21/06/2023
आज दिनांक 21-06-2023 को राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा मुजफ्फरनगर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहित बेनीवाल जी जिसमें विद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारी तथा अध्यापक अध्यापिका और छात्र छात्राओं व गांव से आए ग्रामीणों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया l योगाभ्यास का शुभारंभ विद्यालय के सहायक अध्यापक व योग आचार्य श्री उज्जवल त्यागी के द्वारा किया गया जिसमें योगाचार्य जी ने अनेक प्रकार के आसनों का प्रयोग कर उनके लाभ के बारे में बताया l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री नवीन त्यागी जी ने बताया कि कैसे योग को अपने जीवन में अपनाकर हम निरोग रह सकते हैं l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गौरव त्यागी व प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज कुमार ने विद्यालय में आए हुए मुख्य अतिथि श्री मोहित बेनीवाल जी तथा उनके साथ आए हुए अतिथियों तथा ग्राम वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री डॉक्टर विनोद कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार प्रबंधक श्री नवीन त्यागी, उप प्रबंधक श्री हरीश त्यागी ,सदस्य श्री अशोक कुमार, श्री प्रवीण कुमार ,श्री जसवंत, श्री सोराज सिंह, श्री योगेंद्र त्यागी ,,श्री जितेंद्र कुमार शर्मा तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ के साथ साथ छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे l