04/12/2025
आवश्यक सूचना
विज्ञापन संख्या-87/2025 के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अत्यधिक रहने के कारण परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जायेगी।
सभी चरणों की उत्तर-पत्रिकाएं Equipercentile Equating की तकनीक Equalisation of Scores की प्रक्रिया अपनाते हुए रिजल्ट का प्रकाशन किया जायेगा।
परीक्षा तीन चरणों में क्रमशः दिनांक- 10 एवं 11.01.2026, 12 एवं 13.01.2026 तथा 15 एवं 16.01.2026 को संभावित है।
जो अभ्यर्थी अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाये हैं, वे दिनांक 05.12.2025 से 12.12.2025 तक पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य वांछित प्रमाण पत्र पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 26.09.2025 तक मान्य होगी। विज्ञापन की शेष शर्ते यथावत् रहेंगी।