08/06/2026
📌 यदि आप सरकारी अंचल अमीन द्वारा की गई भूमि मापी से संतुष्ट नहीं हैं, तो क्या करें?
✅ यदि मापी में किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत होती है, तो मापी की तिथि से 3 दिनों के भीतर संबंधित अंचलाधिकारी (CO) के समक्ष लिखित आवेदन देकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।
✅ अपने आवेदन के साथ खाता, खेसरा, नक्शा, जमाबंदी एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि संलग्न करें।
✅ आवश्यक होने पर पुनः मापी (Re-measurement) की मांग की जा सकती है।
📢 याद रखें:
भूमि संबंधी मामलों में मौखिक शिकायत की अपेक्षा लिखित आवेदन अधिक प्रभावी होता है। इसलिए सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें और नियमानुसार अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।
जनहित में जारी।
#खाताखेसरा #भूमिमापी #जमाबंदी #दाखिलखारिज #बिहारभूमि