Jyotish Vigyan

Jyotish Vigyan

Share

PAGE HAS BE CREATED FOR THE PEOPLE TO KNOW ABOUT THE JYOTISH VIGYAN THROUGH SCIENCE.

30/11/2024
02/10/2023

पितृपक्ष मे भूलकर भी न करें ये काम

पितृ पक्ष में शराब, मांसाहार, पान, बैंगन, प्याज, लहसुन, बासी भोजन, सफेद तिल, लौकी, मूली, काला नमक, सत्तू, जीरा, मसूर की दाल, सरसों का साग, आदि वर्जित माना गया है। श्राद्ध में कोई इनक चीजों का सेवन करना है या इन चीजों का उपयोग करता है। उससे पितर नाराज हो जाते हैं।

पितृ पक्ष के दौरान मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। जैसे विवाह, गृह प्रवेश, दुकान का मुहूर्त आदि तरह के मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। साथ ही इस समय में कोई नया सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।

पितृ पक्ष में किसी से भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। इसके अलावा किसी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए। सट्टा खेलना किसे के साथ छल कपट करना इस तरह के कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज हो जाते हैं। साथ ही श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

पितृपक्ष में आपके दरवाजे पर यदि कोई भी जानवर, साधु आदि आता है तो उनका अपमान न करें। इन लोगों का अपमान करने से आपके पितृ आपसे नाराज हो सकते हैं।

साथ ही घर की चौखट पर यदि कोई गाय, कुत्ता, भिखारी आता है तो उनका अपमान भी न करें। साथ ही श्राद्ध करने वाले को बाल नाखून और दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए।

श्राद्ध के दौरान तर्पण के लिए काले तिल का प्रयोग किया जाता है। इस दौरान भूलकर भी लाल या सफेद तिल के इस्तेमाल न करें। साथ ही श्राद्ध करने के लिए लोहे के बर्तन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। न ही स्टील के बर्तन का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान आप पीतल के बर्तन में भोजन कर सकते हैं और तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। श्राद्ध के लिए आप जो भोजन बना रहे हैं उसको न तो चखना चाहिए न ही पहले खुद खाना चाहिए।

25/07/2023

कुछ राशियों के ग्रह-नक्षत्र ऐसे होते हैं कि उन्हें थोड़ी सी मेहनत में ही अपार सफलता मिल जाती है. वहीं कई लोग दिन-रात मेहनत करने के बाद भी जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के में बताए गए कुछ उपायों को अपना कर व्यक्ति अपना भाग्योदय कर सकता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भोजन हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है. भोजन करते समय कभी भी जूते-चप्पल नहीं पहनने चाहिए. इसे अन्नपूर्णा माता का अपमान माना जाता है.

पूजा घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करके दीपक जरूर जलाएं. ऐसा करने से घर में देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है. घर में अगर तुलसी का पौधा है तो हर दिन शाम के समय इसके पास घी रका दिया जरूर जलाएं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा पर चढ़ाए गए फूलों को सूख जाने के बाद अगले दिन फेंकना नहीं चाहिए. इन्हें एकत्रित कर सम्मानपूर्वक किसी बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए. इसके अलावा आप इन फूलों को किसी गड्ढे में भी दबा सकते हैं.

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सुबह उठकर स्नान करने के बाद ही भगवान की किसी प्रतिमा या मूर्ति को छूना चाहिए. बिना नहाए पूजा घर में जाने का अशुभ प्रभाव पड़ता है और उस घर में मां लक्ष्मी नहीं आती हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर का ईशान कोण बहुत शुभ होता है. नकारात्मक शक्तियां भी इसी दिशा में जल्दी प्रवेश करती हैं. इसलिए इस दिशा में नियमित रूप से गंगाजल का छिड़काव करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

01/02/2022

मौनी अमावस्‍या के दिन कुछ काम करना बहुत अशुभ माना गया है. इन्‍हें करने से जीवन में कई तरह के संकट आ सकते हैं.

मौनी अमावस्या के दिन भूलवश भी न करें ये गलतियां, जिंदगी में ला सकती हैं बड़ा संकट

मौनी अमावस्‍या को माघी अमावस्‍या भी कहते हैं. सारी अमावस्‍या में मौनी अमावस्‍या को बहुत अहम माना गया है.

इस दिन स्‍नान, दान और भगवान विष्‍णु की पूजा करने से बहुत पुण्‍य मिलता है. मान्‍यता है कि मौनी अमावस्‍या को पूरे दिन मौन रहने से मुनि पद मिलता है.

धर्म-शास्‍त्रों और ज्‍योतिष में मौनी अमावस्‍या के लिए कुछ खास नियम बताए हैं. इन नियमों का पालन न करने से बहुत पाप लगता है और कई कष्‍ट भोगने पड़ते हैं.

मौनी अमावस्‍या के दिन गलती से भी न करें ये काम मौनी अमावस्‍या के दिन कुछ कामों को करने की सख्‍त मनाही की गई है. लिहाजा इन्‍हें करने से बचें.

- मौनी अमावस्‍या का व्रत करने वाले लोग ना ही बिस्‍तर पर सोएं और ना ही तकिया का उपयोग करें. आज वे जमीन पर सोएं.

- अमावस्‍या के दिन सुई-धागे का उपयोग न करने की परंपरा है. लिहाजा आज इसका उपयोग करने से बचें.

- आज के दिन भोजन में नमक का उपयोग न करें. संभव हो तो केवल फल और मीठी चीजें ही खाएं.

- अमावास्‍या के दिन सुनसान जगहों पर न जाएं क्‍योंकि मौनी अमावस्‍या पर कई नकारात्‍मक शक्तियां रात के अंधेरे में सक्रिय हो जाती हैं. खासतौर पर श्‍मशान घाट और कब्रिस्‍तान में न जाएं.

- मौनी अमावस्‍या के दिन किसी संत-महात्‍मा, भिक्षुक या गरीब का अपमान करना जिंदगी में संकट ला सकता है. आज के दिन इन लोगों को अपनी सामर्थ्‍यनुसार दान दें.

22/04/2021

जूते चप्पल से जुड़ा है शनि के शुभ-अशुभ होने का संकेत, जानिए कैसे

शनि को क्रूर और पापी ग्रह समझा जाता है। अगर शनि की टेढ़ी नजर किसी व्यक्ति की कुंडली में पड़ जाती है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बनते हुए काम बिगड़ने लगते है। वहीं दूसरी तरफ अगर शनिदेव की कृपा एक बार जिस किसी को मिल जाती है वह व्यक्ति राजा के समान हो जाता है। धन, मान-सम्मान और वैभव से वह व्यक्ति मालामाल बन जाता है। हम अपने दैनिक जीवन में होने वाली छोटी-मोटी संकेतों से जान सकते हैं कि शनि देव हमारे ऊपर प्रसन्न है या नहीं। शनि का संबंध पैरों से खास होता है। इसलिए शनि की कृपा पाने के लिए जुते-चप्पलों से जुड़े कुछ उपाय से आप शनि देव को खुश कर सकते हैं।

कई बार मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद आपके जूते या चप्पल चोरी या गुम हो जाती है। यह घटना आपके लिए शनि के शुभ संकेत की तरफ इशारा करती हैं यानि शनि आपका पीछा छोड़ने वाले हैं।

जो व्यक्ति घर के अंदर जूते-चप्पल पहनकर आता है ऊसके साथ घर में राहु और केतु जैसे पापी ग्रह भी घर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

शनि की अशुभ छाया से बचने के लिए शनिवार के दिन काले रंग की चमड़े की चप्पल या जूते को मंदिर के बाहर उतार का बिना पलटे वापस आने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

फटे और पुराने जूते पहनने से शनि की अशुभ छाया और घर पर दरिद्रता आती है।

22/04/2021

बाल कटवाना शुभ और किस दिन अशुभ

सोमवार- सोमवार का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। सोमवार के दिन बाल कटवाने से तनाव और सेहत में गिरावट होती है। सोमवार के दिन बाल और दाढ़ी कटवाने से संतान की आयु कम होती है।

मंगलवार- मंगलवार को बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल कटवाने से व्यक्ति की उम्र कम होती है।

बुधवार- बुधवार के दिन बाल और नाखून कटवाने से घर में बरकत आती है। बुधवार का दिन इसके लिए काफी शुभ माना जाता है।

गुरुवार- गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मीजी रूठ सकती हैं और मान सम्मान में भी हानि होती है।

शुक्रवार- शुक्रवार को भौतिक सुख सुविधाओं का दिन माना जाता है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है।

शनिवार- शनिवार को बाल कटवाने से बचना चाहिए। इस दिन इसे मृत्यु का कारक माना जाता है।

रविवार- रविवार का दिन बाल कटवाने के लिए सबसे शुभ दिन होता है। रविवार सूर्य का दिन होता है। इस दिन बाल कटवाने से धन और बुद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

22/04/2021

राई का टोटके

क्या आपको पता है कि भोजन में स्वाद बढ़ाने वाली राई का इस्तेमाल आपको बुरी नजर से भी बचाता है? अगर अभी तक आपको यह बात नहीं पता है, तो हम बताते हैं राई का इस्तेमाल कर आप कैसे बुरी नजर से बच सकते हैं।

अगर आपके परिवार में किसी को बुरी नजर लग गई है, तो इसके लिए आप राई का इस्तेमाल कर नजर उतार सकते हैं। इसके लिए आप 7 दाने राई के लें, सात साबुत लाल मिर्च और सात नमक की डली। अब आप इन तीनों चीजों को से पीड़ित के सिर के उपर से सात बार फेरें और फिर इन्हें जलती आग में डाल दें। आग के लिए देसी आम की लकड़ी का इस्तेमाल करें। बस यह उपाय करते हुए इस बात का ख्याल रखना कि यह सारा काम बाएं हाथ से होगा और कोई भी इस बीच नजर उतारने वाले शख्स को न टोके।

अगर आपके बनते कामों में रूकावट आ जाती है तो इस बाधा से पार पाने के लिए आप गुरुवार के दिन राई का दान करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इस उपाय से जल्द ही आपकी बाधाएं दूर हो जाएंगी और सभी काम बन जाएंगे।

अगर दुर्भाग्य निरंतर आपका पीछा करता रहता है तो इसके लिए भी आप राई का इस्तेमाल कर इसे सौभाग्य में बदल सकते हैं। इसके लिए एक घड़े में पानी भरें और उसमें कुछ राई के पत्ते डाल दें। इस शुद्ध जल से जो व्यक्ति स्नान करेगा, उसका दुर्भाग्य दूर हो जाएगा।

अगर परिवार के किसी को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या फिर बहुत चिड़चिड़ापन रहता हो, तो इसके लिए भी राई आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको उस शख्स के सिर के ऊपर से राई और मिर्ची को सात बार फेर दें। कुछ समय में आपको उनके स्वभाव में बदलाव दिखने लगेगा।

22/04/2021

नजरदोष, लौंग का उपाय

- बच्चे के ऊपर से नजरदोष को दूर करने के लिए रविवार और मंगलवार के दिन एक लौंग उसके ऊपर से उतार कर फेंक देना चाहिए।

- किसी को भी अपने वश में करने से पहले आपको लौंग को सबसे पहले सिद्ध करना होगा। बिना सिद्ध किए हुए लौंग से अगर आप ये उपाय करेंगे तो आप कभी सफल नहीं हो पाएंगे।

- लौंग को सिद्ध करने के लिए 3 लौंग, एक रूई की बत्ती, एक कटोरी घी, माचिस, एक गिलास पानी और एक डिब्बी सिंदूर लाएं।

- इसके बाद 3 लौंग को सिंदूर की डिब्बी में रखें। दूसरी तरफ रूई को घी में डुबोकर बत्ती जलाएं और लौंग को डिब्बी से निकालकर पानी के गिलास में डाल दें।

- अगर अक्सर किसी काम में आपको बार-बार बाधा उत्पन्न होती है तो काम को शुरू करने से पहले एक लौंग को अपने ऊपर से घुमाकर बाहर की तरफ फेंक देना चाहिए।

- आरती के लिए दीपक में 2 लौंग डाल दें। ऐसा करने से सारे बिगड़े काम आसानी से बन जाते है।

- धन की प्राप्ति के लिए लौंग का उपाय बहुत ही फायदेमंद होता है। दो लौंग सरसो के तेल के दीये में डालकर हनुमानजी की पूजा करें।

20/04/2021

ज्योतिष उपाय

अक्सर सही जानकारी के अभाव में सामान्यजन किसी के भी कहने पर ज्योतिषीय उपाय आजमाने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस तरह के आजमाए गए उपाय कई बार हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं।

1. कभी भी उच्च के ग्रहों का दान नहीं करना चाहिए और नीच ग्रहों की कभी पूजा नहीं करनी चाहिए।

2 . कुंडली में गुरु दशम भाव में हो या चौथे भाव में हो तो मंदिर निर्माण के लिए धन नहीं देना चाहिए यह अशुभ होता है और जातक को कभी भी फांसी तक पहुंचा सकता है।

3. कुंडली के सप्तम भाव में गुरु हो तो कभी भी पीले वस्त्र दान नहीं करने चाहिए।

4 . बारहवें भाव में चन्द्र हो तो साधुओं का संग करना बहुत अशुभ होगा। इससे परिवार की वृद्धि रुक सकती है।

5 . सप्तम/अष्टम सूर्य हो तो ताम्बे का दान नहीं देना चाहिए, धन की हानि होने लगेगी।

6. मंत्रोच्चारण के लिए शिक्षा-दीक्षा लेनी चाहिए क्योंकि अशुद्ध उच्चारण से लाभ की बजाय हानि अधिक होती है।

7. जब भी मंत्र का जाप करें उसे पूर्ण संख्या में करना जरूरी है।

8. मंत्र एक ही आसन पर, एक ही समय में सम संख्या में करना चाहिए।

9 . मंत्र जाप पूर्ण होने के बाद दशांश हवन अवश्य करना चाहिए तभी पूर्ण फल मिलता है।

10. कुछ लोग वार के अनुसार वस्त्र पहनते हैं, यह हर किसी के लिए सही नहीं होता है। कुंडली में जो ग्रह अच्छे हैं उनके वस्त्र पहनना शुभ है लेकिन जो ग्रह शुभ नहीं हैं उनके रंग के वस्त्र पहनना गलत हो सकता है।

11. कई बार किसी से सलाह लिए बिना कुछ लोग मोती पहन लेते हैं, यह गलत है अगर कुंडली में चन्द्रमा नीच का है तो मोती पहनने से व्यक्ति अवसाद में आ सकता है।

12. अक्सर देखा गया है कि किसी की शादी नहीं हो रही है तो ज्योतिषी बिना कुंडली देखे पुखराज पहनने की सलाह दे देते हैं इसका उल्टा प्रभाव होता है और शादी ही नहीं होती।

13. कुंडली में गुरु नीच का, अशुभ प्रभाव में, अशुभ भाव में हो तो पुखराज कभी भी नहीं पहनना चाहिए।

14. कई लोग घर में मनी प्लांट लगा लेते हैं यह सुनकर कि इससे घर में धन वृद्धि होगी लेकिन तथ्य तो यह है कि अगर बुध खराब हो तो घर में मनी प्लांट लगाने से घर की बहन-बेटी दुखी रहती हैं।

15. कैक्टस या कांटे वाले पौधे घर में लगाने से शनि प्रबल हो जाता है अतः जिनकी कुंडली में शनि खराब हो उन्हें ऐसे पौधे नहीं लगाने चाहिए।

20/04/2021

जानिए शुक्र को प्रसन्न करने के लिए 9 सरल उपाय-

1 शुक्रवार का व्रत रखें। यह शुक्र के शुभ फलों की प्राप्ति में सफलता देगा।

2 अपने भोजन में से गाय को अवश्य खिलाएं।

3 चूंकि मां लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य देने वाली देवी माना जाता है, अत: इनकी प्रसन्नता से शुक्र ग्रह शुभ फल देता है। इसलिए लक्ष्मी की उपासना करें।

4 सफेद रंग शुक्र का कारक है, अत: इस रंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर आप शुक्र को आकर्ष‍ित कर सकते हैं, अत: सफेद एवं साफ वस्त्र पहनें।

5 सफेद चीजों का दान करने से शुक्र प्रसन्न होता है। अत: घी, दही, कपूर एवं मोती का दान करें।

6 हीरा, स्फटिक अथवा अमेरिकन डायमंड मध्यमिका अंगुली में धारण कर सकते हैं, ये रत्न शुक्र के प्रभाव को बढ़ाने का कार्य करते हैं। लेकिन रत्न धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिष की सलाह अवश्य लें।

7 शुक्र मंत्र- ॐ शुं शुक्राय नम: का जाप करें।

8 सफेद-चंदन, सफेद-चावल, सफेद-वस्त्र, सफेद-चित्र, सफेद-फूल, चांदी, हीरा, घी, स्वर्ण, दही, सुंगधित-द्रव्य एवं शकर के साथ दक्षिणा रखकर किसी कन्या या एक आंख वाले व्यक्ति को शुक्रवार के दिन दान करें।

9 दूसरों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लें।

Want your school to be the top-listed School/college in Mumbai?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Mumbai