गई हैं?

उत्तर- पांच

प्रश्न-27. सभी पुलिस रेंज के नाम बताओ?

उत्तर- अम्बाला, करनाल, हिसार, रोहतक, साउथ रेंज (मुख्यालय रेवाड़ी)

प्रश्न-28. अम्बाला रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- अम्बाला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र

प्रश्न-29. करनाल रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- करनाल, पानीपत, कैथल

प्रश्न-30. हिसार रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर-हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद

प्रश्न-31. रोहतक रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- रोहतक, झज्जर, सोनीपत, दादरी, भिवानी

प्रश्न-32. साउथ रेंज में कौन-कौन से जिले आते हैं?

उत्तर- महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूह

प्रश्न-33. हरियाणा के कुल कितनी पुलिस कमिश्नरी हैं?

उत्तर- तीन

प्रश्न-34. हरियाणा की सभी पुलिस कमीशनरी के नाम बताओ?

उत्तर- पंचकुला, गुरुग्राम, फरीदाबाद

प्रश्न-35. हरियाणा में कौन-सा पुलिस जिला नया बनाया गया है जो जिला नहीं है केवल पुलिस जिला है?

उत्तर- हांसी

प्रश्न-36. हरियाणा का 22वां जिला कौन सा है?

उत्तर- चरखी दादरी

प्रश्न-37. हरियाणा में कितनी नयी तहसील बनाई गई हैं?

उत्तर- 10

प्रश्न-38. हरियाणा में कितनी नयी उपतहसील बनाई गई हैं?

उत्तर- 11

प्रश्न-39. हरियाणा में प्रशासनिक सुधार के लिए कौन सी संस्था बनाई गई है?

उत्तर- हरियाणा गवर्नेंस रिफार्म अथॉरिटी

प्रश्न-40. हरियाणा गवर्नेंस रिफार्म अथॉरिटी का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

उत्तर- डॉ. प्रमोद कुमार

प्रश्न-41. हरियाणा में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

उत्तर- गाँव दुधौला जिला पलवल

प्रश्न-42. हरियाणा के कितने ग्रामीण जिले खुले में शौच मुक्त हो गए हैं?

उत्तर- सात

प्रश्न-43. हरियाणा में कितने शहरी जिले खुले में शौच मुक्त हूँ चुके हैं?

उत्तर- दो | सिरसा और रोहतक

प्रश्न-44. वर्ष 2017 में सूरजकुंड में लगाने वाले 31वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में थीम स्टेट कौन सा राज्य होगा?

उत्तर- झारखण्ड

प्रश्न-45. वर्ष 2017 में सूरजकुंड में लगाने वाले 31वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में पार्टनर कंट्री कौन सा देश होगा?

उत्तर- इजिप्ट

प्रश्-46. वर्ष 2017 में सूरजकुंड में लगाने वाले 31वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला में कौन-कौन से देश पहली बार भाग ले रहे हैं ?

उत्तर- इथोपिया, मंगोलिया, स्लोवीनिया

प्रश्न-47. नोट बंदी में किस-किस मूल्य के नोट केंद्र सरकार ने बंद किये हैं ?

उत्तर- 1000 और 500

प्रश्न-48. एस.वाई.एल. क्या है?

उत्तर- सतलुज-यमुना लिंक नहर|

प्रश्न-49. हरियाणा का सबसे बड़ा गाँव कौन-सा है?

उत्तर- सिसाय (हरियाणा)|

प्रश्न-50. हरियाणा में परमाणु बिजली संयंत्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

उत्तर- गोरखपुर (फतेहाबाद)|

प्रश्न-51. हरियाणा में कृषि विभाग को अब किस नाम से जाना जायेगा?

उत्तर- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग|

प्रश्न-52. गुडगाँव का नया नाम क्या होगा?

उत्तर- गुरुग्राम|

प्रश्न-53. मेवात जिले का नाम अब क्या होगा?

उत्तर- नूह|

प्रश्न-54. हरियाणा में बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

उत्तर- अंजनथली जिला करनाल

प्रश्न-55. हरियाणा के विद्यालयों में इस वर्ष से कौन सी परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी गई है?

उत्तर- सेमेस्टर प्रणाली|


प्रश्न-56. हरियाणा में कितनी पुलिस कमीशनरी हैं?

(क) 2 (ख) 3 (ग) 4 (घ) 5

उत्तर- ख

प्रश्न-57. साउथ रेंज में निम्न में से कौन-कौन से जिले आते हैं?

(क) महेंद्रगढ़ (ख) रेवाड़ी (ग) पलवल (घ) मेवात (च) सभी

उत्तर- सभी

प्रश्न-58. हरियाणा सरकार ने किस दुधारू पशु के वध को जघन्य अपराध घोषित किया है?

उत्तर- गौ वध को

प्रश्न-59. हैपनिंग हरियाणा समिट कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर- गुडगाँव

प्रश्न-60. राजधानी चंडीगढ़ का नाम कहाँ से लिया गया है?

उत्तर- चंडी मंदिर से

प्रश्न-61. ख्वाजा अल्ताफ हुसैन हाली का जन्मवर्ष क्या है?

उत्तर- 1837 ई.

प्रश्न-62. हरियाणा में मगर प्रजनन केंद्र कहाँ है?

उत्तर- भोर सैंदा जिला कुरुक्षेत्र

प्रश्न-63. हरियाणा विधान सभा में कुल कितनी सीट हैं?

उत्तर- 90

प्रश्न-64. हरियाणा के किन दो जिलों में विशेष पर्यावरण अदालतें स्थापित की गई हैं?

उत्तर- हिसार और फरीदाबाद

प्रश्न-65. गणगौर का त्योहर किस माह में मनाया जाता है?

उत्तर- मार्च-अप्रैल

प्रश्न-66. सायना नेहवाल का जन्म किस जिले में हुआ था?

उत्तर- हिसार

प्रश्न-67. सोनू निगम किस जिले के रहने वाले हैं?

उत्तर- फरीदाबाद

प्रश्न-68. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा के किस जिले का शहरी बाल लिंगानुपात सबसे ज्यादा है?

उत्तर- मेवात

प्रश्न-69. हरियाणा का दूसरा राज्यपाल कौन था?

उत्तर- बी.एन.चक्रवर्ती

प्रश्न-70. हरियाणा का उच्च न्यायलय कहाँ कार्यरत है?

उत्तर- चंडीगढ़

प्रश्न-71. पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायधीश कौन था?

उत्तर- जस्टिस रामलाल

प्रश्न-72. लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना कब लागू की गई?

उत्तर- 1 जनवरी, 2006

प्रश्न-73. हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 23 सितम्बर को

प्रश्न-74. सतनामी कहाँ के रहने वाले थे?

उत्तर- नारनौल

प्रश्न-75. हरियाणा के किस शहर को साइबर सिटी कहा जाता है?

उत्तर- गुडगाँव

प्रश्न-76. राजा नाहर सिंह के नाम पर स्टेडियम कहाँ है?

उत्तर- फरीदाबाद

प्रश्न-77. पिप्लाद ऋषि से सम्बंधित बाघोत तीर्थ किस जिले में है ?

उत्तर- महेंद्रगढ़

प्रश्न-78. हरियाणा की किस महिला खिलाडी को खेल रत्न दिया जाएगा?

उत्तर- साक्षी मलिक

प्रश्न-79. आदर्श गाँव योजना के लिए हरियाणा के कितने सांसदों ने गाँव गोद लिए?

उत्तर- 15

प्रश्न-80. निम्न में से कौन सा अति प्राचीन नगर नहीं है?

रोहतक, पंचकुला, सोनीपत, अग्रोहा

उत्तर- पंचकुला

प्रश्न-81. आदि बद्री का सम्बन्ध किस पवित्र नदी से माना जाता है ?

उत्तर- सरस्वती

प्रश्न-82. किस उत्सव को बसोडा भी कहा जाता है?

उत्तर- सीली सातम

प्रश्न-83. पश्चिम में गुजरात से लेकर उत्तर में दिल्ली तक फैली हुई पर्वत श्रेणी को कहते हैं?
उत्तर- अरावली

प्रश्न-84. श्री कृष्ण संग्राहलय हरियाणा में कहाँ पर स्थित है?

उत्तर- कुरुक्षेत्र

प्रश्न-85. हरियाणा के किस भाग में सर्वाधिक वर्षा होती है?

उत्तर- उत्तर-पूर्व

प्रश्न-86. अकबर के समय रेवाड़ी के शासक कौन थे?

उत्तर- हेमचन्द्र

प्रश्न-87. म्हारा गाँव जगमग गाँव का सम्बन्ध किस विभाग से है?

उत्तर- विद्युत् प्रसारण

प्रश्न-88. हरियाणा की साक्षी मालिक किस खेल से सम्बंधित है?

(क) डिस्कस थ्रो (ख) बॉक्सिंग (ग) कुश्ती (घ) जुडो

उत्तर- कुश्ती

प्रश्न-89. शेख चिल्ली का मकबरा कहाँ स्थित है?

(क) हिसार (ख) कुरुक्षेत्र (ग) पानीपत (घ) पंचकुला

उत्तर- कुरुक्षेत्र

Note :- शेख चिल्ली का मकबरा कुरुक्षेत्र के बाहरी इलाके में एक ऊंचे टीले पर बनाया गया है। प्रसिद्ध सूफी संत शेख चेहली की याद में बना मकबरा देश के प्रमुख राष्ट्रीय स्मारकों में शुमार है, इसे हरियाणा का ताजमहल भी कहा जाता है। शेख चेहली की याद में दाराशिकोह ने लगभग 1650 ई. में इसे बनवाया था। मुग़ल बादशाह शाह जहां का बेटा “दारा शिकोह” शेख चिल्ली का शिष्य और प्रशंसक था ।

प्रश्न-90. उर्दू मुख्यत किस जिले में बोली जाती है? निम्नलिखित विकल्पों में से बताएं|

(क) मेवात (ख) कुरुक्षेत्र (ग) पानीपत (घ) पंचकुला

उत्तर- मेवात

प्रश्न-91. बाराबाट होना हरियांवीं मुहावरे का क्या अर्थ है?

उत्तर- नष्ट होना

प्रश्न-92. महिला साक्षरता दर किस जिले में सर्वाधिक है ?

उत्तर- गुडगाँव

प्रश्न-93. मुर्रा इसकी एक किस्म है?

उत्तर- भैंस

प्रश्न-94. हरियाणा की रानी रामपाल को किस खेल के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा?

उत्तर- हॉकी

प्रश्न-95. विनेश फौगाट को किस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा?

उत्तर- कुश्ती

प्रश्न-96. हरियाणा के पहलवान अमित को किस पुरस्कार के लिए चुना गया है?

उत्तर- अर्जुन पुरस्कार

प्रश्न-97. हरियाणा के किस कोच को इस वर्ष द्रोणाचार्य अवार्ड दिया जाएगा?

उत्तर- महावीर सिंह फौगाट

प्रश्न-98. हरियाणा सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर किसे बनाया है?

उत्तर- साक्षी मलिक

प्रश्न-99. हरियाणा के रेवाड़ी से 16 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आरम्भ किसने किया?

उत्तर- रक्षा मंत्री मनोहर परिकर

प्रश्न-100. हरियाणा सरकार ने शिक्षा विभाग में किस पारदर्शी प्रणाली से दस हजार पीजीटी के स्थानान्तरण किये हैं?

उत्तर- MIS पोर्टल

By- urmila Kanchan

29/07/2021
india Pakistan the war of 1971
30/10/2020

india Pakistan the war of 1971

About this video It has been informed that the remains of PNS Ghazi, the first fast-attack submarine of Pakistan Navy, discovered in the waters of Visakhapat...

08/09/2020
28 JUNE BREAKING NEWSNEW EXAM DATE OF CTETKVS EXAM DATE NEW TEACHER VACANCY..
28/06/2020

28 JUNE BREAKING NEWS
NEW EXAM DATE OF CTET
KVS EXAM DATE
NEW TEACHER VACANCY..

CTET NEW EXAM DATE 2020 | ctet latest news | CTET exam date latest| ctet new exam date| CTET admit card CTET exam date postponed or not CTET latest news toda...

Mock test of Science Daily dose Bilingual mini mock test  jarur mock test de aap or agar acha lge to please subscribe an...
01/06/2020

Mock test of Science Daily dose Bilingual mini mock test jarur mock test de aap or agar acha lge to please subscribe and share thank you..

About this video This is a 10 Questions mini mock test of Science you...

Address

Chandwara
Muzaffarpur
842001

Telephone

+916201959545

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mission Competition posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category