My Dream Classes

My Dream Classes A page for the students for class 9th, 10th, 11th, 12th & B.Sc & prepareing for competitive exams

24/08/2024

सभी राज्यों के नाम एवं जिलों की संख्या.

1.उत्तर प्रदेश- 75 जिले
2.मध्य प्रदेश- 55 जिले
3.बिहार- 38 जिले
4.तमिलनाडु- 38 जिले
5.महाराष्ट्र- 36 जिले
6.असम- 35 जिले
7.तेलंगाना- 33 जिले
8.छत्तीसगढ़- 33 जिले
9.राजस्थान- 33 जिले
10.गुजरात- 33 जिले
11.कर्नाटक- 31 जिले
12.उड़ीसा- 30 जिले
13.पश्चिम बंगाल 23 जिले
14.आंध्र प्रदेश- 26 जिले
15.अरुणाचल प्रदेश- 26 जिले
16.झारखंड- 24 जिले
17.पंजाब- 23 जिले
18.हरियाणा- 22 जिले
19.उत्तराखंड- 17 जिले
20.मणिपुर- 16 जिले
21.नागालैंड- 16 जिले
22.केरल- 14 जिले
23.हिमाचल प्रदेश- 12 जिले
24.मेघालय- 11 जिले
25.मिजोरम- 11 जिले
26.त्रिपुरा- 8 जिले
27.सिक्किम- 6 जिले
28.गोवा - 2 जिले

11/08/2024

*भारतीय राज्यों के स्थापना दिवस ✓*

*➺अरुणाचल प्रदेश-* 20 फरवरी 1987
*➺असम-* 26 जनवरी 1950
*➺आंध्र प्रदेश-* 1 नवंबर 1956
*➺ओडिशा-* 1 अप्रैल 1936
*➺उत्तर प्रदेश-* 24 जनवरी 1950
*➺उत्तराखंड-* 9 नवंबर 2000
*➺कर्नाटक-* 1 नवंबर 1956
*➺केरल-* 1 नवंबर 1956
*➺गुजरात-* 1 मई 1960
*➺गोवा-* 30 मई 1987
*➺छतीसगढ़-* 01 नवंबर 2000
*➺झारखड-* 15 नवंबर 2000
*➺तमिलनाडु-* 1 नवंबर 1956
*➺तेलंगाना-* 02 जून 2014
*➺त्रिपुरा-* 21 जनवर 1972
*➺नागालैंड-* 01 दिसंबर 1963
*➺पंजाब-* 01 नवंबर 1966
*➺पश्चिम बंगाल-* 26 जनवरी 1950
*➺बिहार-* 22 मार्च 1912
*➺मणिपुर-* 21 जनवरी 1972
*➺मध्य प्रदेश-* 01 नवंबर 1956
*➺महाराष्ट्र-* 1 मई 1960
*➺मिजोरम-* 20 फ़रवरी 1987
*➺मेघालय-* 21 जनवरी 1972
*➺राजस्थान-* 30 मार्च 1949
*➺सिक्किम-* 16 मई 1975
*➺हरियाणा-* 1 नवंबर 1966
*➺हिमाचल प्रदेश-* 25 जनवरी 1971

15/05/2023
  SCHOOL CENTRE NOW IN   for JEE NEET.You all are invited..On   at   in   Mughalsarai.
02/04/2023

SCHOOL CENTRE NOW IN for JEE NEET.
You all are invited..
On at in Mughalsarai.

24/03/2023

कुछ प्रमुख देशोँ के राष्ट्रीय चिह्न
_______________________

1. भारत: अशोक चक्र
2. अमरीका: गोल्डेन रॉड
3. आस्ट्रेलिया: कंगारू
4. जर्मनी: कॉर्न फ्लॉवर
5. बांग्लादेश: वाटर लिली
6. फ्रांस: लिली
7. नीदरलैण्डस: शेर
8. ईरान: गुलाब का फूल
9. श्रीलंका: स्वर्ण कमल घेर शेर
10. स्पेन: गरूड पक्षी
11. तुर्की: चाँद-तारा
12 जापान: गुलदाऊदी
13. इटली: सफेद लिली
14. कनाडा: चिनार का पत्ता
15. ग्रेट ब्रिटेन: गुलाब का फूल
16. डेनमार्क: समुद्री तट
17. नार्वे: शेर
18. पाकिस्तान: चाँद-तारा
19. न्यूजीलैंड: कीवी
20. जिम्बाब्वे: ढाल

बजरंग पूनिया व साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं अंशु मलिक ने रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर दिया।
05/08/2022

बजरंग पूनिया व साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं अंशु मलिक ने रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर दिया।

Admission Open For New Session from Class 9th to BSc.Call 97943 02020 & 9415369935📞
16/07/2022

Admission Open For New Session from Class 9th to BSc.
Call 97943 02020 & 9415369935📞

Admission Open for Classes 9th to BSc.Call -9794302020, 9415369935
11/07/2022

Admission Open for Classes 9th to BSc.
Call -9794302020, 9415369935

पढ़िए अग्निपथ-स्कीम के हर सवाल का जवाब ________________________________●केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के के खिलाफ़ देश मे ...
17/06/2022

पढ़िए अग्निपथ-स्कीम के हर सवाल का जवाब
________________________________
●केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के के खिलाफ़ देश मे विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
आखिर *क्या है ये अग्निपथ योजना*, अब तक सब लोगों के मन मे काफी सारे सवाल पैदा हो रहे होंगे, *अग्निपथ योजना से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जाएंगे।
~(इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें)

◇केंद्र ने तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लॉन्च की है । भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में आमूल - चूल बदलाव करने वाली इस योजना का मकसद युवाओं को सेना की ओर आकर्षित करना है । इस योजना के तहत ऑफिसर रैंक के नीचे की भर्ती की जाएगी । ज्यादातर युवाओं को चार साल के लिए नियुक्त किया जाएगा । अग्निवीरों की भर्ती के दौरान इस लेवल की सेना की रूटीन भर्ती नहीं होगी । माना जा रहा है कि इस योजना के लागू होने से भारतीय सेनाओं की औसत उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष हो जाएगी ।

■1. ये अग्निपथ स्कीम है क्या ?*

अग्निपथ स्कीम आर्ल्ड फोर्सेज के लिए एक देशव्यापी शॉर्ट - टर्म यूथ रिक्रूटमेंट स्कीम है । इस स्कीम के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा । अग्निवीरों की तैनाती रेगिस्तान , पहाड़ , जमीन , समुद्र या हवा , समेत विभिन्न जगहों पर होगी ।

■2. अग्निवीरों की रैंक क्या होगी ?*

इस नई स्कीम में ऑफिसर रैंक के नीचे के सैनिकों की भर्ती होगी । यानी इनकी रैंक पर्सनेल बिलो ऑफिसर रैंक यानी PBOR के तौर पर होगी । इन सैनिकों की रैंक सेना में अभी होने वाली कमीशंड ऑफिसर और नॉन - कमीशंड ऑफिसर की नियुक्ति से अलग होगी ।

■3. साल में कितनी बार भर्ती होंगे अग्निवीर ?*

इस योजना के तहत साल में दो बार रैली के जरिए भर्ती होगी ।

■4. इस साल कितने सैनिकों की होगी भर्ती ?*

इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती होगी , लेकिन इस दौरान सेना के तीनों अंगों में इस स्तर की आर्मी भर्ती नहीं होगी ।

■5. अग्निवीर बनने के लिए कितनी उम्र का होना जरूरी ?*
अग्निवीर बनने के लिए 17.5 साल से 21 साल का होना जरूरी है ।

■6. अग्निवीर बनने के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी ?*

अग्निवीर बनने के लिए कम से कम 10 वीं पास होना जरूरी है ।

■7. अग्रिवीर कितने साल तक नौकरी करेंगे ?*

अग्निवीर अधिकतम 4 साल तक नौकरी कर सकेंगे । यानी अग्निवीर अधिकतम 25.5 साल की उम्र में वापस एक सामान्य नागरिक बन जाएंगे ।
यानी सभी अग्निवीरों की नियुक्ति 4 साल के लिए होगी । इनमें से 25 % अग्निवीरों को परमानेंट भर्ती के लिए चुना जाएगा । यह 15 साल के लिए होगा

■8. अग्निपथ स्कीम के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं ?

इस स्कीम के तहत भर्ती का स्टैंडर्ड सेना की भर्ती जैसा ही होगा । इस स्कीम से जुड़ी वैकेंसी और जॉइनिंग प्रोसेस संबंधित आर्म्ड फोर्सेज की वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा ।
ये वेबसाइट्स हैं : joinindianarmy.nic.in
joinindiannavy.gov.in
careerindianairforce.cdac.in

■9. सिलेक्शन के बाद क्या होगा ?

चुने जाने के बाद अग्निवीरों की 6 महीने की ट्रेनिंग होगी और उसके बाद साढ़े तीन साल के लिए नियुक्ति होगी ।

■10. क्या महिलाएं अग्रिवीर बन सकती हैं ?

उनकी संख्या कितनी होगी ? हां , महिलाएं भी अग्निवीर बन सकती हैं । हालांकि उनकी संख्या पुरुषों के बराबर नहीं होगी । उनकी संख्या आने वाले सालों में धीरे - धीरे बढ़ाई जाएगी ।

■11. हर साल कितने सैनिकों की भर्ती होगी ?*

नई स्कीम के तहत हर साल 45-50 हजार सैनिकों की भर्ती होगी

■12. अग्निवीरों को कितनी सैलरी मिलेगी ?*

अग्निवीरों को शुरुआत में 30 हजार रुपए महीना मिलेंगे , चौथे साल में यह बढ़कर 40 हजार रुपए महीने हो जाएंगे ।
वैसे शुरुआत में इनका कुल सालाना पैकेज 4.76 लाख रुपए होगा और चौथे साल में 6.92 लाख रुपए का सालाना पैकेज हो जाएगा ।
इसमें से 30 % पैसा एक फंड में जमा होता रहेगा । सरकार हर महीने अपनी तरफ से इसके बराबर पैसा फंड में डालती रहेगी । यह एक तरह का प्रोविडेंट फंड होगा । रिटायरमेंट के समय अग्निवीरों को 11.7 लाख रुपए मिलेंगे।

■13. अग्निवीरों की कितनी लंबी ट्रेनिंग होगी ?*

अग्निवीर सैनिकों की ट्रेनिंग नियमित आर्ल्ड फोर्सेज के सैनिकों की तरह ही होगी , जिसमें कड़ी मिलिट्री ट्रेनिंग शामिल होगी । हालांकि इनकी ट्रेनिंग की अवधि कम होगी । आम सैनिकों को 11 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है , जबकि अग्निवीर सैनिकों की ट्रेनिंग 6 महीने की होगी ।
इनके ट्रेनिंग स्टैंडर्ड को आर्ल्ड फोर्सेज में सीनियर ऑफिसर मॉनिटर करेंगे ।

■14. कब से शुरू होगी योजना ?*

ये योजना 14 जून को लॉन्च हुई है और इसके लिए भर्ती की प्रक्रिया 90 दिन के अंदर शुरू होगी ।

■15. चार साल के पीरियड के बाद अग्निवीरों को क्या मिलेगा ?*
जिन 75 % सैनिकों को 4 साल की सेवा के बाद रिटायर कर दिया जाएगा , उन्हें सेवा निधि पैकेज के तहत 11.71 लाख रुपए की एकमुश्त रकम दी जाएगी , जो कि टैक्स फ्री होगी ।

■16. कितना लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा ?*

अग्निवीर सैनिकों को 4 वर्षों के दौरान 48 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा ।

■17. शहीद होने की दशा में क्या होगा ?*

किसी अग्निवीर सैनिक के शहीद होने पर उसे 1 करोड़ रुपए का कवर मिलेगा । साथ ही उसकी बची हुई सर्विस की सैलरी भी मिलेगी ।

■18. क्या सेना में अग्नवीरों की अलग से रेजिमेंट होगी ?*
नहीं , अग्निवीरों की कोई अलग रेजिमेंट या यूनिट नहीं होगी । अग्निवीर भले ही एक अलग कैटेगरी के जवान होंगे । या यूं कहें कि उनका कैडर अलग होगा , लेकिन वो सेना , नौसेना और वायुसेना की अलग - अलग रेजिमेंट , स्क्वाड्रन और यूनिटों में शामिल होंगे । जैसे इन्फैंट्री रेजिमेंट , मिसाइल यूनिट आदि ।
यह अफसर नहीं होंगे , इसलिए वायुसेना में पायलट जैसे बेहद टेक्निकल काम इनसे नहीं लिए जाएंगे ।

■19. क्या अग्निवीरों को सेना के नियमित जवानों की तरह पेंशन मिलेगी ?*
नहीं , अग्रिवीरों को रेगुलर जवानों की तरह रिटायरमेंट के बाद न ही पेंशन मिलेगी और न एक्स सर्विसमैन वाले दूसरे फायदे , जैसे- मिलिट्री कैंटीन और मेडिकल सुविधाएं ।
यानी रिटायरमेंट के बाद अग्निवीर एक सामान्य नागिरक ही होंगे ।

■20. रिटायरमेंट के समय क्या - क्या फायदे मिलेंगे ?*

अग्निवीरों को रिटायरमेंट के समय उनकी कुल सैलरी से कटने वाले 30 % हिस्से और इसके बराबर सरकारी हिस्से को मिलाकर करीब 11.7 लाख रुपए मिलेंगे ।
अग्निवीर इसके अलावा तीन साल के लिए 18 लाख रुपए तक लोन भी ले सकते हैं । हालांकि इसकी शर्तें अभी बताई नहीं गई हैं ।
सबसे खास बात यह कि अग्निवीर बनने की मिनिमम एजुकेशन 10 वीं पास है । ऐसे में जो अग्रिनवीर चार साल की नौकरी पूरी करके रिटायर होगा , उसे 12 वीं पास माना जाएगा और उन्हें इसका सर्टिफिकेट भी मिलेगा ।

■21. क्या अग्निवीरों को आर्ल्ड फोर्सेज में परमानेंट नौकरी मिलेगी ?*
नहीं , केवल 25 % अग्निवीर सैनिकों को ही सेना में स्थायी नियुक्ति दी जाएगी । ये उनकी मेरिट और परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगा । बाकी 75 % अग्निवीर सैनिकों को 4 साल की सर्विस के बाद रिलीज कर दिया जाएगा ।
4 साल की अग्निपथ योजना के बाद सेना में परमानेंट सर्विस के लिए जुड़ने वाले सैनिकों के उन 4 वर्षों की सर्विस को नहीं गिना जाएगा ।

■22. सेना को इससे क्या फायदा होने वाला है ?*

● रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इससे 2030 तक हमारी सेना की औसत उम्र 32 से घटकर 24 से 26 साल हो जाएगी ।

● दो साल से रुकी हुई भर्ती को छोड़ दें तो इससे पहले तक हर साल तीनों सेनाओं में करीब 60 हजार जवानों की भर्ती होती थी , क्योंकि तकरीबन इतने ही फौजी रिटायर हो जाते थे । सेना अगले 10 सालों में युवा और अनुभवी फौजियों के अनुपात को 1 : 1 तक लाना चाहती है । मतलब साफ है कि अगले 10 सालों में हमारी तीनों सेनाओं में आधे अग्निवीर होंगे । इससे हमारी सेना ज्यादा युवा , ज्यादा फिट और ट्रेनिंग देने लायक हो जाएगी ।

● अगर 2022-23 के रक्षा बजट को देखें तो यह 5.25 लाख करोड़ था । इसमें से 1.19 लाख करोड़ रुपए केवल पेंशन में खर्च हो जाएंगे और तकरीबन इतने ही रुपए सैलरी पर खर्च होंगे । करीब पौने तीन लाख करोड़ से सेना की बाकी जरूरतें पूरी होंगी । अग्निवीर योजना से पेंशन और सैलरी पर होने वाले खर्च का एक बड़ा हिस्सा बचेगा जिसे सेना को अच्छे हथियार और टेक्नोलॉजी देने में खर्च किया जा सकेगा ।
धन्यवाद
Dream Classes..

शिक्षा मेट🎯 के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ें।

03/05/2022

#अति_आवश्यक_सूचना:
-------------- --
आप सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निवेदन है की जो छात्र अभी 12 वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुकें हैं और वह सभी 12 वीं के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों BHU, AU ,DU ,JNU, CU जैसे 44 Central University में पढ़ना चाहते हैं ।

तो इस वर्ष 2022 से किसी भी यूनिवर्सिटी में प्राप्तांको अथवा प्रतिशत के आधार पर प्रवेश नहीं होंगे ।
इसके लिए CUET की प्रवेश परीक्षा देनी पड़ेगी ।
इस समय यह फ़ॉर्म Open हैं तथा Last Date 𝟬𝟲/𝟬𝟱/𝟮𝟬𝟮𝟮 है।
तो हम सभी का कर्तव्य बनता है कि उन बच्चों ,अभिभावकों तक ये सूचना पहुँचा दें.जिससे कोई भी Student's जानकारी के आभाव में प्रवेश एवं अच्छे कॉलेज से वंचित ना हो जाए..

■ #कॉमन_यूनिवर्सिटी_एंट्रेंस_टेस्ट (CUET)
यह एक प्रवेश परीक्षा है जो उम्मीदवारों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे BHU, DU, AU,JNU आदि के साथ-साथ अन्य 28 यूजी कार्यक्रमों में भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश पाने की अनुमति देती है।

■ े_लिए_पंजीकरण_करने_के_चरण

●CUET 2022 रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (cuet.samarth.ac.in) पर जाएं।

●सीयूईटी आवेदन पत्र में विवरण भरें।

●निर्दिष्ट प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

●CUET 2022 आवेदन शुल्क भुगतान करें।

●विधिवत भरे हुए CUET 2022 पंजीकरण फॉर्म को डाउनलोड करें और सहेजें।

■ #परीक्षा_संरचना
CUET प्रवेश परीक्षा 2022 में चार खंड होंगे:
खंड IA – 13 भाषाएँ, खंड IB – 20 वैकल्पिक भाषाएँ, खंड II – 27 डोमेन-विशिष्ट विषय, खंड III – सामान्य परीक्षा

■CUET प्रवेश परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। CUET के लिए दो स्लॉट हैं: पहले स्लॉट की अवधि 45 से 195 मिनट है, और दूसरे स्लॉट की अवधि 45 से 225 मिनट है।

■CUET 2022 में एक सामान्य परीक्षा, एक भाषा परीक्षण और दो डोमेन-विशिष्ट पेपर शामिल किए जाएंगे। प्रत्येक पेपर में चार डोमेन-विशिष्ट विषय और एक विकल्प भाषा विषय शामिल होंगे।

आपका धन्यवाद।

03/05/2022

✍ प्रमुख नदियां एवं उनकी सहायक नदियां
════════════════

❀【गंगा】
1. गोमती 2. घाघरा 3. गंडक 4. कोसी 5. यमुना 6. सोन 7. रामगन्गा

❀【यमुना】
1. चंबल 2. सिंध 3. बेतवा 4. केन 5. टोंस 6. हिन्डन

❀【गोदावरी】
1. इंद्रावती 2. मंजिरा 3. बिन्दुसार 4. सरबरी 5. पेनगंगा 6.प्राणहिता

❀【कृष्णा】
1. तुंगभद्रा 2. घटप्रभा 3. मालाप्रभा 4. भीम 5. वेदावती 6. कोयना

❀【कावेरी】
1. काबिनी 2. हेमावती 3.सिम्शा 4. अर्कावती 5. भवानी

❀【नर्मदा】
1. अमरावती 2. भुखी 3. तवा 4. बंगेर

❀【सिंधु】
1. सतलुज 2. द्रास 3. जांस्कर 4. श्योक 5.गिल्गिट 6. सुरु

❀【ब्रह्मपुत्र】
1. दिबांग 2. लोहित 3. जिया भोरेली (कामेंग) 4. दिखौव 5. सुबानसिरी मानस

❀【दामोदर】
1. बराकर 2. कोनार

❀【रवि】
1. बुधिल 2. नई या धोना 3. सिउल 4. ऊझ

❀【महानंदी】
1. सिवनाथ 2. हसदेव 3. जोंक 4. मंड 5. इब 6. ओंग 7. तेल

❀【चम्बल】
1. बानस 2. कालि सिंध 3. शीप्रा 4. पार्बती 5. मेज

Share जरूर करें ‼️....

Address

Agrawal Petrol Pump Tadawa Baba Mandir/Beside Drive Urmila Hospital Street (Right) Naibasti
Mughal Sarai
232101

Opening Hours

Monday 8am - 7pm
Tuesday 8am - 7pm
Wednesday 8am - 7pm
Thursday 8am - 7pm
Friday 8am - 7pm
Saturday 8am - 7pm
Sunday 10am - 2pm

Telephone

+919794302020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when My Dream Classes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to My Dream Classes:

Shortcuts

Share

Category