21/10/2021
"सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ"
आरडी एण्ड डीजे कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा गुरुवार को सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हुआ। कार्यकम पदाधिकारी मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस शिविर के लिए 50 प्रतिशत स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ० राहुल कुमार ने बताया कि यह विशेष शिविर आगामी गणतंत्र दिवस परेड के चयन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
10/10/2021
आरडी एंड डीजे कालेज एनएसएस इकाई तथा रेड रिबन क्लब के द्वारा शुक्रवार को संयुक्त रूप से "न्यू इंडिया अभियान 75" के दूसरे फेज के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन कालेज के भौतिकी लैब में किया गया। पीओ 'मुनींद्र कुमार सिंह' ने बताया कि रक्तदान महादान है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को रक्तदान कर दूसरों के लिए जीवनरक्षक बनना चाहिए। न्यू इंडिया अभियान के अंतर्गत कालेज को रक्तदान जागरूकता का थीम मिला है। इसके पहले फेज में अक्टूबर में रक्तदान शिविर एवं शार्ट वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। निर्णायक मंडल में 'डा. कृपाशंकर पांडेय' तथा ब्रांड एम्बेसडर 'अमन' शामिल थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 'शालिनी' ने द्वितीय स्थान 'शमा प्रवीण' तथा 'आस्था सिंह' जबकि तृतीय स्थान 'रिया गुप्ता' और 'कुमारी शालू' ने प्राप्त किया।
03/10/2021
रक्तदान जागरूकता हेतु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन "
आरडी एण्ड डीजे कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय रक्तदान जागरूकता रखा गया जिसकी शब्द सीमा 250 और समय सीमा 15 मिनट निर्धारित की गयी थी। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि न्यू इंडिया अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय को रक्तदान जागरूकता का थीम मिला है। पहले फेज़ में 18 अगस्त को रक्तदान शिविर तथा शार्ट विडियो प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मुंगेर विश्वविद्यालय के एनएसएस सलाहकार समिति के सदस्य राजीव कुमार गुप्ता तथा वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डा अनीश अहमद के अनुसार प्रतिभागियों द्वारा लिखित निबंधों को मालिकता तथा कंटेंट प्रस्तुतीकरण के मानदंडों पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीजी सेमेस्टर वन के छात्र 'राम अनुज सिंह' को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पीजी सेमेस्टर -2 की छात्रा 'मुस्कान कुमारी' को हासिल हुआ। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से पीजी वन की छात्रा 'रिया गुप्ता' और 'कुमारी शालू' को प्राप्त हुआ। सफल प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार गुप्ता ने विजेताओं को पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। मुंगेर विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डा राहुल कुमार ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
17/08/2021
“Your droplets of blood may create an ocean of happiness.”
..
📸📸📸
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
17/08/2021
न कोई चिंता न कोई फिकर,
सुनते ही How's the Josh
कहते है High Sir
..
📸📸📸
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖