20/04/2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष द्वारा रोकने के प्रयासों के विरोध में आज एनडीए के नेतृत्व में पटना के कारगिल चौक, गांधी मैदान में आयोजित महिलाओं के जन आक्रोश मार्च में सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सारावगी जी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता जी, पूर्व मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी, श्रीमती सजल झा जी सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान हजारों की संख्या में मातृशक्ति की सशक्त और उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली, जो नारी सम्मान और अधिकारों के प्रति समाज की जागरूकता को दर्शाती है।
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर राजद और कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें महिलाओं की भागीदारी स्वीकार नहीं। सत्ता के लिए महिलाओं के अधिकारों को कुचलना इनकी पुरानी प्रवृत्ति रही है। महिलाओं की भागीदारी को रोकने वाली हर मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक नारी शक्ति को उसका पूरा अधिकार नहीं मिल जाता।
#महिला_विरोधी_महागठबंधन
20/04/2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के विपक्ष के प्रयासों के विरोध में पटना के कारगिल चौक, गांधी मैदान में प्रस्तावित जन आक्रोश मार्च की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सम्मिलित हुई।
बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, सहभागिता और व्यापक जनजागरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नारी सम्मान और अधिकारों से जुड़े इस विषय पर महिलाओं की एकजुटता ही इस पहल की सबसे बड़ी ताकत है।
19/04/2026
समस्त देशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह शुभ दिन आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अक्षय पुण्य का संचार करे। माँ लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
19/04/2026
तप, पराक्रम, ज्ञान व न्याय की प्रतिमूर्ति, चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की जयंती पर समस्त श्रद्धालुओं को असीम शुभकामनाएँ।
भगवान परशुराम जी की कृपा दृष्टि समस्त श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा सभी का जीवन विद्या, विवेक और साहस से समृद्ध हो, यही प्रार्थना है।
17/04/2026
आज पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के निमित्त आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Sanjay Saraogi जी, संगठन महामंत्री श्री भीखूभाई दलसानिया जी, पूर्व मंत्री सह विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह जी, विधायक सुश्री Maithili Thakur जी, विधायक श्रीमती छोटी कुमारी जी, विधायक श्रीमती संगीता कुमारी जी तथा प्रदेश महामंत्री श्री Radha Mohan Sharma जी सहित प्रदेश पदाधिकारीगण एवं महिला मोर्चा की सदस्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
17/04/2026
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन…
संसद के विशेष सत्र में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने हेतु लाया गया 131वाँ संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाना अत्यंत निराशाजनक है। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस विषय पर सकारात्मक पहल की, लेकिन विपक्ष की संकीर्ण सोच ने इसे आगे बढ़ने से रोक दिया। यह निर्णय महिलाओं के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
नारी शक्ति के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की यह लड़ाई यहीं नहीं रुकेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि देश की जागरूक जनता इसका जवाब अवश्य देगी और महिलाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने का संकल्प और मजबूत होगा।
17/04/2026
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान सभी भ्रमों को दूर करते हुए हर आशंका का तर्कसंगत समाधान दिया गया। जिन जानकारियों का अभाव था, वे भी सभी सदस्यों के सामने स्पष्ट रूप से रखी गईं।
महिला आरक्षण के इस विषय पर दशकों तक राजनीति होती रही, लेकिन अब समय है कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार और निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिले। देश की करोड़ों महिलाओं की नजर आज इस निर्णय पर है।
-प्रधानमंत्री श्री
17/04/2026
पटना के गंगा तट पर आयोजित “फन रन” कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया ।मातृशक्ति की यह सक्रिय भागीदारी नारी शक्ति वंदन के प्रति बढ़ते विश्वास और जागरूकता को दर्शाती है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में 33% आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी लगातार सशक्त हो रही है, वहीं आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी ने भी महिलाओं को अधिकार और सम्मान की नई पहचान दी है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती श्रेयसी सिंह जी, पटना जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
16/04/2026
आज पटना में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अंबेडकर मूर्ति (हाई कोर्ट) से आयकर गोलंबर तक निकली स्कूटी रैली में शामिल हुई।
रैली में बड़ी संख्या में बहनों की जो ऊर्जा और उत्साह दिखा, वह साफ बताता है कि नारी सशक्तिकरण अब केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो उन्हें निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर देकर उनके नेतृत्व को नई पहचान देगा। महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में यह पहल एक मजबूत कदम है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रेयसी सिंह जी, कार्यक्रम संयोजक एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सजल झा जी, श्रीमती किरण घई जी, श्रीमती प्रीति शेखर जी सहित सभी बहनों की सक्रिय उपस्थिति रही।
15/04/2026
आज बिहार भाजपा कार्यालय में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी से मुलाकात कर उन्हें नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए बिहार के विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनके संकल्प को और सशक्त होने की अपेक्षा व्यक्त की।