17/09/2026
आज पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी, बिहार सरकार में माननीय मंत्री श्री Dilip Jaiswal जी, खेल एवं उद्योग विभाग की माननीय मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी, माननीय सांसद श्री Ravi Shankar Prasad जी सहित अन्य सम्मानित जनों के साथ मिलकर माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर विधायक श्री संजय गुप्ता जी, पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह जी, डॉ. शांति रॉय जी, सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री श्री नितिन अभिषेक जी, ‘आशीर्वाद का दीया’ के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश मंत्री श्री प्रभाकर मिश्रा जी, श्री जे. के. सिंह जी, ब्रह्माकुमारी से स्नेहा बहन, सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।
Nitin NabinBJP Bihar