26/01/2020
आज 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कालेज में प्रबंधक महोदय सुनील कुमार जी और प्रधानाचार्य श्री विजेन्द्र कुमार जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कुछ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसके लिए उन्हें पुरुस्कृत भी किया गया। अंतिम गुर्यान, जोकि कालेज के विद्यार्थी रह चुके है, ने खुद के द्वारा बनाई हुई "स्वामी विवेकानंद जी" की पेंटिंग प्रधानाचार्य जी को भेंट की।