Internal Security Academy-ISA Mount Abu

Internal Security Academy-ISA Mount Abu Established in 1975, Internal Security Academy, CRPF, is a premier training institute of India.

It imparts quality professional training to the officers of CRPF, other CAPFs and State Police Officers in the field of Internal Security.

*आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ माउंट आबू ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस*आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ माउंट आबू के द्वारा...
29/08/2023

*आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ माउंट आबू ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस*
आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ माउंट आबू के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जैसा कि विदित है की भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर संपूर्ण भारत में 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा था और ओलंपिक खेलों में विश्व में भारत का परचम लहराया था इसी दिवस के उपलक्ष्य में आंतरिक सुरक्षा अकादमी के परेड ग्राउंड में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे वॉलीबॉल, बैडमिंटन टेबल टेनिस इत्यादि का आयोजन किया गया जिसमें अकादमी के अधिकारियों और जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल दिवस के अवसर पर खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें खुद को स्वस्थ रखने और प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य के लिए 30 मिनट व्यायाम करने की प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आंतरिक सुरक्षा अकादमी के सभी अधिकारियों और जवानों ने अपने आप को स्वस्थ रखने एवं व्यायाम करने की शपथ ली। देश के सुरक्षा बलों द्वारा इस अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।

As a first of its kind a Course on Tactical Appreciation & Leadership Sl No.1 wef 19-24 June was conducted for Young Off...
24/06/2023

As a first of its kind a Course on Tactical Appreciation & Leadership Sl No.1 wef 19-24 June was conducted for Young Officers(Asstt Comdts)giving them vast exposure and practical solutions in the realm of duties.Sh Danesh Rana,Director/IG presided over the Valedictory Function.
32 Officers having versatile service experience attended the course and were part of interactive and experiential learning.

With the universal message of ‘Vasudhaiva Kutumbakam’ 9th International Yoga Day was celebrated at ISA ground today morn...
21/06/2023

With the universal message of ‘Vasudhaiva Kutumbakam’ 9th International Yoga Day was celebrated at ISA ground today morning. Civil administration, Army, School children and other locals also participated in the event.

ISA will be celebrating 50th Raising Day on 1 Feb 24. A Logo commemorating 50th Raising Day was unveiled on 10 May 23 by...
12/05/2023

ISA will be celebrating 50th Raising Day on 1 Feb 24. A Logo commemorating 50th Raising Day was unveiled on 10 May 23 by Shri Sunil Joon, IG, Director.Various functions will be organised as part of Golden Jubilee celebrations.

आंतरिक सुरक्षा अकादमी माउंट आबू का आयोजन किया गया 23वें बैच के डीएजीओ का री-यूनियन सेमिनार आंतरिक सुरक्षा अकादमी, केंद्र...
13/04/2023

आंतरिक सुरक्षा अकादमी माउंट आबू का आयोजन किया गया 23वें बैच के डीएजीओ का री-यूनियन सेमिनार

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, माउंट आबू ने 10-11 अप्रैल 2023 को सीधे नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों (बैच 1991) के 23वें बैच का पुन: संघ संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो देश के विभिन्न थिएटरों में तैनात थे। अपने प्रशिक्षण के दिनों को याद करना उनके लिए यादगार पल था। संगोष्ठी का विषय राष्ट्रीय सुरक्षा परिप्रेक्ष्य और उभरते खतरों पर था। प्रतिभागियों ने देश के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया, जैसे वामपंथी उग्रवाद, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, उत्तर पूर्व में उग्रवाद, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, क्षेत्रीय, धार्मिक और भाषाई आकांक्षाओं के कारण संभावित चुनौतियां, जनसांख्यिकीय चुनौतियां, ड्रोन, सीबीआरएन खतरे, कानून और व्यवस्था परिदृश्य, नार्को आतंकवाद, सीमा विवाद, समुद्री सुरक्षा आदि। सक्रिय रूप से भाग लेने वाले अधिकारियों ने उपरोक्त मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अपने विचारों, अनुभवों और रणनीतियों को साझा किया। एक मंच पर आए और भविष्य में उनसे लड़ने की रणनीति बनाई।

श्री सुनील जून, निदेशक/महानिरीक्षक ने समापन समारोह की अध्यक्षता की और प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह वितरित किए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अधिकारियों के योगदान को स्वीकार किया और उन्हें समान उत्साह और जोश के साथ प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान श्री डी एस राठौड़, डीआईजी प्रशासन, श्री सुधांशु सिंह, डीआईजी प्रशिक्षण और अन्य संकाय अधिकारी उपस्थित थे।

JCMC Sl No 46 was conducted at ISA fm 17 Mar-08 Apr 23 with the aim to equip the Dy Commandants of CRPF with the knowled...
08/04/2023

JCMC Sl No 46 was conducted at ISA fm 17 Mar-08 Apr 23 with the aim to equip the Dy Commandants of CRPF with the knowledge and skills to perform duties of Second-in-Commands in Units/Staff Officers in Ranges. 57 Dy Commandants, deployed pan India, attended the course.

19/02/2023
आंतरिक सुरक्षा अकादमी, माउंट आबू ने आयोजित किया ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ का विशेष कार्यक्रम ।आंतरिक सुरक्षा अकादमी, केन्द्रीय रि...
19/02/2023

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, माउंट आबू ने आयोजित किया ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ का विशेष कार्यक्रम ।
आंतरिक सुरक्षा अकादमी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, माउंट आबू में गृह मंत्रालय के तत्वाधान में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के छह दिवसीय ‘तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया । इसका उदघाटन श्री सुनील जून, महानिरीक्षक/ निदेशक, आंतरिक सुरक्षा अकादमी के द्वारा दिनांक 13/02/2023 को किया गया था । कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षिकाओ सुश्री रेखा जांगिड़ और श्रीमति संगीता अग्रवाल के द्वारा अंध विधालय ऑडिटोरियम, माउंट आबू में किया गया जिसमे आंतरिक सुरक्षा अकादमी के अधिकारीगण एवं जवानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में योग, मनन एवं सुदर्शनक्रिया किया गया एवं सभी प्रतिभागियों के दैनिक जीवन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई। योग, प्रणायाम एवं मनन की महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। श्रीमति संगीता अग्रवाल ने जीवन में हमेशा खुश रहने और वर्तमान में जीने की कला के बारे में बताया साथ ही सुश्री रेखा जांगिड़ के द्वारा कैसे एक दुसरे की खुशियों और परेशानियों को साझा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है इस विषय पर संबोधन किए गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग प्रकार के क्रियाकलापों, योग एवं क्रियाओं के माध्यम से खुद को निरोगी और तनाव मुक्त रखने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। सभी अधिकारीगण एवं जवान इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए। आज दिनांक 18/02/2023 को श्री डी.एस.राठौर, उप महानिरीक्षक ने ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के प्रशिक्षको को धन्यवाद ज्ञापन किया एवं अभ्यास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, सी.आर.पी.एफ, माउंट आबू ने नक्की झील पर चलाया स्वच्छता अभियान |आंतरिक सुरक्षा अकादमी, माउंट आबू ने...
08/02/2023

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, सी.आर.पी.एफ, माउंट आबू ने नक्की झील पर चलाया स्वच्छता अभियान |

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, माउंट आबू ने दिनांक 08/02/2023 को नक्की झील मे सफाई अभियान चलाया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा अकादमी, सीआरपीएफ, समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। आंतरिक सुरक्षा अकादमी 01 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाती है जिसके तत्वावधान में आस-पास के इलाकों की साफ-सफाई का व अन्य जनहित के कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इसी क्रम में अकादमी द्वारा नक्की झील के आस-पास का इलाका तथा झील के पानी में गंदगी, कचरा, बोतल इत्यादि को साफ किया गया। इस अभियान में अकादमी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही आबू नगर पालिका के कर्मचारियों, पर्यटकों एवं माउंट आबू की आम जनता ने इस अभियान में अपना सहयोग दिया।

दिनांक 5/5/2022 को आंतरिक सुरक्षा अकादमी, केरिपुबल, माउंट आबू के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की...
05/05/2022

दिनांक 5/5/2022 को आंतरिक सुरक्षा अकादमी, केरिपुबल, माउंट आबू के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की छमाही बैठक का आयोजन डॉ प्रेमचंद, कमांडेन्ट की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग से श्री कुमार पाल शर्मा, उप निदेशक उपस्थित थे। उक्त बैठक में निरीक्षक (हिंदी अनुवादक) कमलेश कुमार ने हिंदी की महत्ता, सार्थकता एवं राष्ट्रहित में किए गए हिंदी के योगदान को संक्षिप्त शब्दों में प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री कुमार पाल शर्मा, उप निदेशक ने भी अपने अमूल्य विचारों के माध्यम से हिंदी की यात्रा के दर्शन कराए। डॉ प्रेमचंद, कमांडेंट ने अपने आशीर्वचन में हिंदी के प्रति सभी से प्रेम और सम्मान प्रकट करने हेतु आह्वान किया। बैठक में कुल 12 कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Address

Mount Abu
307501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Internal Security Academy-ISA Mount Abu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Internal Security Academy-ISA Mount Abu:

Shortcuts

Share

Category