13/06/2022
🌹🙏प्रेस विज्ञप्ति🙏🌹🌻
नमस्कार,
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी थाना केसरिया के ग्राम कढ़ान निवासी स्व श्री प्रभु देव सिंह व धर्म देव सिंह व अरुण कुमार सिंह जी के निवास पर दिनांक 11.6.2022 को शाय 5 बजे से मिलितइश्वर प्राणिधान,तत्व सभा व दिनांक 12.6.2022 को प्रातः 5 बजे से पंच जन्य,मिलितइश्वर प्राणिधान और प्रातः 6 से शाय 6 बजे तक 12 घंटे का बाबा नाम केवलम संकीर्तन,सामूहिक योग साधना,स्वाध्याय व तत्व सभा का आयोजन किया गया।
तत्व सभा मे श्रोताओं को संबोधित करते हुए सिवान से आए आंनद मार्ग प्रचारक संघ के डाय सिस सेकेट्री आचार्य अनुरागानंद अवधूत जी ने कहा कि मनुष्यो को अपने जीवन के लक्ष्य के रूप में इश्वर को प्राप्त करने के लिए निष्काम भाव से धर्म साधना अवश्य ही करनी होगी।
आचार्य जी ने विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि मनुष्य अपने जीवन में काम,अर्थ,धर्म,मोक्ष मे धर्म को भूल कर सिर्फ काम व अर्थ को प्राप्त करनेके लिए राजसिक व तामसिक भक्ति का सहारा लेते हैं। जबकि मनुष्यो को सात्विक भक्ति की सहायता से धर्म के साथ काम,अर्थ उपार्जन कर अपने जीवन के लक्ष्य परम ब्रह्म परमेश्वर की प्राप्ति के लिए अविलंब धर्म योग साधना का अभ्यास करना चाहिए।
इस अवसर पर मोतिहारी व बेतिया से आए योग प्रक्षिक आचार्य मुक्तेश्वरानंद अवधूत और अवधुतिका आंनद प्राप्ति आचार्या ने स्थानीय छात्र छात्राओं व युवक युवतियों को धर्म योग साधना का प्रशिक्षण देकर अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में संघ के जिला भुक्ती प्रधान श्री श्याम जी, जिला धर्म प्रचार सचिव श्री आदित्य जी , प्रा उटिस्ट सर्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री धुवनारायण जी,चकिया शाखा सचिव श्री वीरेन्द्र जी सहित चकिया, महसी केसरिया खजुरिया पिपरा व मोतितारी से सैकड़ों साधक साधिकाओ ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को स्थानीय ग्राम वासियों के सहयोग से सफल बनाया।
अचार्य मुक्तेश्वरानंद अवधूत
डी,टी,एस
आंनद मार्ग प्रचारक संघ
मोतिहारी पूर्वी चम्पारण