Jadugoda HIGH School

Jadugoda HIGH School यह पेज मेरे जादूगोड़ा हाई स्कूल के छात्र, छात्राओ को समर्पित है

मेरे विद्यालय का नाम राजकीय उच्च विद्यालय . जादूगोड़ा, है ‘विद्यालय’ विद्या का मंदिर होता है। जहां विद्या की देवी ‘मां सरस्वती’ के उपासक अर्थातृ विद्यार्थी ज्ञान की प्राप्ति के लिये जाते हैं। विद्यालय वह पवित्र स्थान है जहां अबोध बच्चों को अनुशासन, सच्चरित्रता एवं सभ्य नागरिक बनने की शिक्षा दी जाती है।
हमारा विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। इसमें दसवीं कक्षा तक शिक्षा दी जाती है।

मेरे विद्याल

य का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा जाता है। शत् प्रतिशत विद्यार्थी प्रत्येक कक्षा में उत्तीर्ण होते हैं। यह मेरे लिये विशेष प्रतिष्ठा की बात है।
हमारा विद्यालय खुले स्थान पर बना है। इसका भवन बहुत विशाल और साफ सुथरा है। विद्‌यालय का भवन दुमंजिला है । इसके आस पास घने पेड़ों एवं फूलों का बगीचा है। ओर खेलने के लिये मैदान है। यहीं पर प्रातः कालीन सभा और प्रार्थना होती है।
कक्षा के कमरों में छात्र छात्राओं कें बैठने के लिये बढ़िया बेंच एवं अध्यापकों के बैठने के लिये मेज कुर्सियों का उचित प्रबन्ध है। एक विशाल श्यामपट प्रत्येक कक्षा में है जिसके साथ ‘डस्टर’ एवं ‘चाक’ भी उपलब्ध कराये जाते हैं। हमारे विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकायें अपने विषयों के विद्धान हैं। विद्यालय के प्रधानध्यापक एक सज्जन पुरूष हैं। वह हमें पितृवत स्नेह देते हैं। पर वह बहुत अनुशासन प्रिय हैं। उनके कार्यकाल में हमारे विद्यालय की प्रतिष्ठा में अत्यधिक वृद्धि हुई है।
हमारे विद्यालय में सभी तरह के खेलों, व्यायाम इत्यादि की भी उचित व्यवस्था है।मनोरंजन एवं ज्ञान बढ़ाने के लिये एक पुस्तकालय भी है।खेलों और सांस्कृतिक कार्यों में हमारे विद्यालय ने कई पुरस्कार एवं ट्राफियां जीती हैं। छात्र-छात्राऐं बाल दिवस, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, शिक्षक दिवस, गाँधी जयंती विद्‌यालय का वार्षिकोत्सव जैसे विभिन्न अवसरों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं । इससे हमारे अंदर ईमानदारी धैर्य साहस आपसी सहयोग जैसे गुणों का विकास होता है । मुझे अपने विद्यालय पर गर्व है।
" सौरव कुमार "

Celebrating my 10th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
31/08/2025

Celebrating my 10th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

दिनांक 6/12/24 को संपन्न श्री गुणेश कुमार झा की पुत्री के विवाहोत्सव के अवसर पर उनके 90'बैच, जादूगोड़ा स्कूल के मित्रों ...
16/12/2024

दिनांक 6/12/24 को संपन्न श्री गुणेश कुमार झा की पुत्री के विवाहोत्सव के अवसर पर उनके 90'बैच, जादूगोड़ा स्कूल के मित्रों ने जानकी विला, भागवत नगर, पटना में उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल रैली निकाली गई ।
13/08/2024

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल रैली निकाली गई ।

जादूगोड़ा मोड़ के निवासी सपन कुमार दे के पुत्र सौरभ कुमार दे 90% अंक लाकर राज्यकृत उच्च विद्यालय का नाम रोशन किए हैं/ स्...
19/04/2024

जादूगोड़ा मोड़ के निवासी सपन कुमार दे के पुत्र सौरभ कुमार दे 90% अंक लाकर राज्यकृत उच्च विद्यालय का नाम रोशन किए हैं/ स्कूल का टॉपर बने हैं,
इन पेज से जुड़े हर एक सदस्यों की तरफ से उन्हें बहुत सारे आशीर्वाद शुभकामनाएं 🙏

आइए हम सभी पर्यावरण के अस्तित्व के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लें।
16/04/2024

आइए हम सभी पर्यावरण के अस्तित्व के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लें।

कुछ कविता पोस्ट कर रहा हूं। देखता हूं आप लोग को कितने को याद है?नहीं हुआ है अभी सवेरा, पुरब की लाली पहचान। चिड़ियां को ज...
11/04/2024

कुछ कविता पोस्ट कर रहा हूं। देखता हूं आप लोग को कितने को याद है?

नहीं हुआ है अभी सवेरा,
पुरब की लाली पहचान।
चिड़ियां को जगने से पहले,
खाट छोड़ उठ गया किसान।

कुछ याद आया आप लोग को?

चमक उठी सन सत्तावन में वह तलवार पुरानी थी खुब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी ।

आप में से कितनों को पूरा याद है?

हम पंछी उन्मुक्त गगन के
पिंजर बद्ध ना गा पाएंगे
कनक तीलीयो से टकराकर
पुलकित पंख टूट जाएंगे

पोस्ट पसंद आए तो कमेंट जरुर कीजिएगा आपका कॉमेंट का इंतजार...है

Sourav Kumar

Address

Jadugoda
Musabani
832102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jadugoda HIGH School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Jadugoda HIGH School:

Shortcuts

Share