MRD Sarvhitkari Vidya Mandir, Mukerian

MRD  Sarvhitkari Vidya Mandir, Mukerian SCHOOL where u can see perfect combination of EDUCATION,PATRIOTISM,MORALS,SANSKAAR.come to see how all these things work together to make perfect citizens

23/07/2026

महंत रामादीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मुकेरियां
सोशल मीडिया हेतु जागरूकता कार्यक्रम दिनांक : 23जुलाई 2026💻📱

महंत रामादीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मुकेरियां में सोशल मीडिया पखवाड़ा प्रचार विभाग प्रमुख रजनी दीदी , सरोज दीदी के मार्गदर्शन में विद्यालय में सोशल मीडिया पखवाड़े का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से सोशल मीडिया शपथ ली। शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया और इंटरनेट का जिम्मेदारीपूर्वक एवं सकारात्मक उपयोग करने, अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने, ऑनलाइन सभी का सम्मान करने तथा साइबर बुलिंग का विरोध करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने फेक न्यूज़ एवं अफवाहों को बिना सत्यापन के आगे साझा न करने, स्क्रीन टाइम को सीमित रखने तथा ऑनलाइन किसी भी असुरक्षित स्थिति की जानकारी माता-पिता या शिक्षकों को देने का वचन दिया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिम्मेदार, जागरूक और सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनने की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुरक्षित एवं सकारात्मक डिजिटल वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

21/06/2026

27 मई 2026 से 10 जून 2026 तक जितेंद्र वीर सर्वहितकारी विद्या मंदिर मोहाली में लगने वाले आधार वर्ग के अनुभव सांझ करते हुए महंत रामाधीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकेरियां की दीदी सरोज कुमारी चौहान।

आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास से " राणा फार्म " फतूवाल  मुकेरियां में मनाय...
21/06/2026

आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास से " राणा फार्म " फतूवाल मुकेरियां में मनाया गया। जिसमें महंत रामाधीन दास सर्वहितकारी विद्यामंदिर के आचार्य, दीदी, पूर्व आचार्य, छात्र तथा पूर्व छात्रों ने , भारत संविधान ट्रस्ट , पतंजलि योग समिति, आयुष मंत्रालय , दैनिक सवेरा की टीम,सेवा भारती,भारत विकास परिषद मुकेरियां आदि ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं योग मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात योग के विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम तथा अन्य योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया। जो छात्र यहां नहीं पहुंच पाए उन्होंने घर में ही योगासन किया ।

योग आचार्य जी ने बताया कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य सभी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

दिनांक 29-05-2026 को महंत रामाधीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकेरियां विद्यालय के विद्यार्थियों को मनोरंजक भ्रमण के अ...
01/06/2026

दिनांक 29-05-2026 को महंत रामाधीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकेरियां विद्यालय के विद्यार्थियों को मनोरंजक भ्रमण के अंतर्गत गुरदासपुर स्थित "फन इन सन" वाटर पार्क ले जाया गया। यह भ्रमण इंचार्ज श्री भानु प्रताप जी, श्री मति मनजीत कौर और आचार्य दीदी की देखरेख में हुआ।वाटर पार्क पहुँचने पर विद्यार्थियों ने जल क्रीड़ाओं और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। सभी बच्चों ने स्विमिंग पूल, वाटर स्लाइड्स तथा अन्य आकर्षक झूलों का भरपूर आनंद उठाया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग तथा समूह में कार्य करने का महत्व भी समझा।यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत रोचक, आनंददायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। सभी बच्चे बहुत प्रसन्न थे और अंत में सभी विद्यार्थीयों ने पंडोरी धाम के दर्शन किए।

🧃🥤छबील सेवा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम 🥛🧋“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है”“परोपकार और सेवा से ही समाज में प्रेम बढ़ता है”विद्य...
24/05/2026

🧃🥤छबील सेवा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम 🥛🧋
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है”
“परोपकार और सेवा से ही समाज में प्रेम बढ़ता है”

विद्या भारती से प्रेरित सर्वहितकारी विद्या मंदिर,मुकरियां में दिनांक 23 मई 2026 को परिसर में श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ छबील सेवा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंचार्ज भानु प्रताप सिंह एवं आचर्या /दीदी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं राहगीरों के लिए ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। इसके साथ-साथ सभी को श्रद्धापूर्वक चने एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं सेवा भाव से कार्यक्रम में भाग लिया और आने वाले लोगों की सेवा की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, अनुशासन, समर्पण और समाज सेवा की भावना विकसित करते हैं। पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

🌊✨ शिशु वाटिका वाटर पूल पार्टी का शानदार आयोजन ✨🌊“मस्ती भरा बचपन, खुशियों से भरा जीवन”“खेल-कूद और मुस्कान, बच्चों की यही...
23/05/2026

🌊✨ शिशु वाटिका वाटर पूल पार्टी का शानदार आयोजन ✨🌊
“मस्ती भरा बचपन, खुशियों से भरा जीवन”
“खेल-कूद और मुस्कान, बच्चों की यही पहचान”
विद्या भारती से प्रेरित सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकरियां दिनांक 23 मई 2026 को शिशु वाटिका (नर्सरी) से द्वितीय कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आकर्षक एवं आनंदमयी वाटर पूल पार्टी का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम शिशु वाटिका प्रमुख आचार्य मीना दीदी के मार्गदर्शन में एवं इंचार्ज श्री भानुप्रताप के सान्निध्य में करवाया गया l
विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विशेष वाटर पूल, रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं मनमोहक सजावट की व्यवस्था की गई। बच्चों ने पानी में खेलते हुए खूब आनंद लिया तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह से पूरा वातावरण आनंदमय बन गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गर्मी के मौसम में मनोरंजन के साथ-साथ सामूहिक गतिविधियों का आनंद देना तथा उनमें आत्मविश्वास एवं आपसी सहयोग की भावना विकसित करना था। अध्यापकों एवं अभिभावकों ने बच्चों की खुशी और उत्साह की सराहना की।
यह वाटर पूल पार्टी बच्चों के लिए अत्यंत यादगार और आनंददायक रही।

13/04/2026

🌼🎉दिनांक 13 अप्रैल 2026 को महंत रामाधीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकेरियां में बैसाखी का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा बैसाखी के महत्व पर भाषण दिया गया और गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर भांगड़ा और गिद्धा जैसे लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो गया। 👏💃🕺

💐💐महंत रामाधीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकेरियां कक्षा आठवीं का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा 💐💐पंजाब स्कूल शिक्षा ...
10/04/2026

💐💐महंत रामाधीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकेरियां कक्षा आठवीं का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा 💐💐
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा आठवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकेरियां के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। नेहा , याचना औऱ रिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय औऱ तृतीय स्थान प्राप्त किया ।बच्चों की इस सफलता के लिए प्रधान श्री कुलदीप चंद राणा जी अध्यक्ष, प्रबंधक श्री राकेश जैन जी, प्रांत प्रतिनिधि श्री प्रदीप पलाहा जी, भानु प्रताप जी व प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी ।

महंत रामाधीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकेरियां के कक्षा 5th के छात्र ISHAAN  (S/O  Sh.Gurpreet singh) ने विद्या भार...
04/04/2026

महंत रामाधीन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर मुकेरियां के कक्षा 5th के छात्र ISHAAN (S/O Sh.Gurpreet singh) ने विद्या भारती उत्तर क्षेत्र द्वारा आयोजित की गई Narayan talent search examination (NT‌SE) में स्थान प्राप्त कर नकद पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्या मंदिर की प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य की ओर से ईशान व उसके माता-पिता को इस प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Address

Fattuwal Road, Near Paramhans Bhag Mandir
Mukerian
144211

Opening Hours

Monday 8am - 2:30pm
Tuesday 8am - 2:30pm
Wednesday 8am - 2:30pm
Thursday 8am - 2:30pm
Friday 8am - 2:30pm
Saturday 8am - 2:30pm

Telephone

+919530592823

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MRD Sarvhitkari Vidya Mandir, Mukerian posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to MRD Sarvhitkari Vidya Mandir, Mukerian:

Shortcuts

Share

Category