07/07/2026
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग द्वारा दिनांक 07/07/2026 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में सहायक शाखा प्रबंधक श्री अनिल जी एवं इंश्योरेंस एजेंट श्री मोहित जी द्वारा छात्र छात्राओं को बैंक की परीक्षा से संबंधित सभी विषयों के बारे मैं जानकारी दी गईं एवं बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर एवं स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण और बैंक से किस तरह सहायता एवं ऋण प्राप्त किया जा सकता है, बताया गया। पीएम जीवन ज्योति योजना, सुकन्या योजना, लाइफ इंश्योरेंस, बैंक की ब्याज दरों के बारे में जानकारियां दी गई। तथा बैंक की उपलब्धियों और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में बैंक की स्थापना से लेकर आज तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि एसबीआई ने वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह तथा सामाजिक सेवा गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी आर बारस्कर, कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पंकज झाड़े, एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी मात्रा में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में सभी कर्मचारियों ने ग्राहकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने का संकल्प लिया तथा स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी । कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनुज डोनीवाल द्वारा किया गया।