25/09/2026
🌸 मिशन शक्ति एवं POCSO एक्ट जागरूकता कार्यक्रम 🌸
शारदेन स्कूल, मुजफ्फरनगर में 25 सितंबर 2026 को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा POCSO Act, गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीया C.J.M. श्रीमती प्रगति सिंह जी, थाना प्रभारी खालापार श्री संजय गिरी जी एवं सब-इंस्पेक्टर श्रीमती झिलमिल बंसल जी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। 👩⚖️👮♀️
“जब महिलाएं सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बनेगा।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतन जी एवं डायरेक्टर श्री विश्व रतन जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।
एक सुरक्षित समाज की शुरुआत जागरूकता और सही जानकारी से होती है। 💙