01/07/2025
Hurry up
To cater the need of professional education the Dr SC Kulshreshtha established SRGC.
Now SRGC has 56 PG, UG, DIploma, ITI,Voc courses of Engg, Arch, Comp, Bio Sc, HSc, Phy Ed, Teacher Ed, Mass Comm, Mgmt, Comm, Pharma, Basic Sc, Fine Arts, Law, Ag, Yoga
01/07/2025
Hurry up
30/06/2025
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर प्रबंधन विभाग (एम0बी0ए0) में हस्ता ला विस्ता 2025 (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन किया गया।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग (एम0बी0ए) में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ-साथ शैक्षणिक नाटिका का भी आनंद लिया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के फाउंडर सेक्रेटरी इंजी संकल्प कुलश्रेष्ठ ने द्वीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर डॉ एस0एन0 चौहान निदेशक श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, डॉ प्रेरणा मित्तल प्राचार्या श्रीराम कॉलेज उपस्थित रहे।
30/06/2025
पॉलिटेक्निक के 34 विद्यार्थियों का हुआ चयन
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रतिष्ठित पैन इण्डिया कम्पनी लेंसकार्ट सॉल्यूशन्स प्रा0 लि0 ने पॉलीटेक्निक संकाय के विद्यार्थियों को चयन हेतु आमंत्रित किया।
कम्पनी प्रतिनिधि पंकज शर्मा, अस्सिटेंट मैनेजर टेªनिंग एण्ड डेवलपमेण्ट का निदेशक डॉ0 एस0 एन0 चौहान एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर आशीष चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके उपरान्त कम्पनी प्रतिनिधि पंकज शर्मा ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियों को कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का प्राथमिक उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले, स्टाइलिश और किफायती आईवियर को सभी के लिये सुलभ बनाना है। लेंसकार्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन उपस्थिति, आधुनिक तकनीक और ग्राहक केन्द्रित दृष्टिकोण के संयोजन के माध्यम से इसे प्राप्त करने का लक्ष्य रखते हैं।
28/06/2025
वाणिज्य विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा घोषित वाणिज्य प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्रों एवं छात्राओं ने मारी बाजी
मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनुपर द्वारा श्रीराम कॉलेज के वाणिज्य विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सलोनी ने 74ण्7 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थानए मो आस्कर ने 67ण्3 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय जबकि 66ण्4 प्रतिशत अंको के साथ वेदांशी त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनुपर द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परीणाम में श्रीराम कॉलेज के वाणिज्य विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी उच्च श्रेणी प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सलोनी ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग के प्रवक्ताओंए माता पिताए कॉलेज एवं विभाग द्वारा प्रदान किये गये शैक्षिक वातावरण एवं मार्गदर्शन को देते हुए बताया कि विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा दी जाने वाली मूल्यवान शिक्षा द्वारा विभिन्न विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां मिलती है। जिससे उनकेे ज्ञान में निरन्तर वृद्धि हो रही है।
27/06/2025
श्रीराम पॉलिटेक्निक, रूड़की रोड़, मुजफ्फरनगर में ’’अपने पॉलिटेक्निक को जानें’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज श्रीराम पॉलिटेक्निक, रूड़की रोड़, मुजफ्फरनगर में ’’अपने पॉलिटेक्निक को जानें और प्रवेश से लेकर प्लेसमेंट तक जागरूकता कार्यक्रम’’ विषय पर छात्र/छात्राओं को पॉलिटेक्निक की ब्रांच, काउंसिलिग की प्रक्रिया व भविष्य में रोजगार अवसर पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर श्री राम पॉलिटेक्निक का भ्रमण किया एवं संस्थान के एक्सपर्ट करियर काउंसलर से अपने विषय से संबंधित प्रश्नों को पूछा और अपनी मनपसंद ब्रांच के बारे में जानकारी प्राप्त की ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ अश्वनी कुमार, स्नेहलता गर्ग, विभागाध्यक्ष एप्लाइड साइंस, जोनी कुमार, विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग, नितिन गुप्ता विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस, छवि, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, शुभम गुप्ता, विभागाध्यक्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलीत कर किया गया।
27/06/2025
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
26/06/2025
श्री राम कॉलेज के निदेशक, प्रो. अशोक कुमार ने वैज्ञानिक लॉरेल्स प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार जीता
श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के निदेशक डॉ. अशोक कुमार को वैज्ञानिक लॉरेल्स प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाज़ा गया है। डा0 अशोक कुमार को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक लॉरेल्स की ओर से मृदा स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षण के क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए ,प्रौद्योगिकी आधारित विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रोफेसर एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
इस विषय पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वैज्ञानिक लॉरेल्स प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कारों में से एक है, जो प्रतिष्ठित विद्वानों, पेशेवरों और शोधकर्ताओं को मान्यता देता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित, यह वैश्विक स्तर पर स्वतंत्र, वस्तुनिष्ठ सलाह प्रदान करता है। नामांकित व्यक्तियों को अनुसंधान में उनके असाधारण योगदान के लिए सहकर्मी मान्यता के आधार पर चुना जाता है। सदस्य कृषि, इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान, प्रबंधन, मानविकी और सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में शिक्षा, अनुसंधान और सार्वजनिक समझ को बढ़ावा देते हुए अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय में सक्रिय रूप से योगदान करते हैं।
25/06/2025
Great Opportunity! Join right now
24/06/2025
34वी सीनियर राष्ट्रीय वुशु (पुरूष/महिला) चैंपियनशिप 2025 में श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस के छात्र शाहवेज ने जीता रजत पदक
34 वी सीनियर राष्ट्रीय वुशु (पुरुष/महिला) चैंपियनशिप 2025 में श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस के छात्र शाहवेज ने 100 + किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि यह 34 वी सीनियर राष्ट्रीय वुशु (पुरुष/महिला) चैंपियनशिप 2025 राजस्थान में वुशु एसोसिएशन द्वारा 14 जून से 19 जून तक पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित की गई। जिसमें देश के 29 राज्यों के लगभग 1600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र शाहवेज ने 100 + किग्रा पुरुष भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
24/06/2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज़ के अलग- अलग महाविद्यालय मे हुये विभिन्न कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीराम समूह के अलग-अलग महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘‘योग विज्ञान एवं प्राणायाम’’ पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को योग और प्राणायाम के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिचित कराना और उनके जीवन में योग की महत्ता को उजागर करना था। वही श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं श्रीराम कॉलेज आफ लॉ द्वारा संयुक्त रूप से योग कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम का संचालन अन्तर्राष्ट्रीय योगाचार्य अमन रोहल जी के द्वारा किया गया, प्रारम्भ ओम का उच्चारण और सूर्य नमस्कार से किया गया।
आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘‘योग विज्ञान एवं प्राणायाम’’ पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
23/06/2025
बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित
श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर के बी0ए0एलएल0बी0 पाठयक्रम में छात्राओं का बोलबाला रहा। इस क्रम में बी0ए0-एलएल0बी0 द्वितीय वर्ष में अरशी ने 68.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अदिति चौधरी ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा सारिया उवेश ने 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के चेयरमैन डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आर्षीवाद प्रदान किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ0 पूनम षर्मा ने छात्र/छात्राओें के उज्ज़वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कॉलेज का अनुषासनात्मक वातावरण छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवष्यक होता है इसीलिए श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के अधिकतम छात्र/छात्राये प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के साथ-साथ अन्य उपलब्धियों जैसे -सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों में प्रैक्टिस करने के अतिरिक्त न्यायिक सेवा के लिए भी तत्पर हैं।
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |