23/04/2025
"Best Education Coaching Center (BECC)" की ओर से श्रद्धांजलि
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों को हम भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस बर्बर और कायराना हमले ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है।
"BECC परिवार" इस दुख की घड़ी में सभी शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।
हम सरकार और सुरक्षाबलों से अपेक्षा करते हैं कि आतंक के इन सौदागरों को उनकी हैवानियत की सजा जल्द दी जाए।
आतंक का हर चेहरा नाकाम होगा, भारत की एकता और मानवता की भावना हमेशा जीवित रहेगी।
"BECC परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि..."
#श्रद्धांजलि