07/11/2024
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत चांदपुर भंगहा पंचायत के अशोकनगर गांव में काली मेला के अवसर पर भव्य क्विज़ प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज़ प्रतियोगिता का उद्घाटन मशहूर फिजिशियन डॉक्टर निशिकांत झा के द्वारा किया गया। क्विज़ प्रतियोगिता में लिखित प्रीटेस्ट के आधार पर जूनियर वर्ग से पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया एवं सीनीयर वर्ग से पांच जोड़ियां का चयन किया गया। विभिन्न राउंड के बाद सीनियर वर्ग में भीमराव अंबेडकर ग्रुप के मुकेश एवं मुनचुन दोनों अररिया जिला के प्रतिभागियों ने जीत हासिल की। द्वितीय स्थान पर पंडित नेहरू ग्रुप के प्रवेश और अविनाश दोनों करुवैली के रहे। तृतीय स्थान पर एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप के राजीव और सोनू दोनों भतखोड़ा के रहे। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अभिषेक कुमार बोड़ारही, द्वितीय स्थान अमन राज मुरलीगंज एवं तृतीय स्थान खुशी मिश्रा दिल्ली की रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष्णा सिंह अशोकनगर, द्वितीय स्थान रूपक कुमार नौलखी एवं तृतीय स्थान जीवन कुमार बोड़ारही का रहा। प्रतियोगिता में पूर्णियाॅं मधेपुरा सहरसा अररिया एवं सुपौल जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसी तरह म्यूजिकल चेयर एवं गणित दौड़ में कक्षा तीन से आठवीं तक के प्रत्येक वर्ग से एक-एक बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन श्री मिहिर कुमार ने किया,उन्होंने ही ग्रामीण के सहयोग से इस क्विज़ प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2005 ईस्वी में की थी। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० निशिकांत झा(फिजिशियन),आलोक कुमार अकेला(पैक्स अध्यक्ष,चांदपुर भंगहा), आकाश भारद्वाज ऑडिटर साहब , विक्की सम्राट एवं दीपक मंडल दोनों शिक्षक उपस्थित थे। इस क्विज़ प्रतियोगिता को सफल बनाने में सबसे ज्यादा सहयोग आशीष कुमार खाॅं उर्फ राहुल, राकेश कुमार मुनमुन, रौशन कुमार जग्गा,मौसम कुमार, शैशव कुमार, सत्यप्रकाश मंडल एवं बिट्टू कुमार का रहा। विनर को चमचमाती ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार एवं आकर्षक गिफ्ट से पुरस्कृत किया गया। ग्रामीणों एवं मेला व्यवस्थापकों का भरपूर सहयोग रहा जिसके कारण सफल एवं आकर्षक क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ ।
Line&Photo By- Raushan Kumar Jagga
Quiz Contest Date- 03November 2024