15/08/2026
"प्यारे बच्चों, आज से कई साल पहले भारत सोने की चिड़िया कहलाता था, लेकिन अंग्रेजों ने हमें मानसिक और शारीरिक रूप से गुलाम बना दिया। मंगल पांडे की पहली चिंगारी, झांसी की रानी का साहस, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान, महात्मा गांधी का सत्य-अहिंसा आंदोलन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 'आजाद हिंद फौज'—इन सब के सामूहिक प्रयासों और लाखों कुर्बानियों के बाद 15 अगस्त 1947 को हमें यह आजादी मिली।
आज हमारे पास सीमा पर जाकर लड़ने का मौका नहीं है, लेकिन एक छात्र के रूप में आपके पास कलम की ताकत है। आज के समय में सच्ची देशभक्ति यह है कि आप पूरी ईमानदारी से पढ़ाई करें, अनुशासन में रहें और कुछ ऐसा बनकर दिखाएं जिससे आपके माता-पिता, आपके कोचिंग MD Classes और इस देश का नाम रोशन हो। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए!"जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳
- MD Classes