13/09/2026
रुइया कॉलेज में हिन्दी दिवस सम्पन्न
12 सितंबर 2026 को रामनारायण रुइया स्वायत्त महाविद्यालय व रामनिवास रुइया कनिष्ठ महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 'हिंदी दिवस' का आयोजन हिंदी दिवस के दो दिन पूर्व संपन्न हुआ क्योंकि 14 सितंबर से गणेशोत्सव का अवकाश प्रारंभ हो रहा था। इस वर्ष हिंदी दिवस एक अनोखे अंदाज में मनाया गया। हिन्दी ने न केवल भारतीय भाषाओं व बोलियों के शब्दों को अपनाया है बल्कि हिंदी विश्व के अनेक भाषाओं के शब्दों का संगम स्थल भी है।
इस वर्ष हिंदी विभाग ने भारत के अनेक राज्यों के लोक गीत, लोक संगीत व लोक नृत्यों की प्रस्तुति के साथ हिन्दी दिवस को एक नई स्फूर्ति के साथ मनाया जिसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनके अंतर्गत तमिलनाडु का भरतनाट्यम - श्रावणी नाइक, केरल का ओणम ज्योतिका पुतुवल, ओडिशा की रथयात्रा में सभी प्रतिभागी शामिल, आंध्र प्रदेश का कुचिपुड़ी - साक्षी पुलि, महाराष्ट्र का पोवाड़ा - श्रावणी राजेश जागरे, सुधांशु, सुहानी, आशुतोष, तथागत, सुयश, तारक, रुद्राक्ष, उत्तर प्रदेश की रास लीला, अन्वेषा समीर म्हस्कर, प्रियंका संजय चिली, साक्षी वीरेश अहीर, पायल प्रवीण घुमे, रुद्राक्ष रूपेश पलव, निहारिका नितिन कवि, रिद्धि संतोष म्हस्के, नुपुर अप्पा चव्हाण, अवनि सुभाष धौस्कर, तृप्ति अनंत कांबले 'असम का बिहू - सौंदर्या यादव, स्वानंदी धनावड़े, लावण्या कांबले, 'राजस्थान का घूमर'- अन्वेषा समीर म्हस्कर, प्रियंका संजय चिले, गौरी प्रसाद भाटकर, ग्लोरिया जोसेफ सर्गर, निहारिका नितिन कवि, 'गुजरात का गरबा'- नूपुर अप्पा चव्हाण, पायल प्रवीण घुमे, सौंदर्या नाना यादव, तृप्ति अनंत कांबले, वेदांती देवेन्द्र, अवनि सुभाष धौस्कर, 'उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश' का पहाड़ी नृत्य - सयाली हम्बरे, भूमि हम्बरे, जिया फारूकी, अनुष्का गायकवाड़, गौरी भटकर, ग्लोरिया सुरगर, 'कश्मीर की ग़ज़ल' - ऋषिकेश गायकर, युवराज मोरे, सुयश पाध्ये ने किया । इसके साथ ही कनिष्ठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित प्रांतीय रंग में रंगा अपने ढंग का फैशन शो (सई, खुशी, सिद्धांत, विहा, कृपा, झेनोवियन, वेदांत, शौर्य, रिद्धी, जीविका, अमन, अंजली, चारुदत्त और मल्हार) भी इसमें शामिल था।
प्रत्येक प्रस्तुति का संचालन अलग-अलग विद्यार्थियों (मल्हार,मृणाल, शीतल, विश्वनाथ परब, ऐश्वर्या, सुनीता एकनाथ तालेकर, आमना मुनाफ मुकद्दम, ध्रुवी रवींद्र देसले, मनुश्री यतिन मोरे, धारा हितेश कुमार डागलिया, भक्ति धोंडीराम नागरकर ) से करवाने का प्रयास सफल रहा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को हिंदी भाषा से जोड़ना व उनके नेतृत्व क्षमता को निखारना था।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर, सरस्वती वंदना (अनिमेश पुजारे व लीशा मुल्की की मधुर ध्वनि में) के साथ की गई। हिंदी विभाग के अध्यक्ष, डॉ. प्रवीण चंद्र बिष्ट ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला व वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती शारदा कहार व प्राध्यापिका रोहणी अंकलगी ने आभार व्यक्त किया। डॉ पांडुरंग महालिंगे, प्राध्यापक प्रतीक पवार कनिष्ठ महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. संगीता कामत, श्रीमती पूनम सिंह, बागेश्री कोल्हटकर, गौरी बेलगांवकर, कविता सोनावणे, आशा मौर्या, कविता जाधव, संजीवनी राठोड, रिया मॅडम सुनील और नितांशु सर जी कार्यक्रम में प्रारंभ से अंत तक जुड़े रहे।
इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के सभागार में 250 विद्यार्थी उपस्थित रहे जो कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है। कार्यक्रम का समापन 'वंदे मातरम्' के साथ किया गया।
*कार्यक्रम आयोजन टीम* - रोहिणी अंकलगी, राज डोइफोडे, राजदीप जाधव
*कार्यकर्ता*- अलमीरा, शिफा, सुहानी