शिक्षा तक- Shiksha Tak

शिक्षा तक- Shiksha Tak शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा विभाग, शिक्षक बहाली, अभ्यर्थी, रसोईया, सरकारी भर्ती, इत्यादि से जुड़ी जानकारी के लिए पेज को Like, Share, Follow करें।🙏

🚨 शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन! BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर EOU की रेड, ₹3.44 करोड़ की आय ...
20/08/2026

🚨 शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन! BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर EOU की रेड, ₹3.44 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का केस

पटना: बिहार में आर्थिक अपराध के खिलाफ EOU ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसा है। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

EOU के मुताबिक, अजय कुमार सिंह के खिलाफ ₹3.44 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसी का दावा है कि यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग नब्बे प्रतिशत अधिक है।

🔴 तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी

EOU की टीम ने पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

तलाशी जिन स्थानों पर की जा रही है, उनमें—

📍 पटना के खाजपुरा स्थित चन्द्रतारा भवन, बी.वी. कॉलेज के पास आवास
📍 BBOSE, मीठापुर, पटना स्थित कार्यालय कक्ष
📍 बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोरा गांव स्थित पैतृक मकान

शामिल बताए जा रहे हैं।

💰 ₹3.44 करोड़ की संपत्ति का सवाल

EOU ने आरोप लगाया है कि अजय कुमार सिंह ने अपनी ज्ञात और वैध आय के मुकाबले काफी अधिक संपत्ति अर्जित की। इसी आधार पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर तलाशी की जा रही है।

अब जांच एजेंसी की नजर नकदी, जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेजों पर है। तलाशी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।

🔥 शिक्षा विभाग में क्यों मची हलचल?

BBOSE से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ करोड़ों रुपये की कथित आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आने से शिक्षा विभाग के गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—

₹3.44 करोड़ की कथित आय से अधिक संपत्ति आखिर कैसे और कहां से बनी?

EOU की जांच में इस सवाल का जवाब तलाशा जा रहा है।

20/08/2026

हर शिक्षकों पर पैनी नज़र

📚 शिक्षकों से एक सवाल…अगर आप स्कूल में पूरी ईमानदारी और दिलो-जान से बच्चों को पढ़ाते हैं, उन्हें अपने बच्चों जैसा मानते ...
20/08/2026

📚 शिक्षकों से एक सवाल…

अगर आप स्कूल में पूरी ईमानदारी और दिलो-जान से बच्चों को पढ़ाते हैं, उन्हें अपने बच्चों जैसा मानते हैं, फिर भी कभी आपसे कोई गलती हो जाए…

🤔 क्या आपको लगता है कि बच्चे और ग्रामीण उस समय आपका साथ देंगे?

👇 शिक्षक साथी अपना अनुभव जरूर बताएं।

20/08/2026

अब बिना अनुमति कोई भी सरकारी स्कूलों में नहीं घुस सकता है!

20/08/2026

इथेनॉल गाड़ी खराब हो जाए चलेगा लेकिन चीनी से सेहत खराब न हो! इसीलिए चीनी महंगी कर दी।🤣🤪
गन्नाकरी चचा कहिन

20/08/2026

अब चीनी ही खाना बंद कर दो🤣

20/08/2026

व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने पर 24 घंटे में निलंबित कर दिया जाता है। लेकिन, शिक्षकों का काम महीनों तक लटकाया जाता है! 🤬

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को उन...
20/08/2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा विभाग से जुड़े मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं, तो इन स्कूलों की स्थिति में तेजी से सुधार हो सकता है।

दीपके ने कहा कि शिक्षा विभाग के मंत्री, अधिकारी, प्रिंसिपल, शिक्षक और अन्य कर्मचारी अगर अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं तो उन्हें इन स्कूलों की वास्तविक समस्याओं का सीधा अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद सरकारी स्कूलों की सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की रफ्तार खुद देखने को मिलेगी।

अभिजीत दीपके ने सरकारी अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब सरकारी स्कूलों की व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों के पास है, तो वे अपने बच्चों को निजी स्कूलों में क्यों पढ़ाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्हें अपनी ही व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।

दीपके ने यह बयान सरकारी स्कूलों में सुधार को लेकर चलाए जा रहे उनके अभियान के तहत दिया है। उनका कहना है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए केवल घोषणाएं करने के बजाय जिम्मेदार लोगों को खुद इस व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहिए।

इस बीच, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में दीपके के पैतृक गांव के सरकारी स्कूल को लेकर भी मामला चर्चा में है। दीपके ने 15 अगस्त को संतुक पिंपरी गांव स्थित जिला परिषद के सरकारी स्कूल का दौरा कर वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया था।

दीपके अपने संगठन के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करने के लिए स्कूल पहुंचे थे। उनके दौरे के बाद स्कूल में जरूरी मरम्मत और सुधार कार्य शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।
#शिक्षातक
शिक्षा तक- Shiksha Tak

20/08/2026

आखिर क्यों बढ़ रही है चीनी की कीमत?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। घरेलू उत्पादन में कमी, कुछ क्षेत्रों में कमजोर/अनियमित बारिश, त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग और सीमित उपलब्धता ने बाजार पर दबाव बढ़ाया है। पिछले एक महीने में चीनी की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी की रिपोर्ट सामने आई है।
चीनी और एथेनॉल का मुद्दा भी चर्चा में है। हालांकि यह कहना कि “चीनी महंगी होने की पूरी वजह गन्ने को एथेनॉल में भेजना है” सही नहीं होगा। हालिया रिपोर्टों में उल्टा यह भी सामने आया है कि चीनी के दाम बढ़ने से मिलों के लिए चीनी बनाकर बेचना अधिक लाभदायक हो सकता है और इससे एथेनॉल उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
#चीनी_की_कीमत #चीनीमहंगी #महंगाई #भारत #गन्ना #महंगाईकीमार #आमजनता #शिक्षातक

Address

Muzaffarpur
842003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शिक्षा तक- Shiksha Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to शिक्षा तक- Shiksha Tak:

Shortcuts

Share