12/10/2025
📕Let us have right attitude for becoming wealthy ➡ सही मार्ग से 'धनी' बनना प्रशंसनीय है~
1. ✅यदि हम धन में आसक्त होकर उसी को 'साध्य' मान लें और उसकी प्राप्ति के लिए पाप-पुण्य का ध्यान भी छोड़ दें, उसका सर्वथा दुरूपयोग करें, उसे अनुचित/अवांछनीय कार्यों में व्यय करें- तो निश्चय ही धन 'नर्क का मार्ग' बन जायेगा-अन्यथा धन मानव-मात्र के लिए कल्याणकारी ही बना रहेगा।
2. ✅आत्मविश्वास के साथ लगनपूर्वक परिश्रम, संयमी जीवन, प्राकृतिक नियमों का पालन करते हुए पुरूषार्थ करने पर आर्थिक सफलता सहित - किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने में कोई सन्देह नहीं है।
3. ✅सबको अपनी योग्यता / निपुणता के अनुसार ही धन प्राप्त होता है। इसे जोड़- जोड़ कर विशाल राशि जमा करने में नहीं बल्कि उसका ठीक समय पर आवश्यक एवं उचित उपयोग कर लेने में बुद्धिमानी है।
4. ♦थोड़े प्रयत्न में अधिक धन कमाने के लिए लोग तरह-तरह के घृणित / निन्दनीय रास्तों का सहारा लेते हैं। इस प्रकार कमाये धन का उसी प्रकार अपव्यय भी होता है - साथ ही लोक -निन्दा, दण्ड, शत्रुता, घृणा / हिंसा - प्रतिहिंसा का भय सदैव बना ही रहता है।
5. 🆒परमात्मा ने हमें विवेक दिया है, जिसकी सहायता से हम उचित-अनुचित का विचार कर सकते हैं, अनुचित व्यसनों/खर्चों/विलासिता से बचकर अनेकों अपव्यय रोक सकते हैं।
6. ⏩अपनी आय वृद्धि करना हमारे अपने हाथ की बात है। जितना हम परिश्रम करेंगे, अपनी योग्यता बढ़ायेंगे, अपनी विद्या में निपुण बनेंगे- उसी अनुपात में हमारी आय भी बढ़ती जाएगा।
7. 🔺हमें मन के कोने- कोने से दरिद्रता/ विवशता/ क्षुद्रता/ दीन-हीनता जैसे निकृष्ट विचार मिटा कर मन में आशा- विश्वास, उमंग- उत्साह एवं उत्कृष्टता के बीज बोने चाहिए। फिर श्रम और मितव्ययिता के नियमों के अनुसार लक्ष्मी साधना में लगना चाहिए।
8. 🆘अत्याचार/ हिंसा/ अपहरण/ धोखेबाजी आदि से कमाया गया धन अन्ततः विनाश का ही कारण बनता है।
9. ✅आर्थिक समृद्धि में धनार्जन, इसका सदुपयोग, इसकी वृद्धि, धन हानि- अपव्यय को रोकना, बचत करने तथा इसे उत्पादक कार्यों में लगाने की कला - सभी कुछ सम्मिलित होता है।
10. 🔚हमें विवेक पूर्वक समृद्धि के प्रत्येक पक्ष पर सन्तुलित रूप से ध्यान देना चाहिए ।
********************************
*🌹हमारी उपलब्धियों में*
*दूसरों का भी योगदान*
*होता है क्योंकि*
*समन्दर में भले ही*
*पानी अपार है पर सच*
*तो यही है कि वो*
*नदियों का उधार होता है !!*🌹
🙏Happy Good Evening🙏