04/03/2026
(Recognized by Bihar Government) की ओर से सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, आपसी सम्मान और एकता का उत्सव है।
हमारे प्यारे विद्यार्थियों से अपील है कि वे इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ-साथ सुरक्षित और मर्यादित तरीके से मनाएँ, बड़ों का सम्मान करें और छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखें।
हमारे सम्मानित शिक्षकगण, जो बच्चों के जीवन में ज्ञान के रंग भरते हैं, आप सभी को विशेष शुभकामनाएँ। आपके मार्गदर्शन से ही हमारे विद्यार्थी जीवन की सच्ची होली—सफलता और संस्कारों की होली—खेलते हैं।
आइए, हम सब मिलकर इस होली को प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ मनाएँ तथा समाज में भाईचारे और सकारात्मक सोच का संदेश फैलाएँ।
आप सभी का जीवन खुशियों, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के रंगों से सदा रंगा रहे।
,