J S Public School

J S Public School Educating Morena since 1992. Come, take the first step to Knowledge with us!

17/08/2026

Celebrating the spirit of freedom at J.S. Public School, Jr Branch.

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिन्द! 🇮🇳

2026 की re-NEET परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर ओम, देवांश, कृष्णा और चेतन को बहुत-बहुत बधाई! 👏संपूर्ण शिक्षक...
05/08/2026

2026 की re-NEET परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर ओम, देवांश, कृष्णा और चेतन को बहुत-बहुत बधाई! 👏

संपूर्ण शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार को आप सभी पर अपार गर्व है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं। 🌟🌟

सदैव ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करें, दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर परिश्रम करते रहें और जीवन में नई-नई सफलताओं के शिखर को स्पर्श करें।

04/08/2026

विद्यालय में बच्चों द्वारा की जाने वाली Art & Craft गतिविधियों की झलक 📸📸

जब विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक एक साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तभी शिक्षा का सफर और भी सुंदर बनता है। 🤝आइए, मित्रता, सम्मा...
02/08/2026

जब विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक एक साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तभी शिक्षा का सफर और भी सुंदर बनता है। 🤝

आइए, मित्रता, सम्मान और सहयोग की इस भावना को हमेशा बनाए रखें।

आप सभी को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

"गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः, गुरूर्देवो महेश्वरः" 🙏जे.एस. पब्लिक हायर सेकन्डरी स्कूल (सीनियर शाखा - वनखंडी रोड, मुरैना)...
31/07/2026

"गुरूर्ब्रह्मा गुरूर्विष्णुः, गुरूर्देवो महेश्वरः" 🙏

जे.एस. पब्लिक हायर सेकन्डरी स्कूल (सीनियर शाखा - वनखंडी रोड, मुरैना) में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा "गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने आदरणीय गुरुजनों का तिलक, माल्यार्पण एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया। साथ ही विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान, अच्छे संस्कार, एवं जीवन में अनुशासन के महत्व का संदेश दिया गया।

जे. एस. पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 🌸

जे. एस. पब्लिक स्कूल (जूनियर शाखा - ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी) में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा...
30/07/2026

जे. एस. पब्लिक स्कूल (जूनियर शाखा - ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी) में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित "गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का एवं गुरुजनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया।

भारतीय संस्कृति से बच्चों को जोड़ने वाली ऐसी सराहनीय पहल के लिए विद्यालय परिवार "भारत विकास परिषद शाखा मुरैना" के समस्त सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

Founder's Day | संस्थापक दिवस 2026विद्यालय की संस्थापक पूज्य स्व. श्रीमती शकुंतला गर्ग जी की पावन स्मृति में आज का दिन श...
25/07/2026

Founder's Day | संस्थापक दिवस 2026

विद्यालय की संस्थापक पूज्य स्व. श्रीमती शकुंतला गर्ग जी की पावन स्मृति में आज का दिन शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा का उत्सव रहा।

सम्मानित अतिथिगण - मुरैना जिले के CMHO डॉ. पद्मेश उपाध्याय एवं दैनिक भास्कर, मुरैना के ब्यूरो चीफ विद्यालय के पूर्व छात्र श्री शिवप्रताप सिंह जादौन ने NEET 2026 में सफल विद्यालय के पूर्व छात्र ओम ठाकुर, देवांश राजपूत, कृष्णा पचौरी, और चेतन अवस्थी का सम्मान किया।

समारोह का अंत वृक्षारोपण के साथ किया गया।

उनके विचार • उनके आदर्श
हमारी प्रेरणा • हमारा संकल्प

📸हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को दैनिक भास्कर के प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया ह...
23/07/2026

📸हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को दैनिक भास्कर के प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है।

छात्रों की मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति लगन ने विद्यालय का नाम रोशन किया।
🎊आप सभी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!

शैक्षणिक भ्रमण | Delight India मिल्क प्लांट, मुरैना 🥛किताबों से मिली सीख को वास्तविक जीवन से जोड़ने के उद्देश्य के साथ जे...
18/07/2026

शैक्षणिक भ्रमण | Delight India मिल्क प्लांट, मुरैना 🥛

किताबों से मिली सीख को वास्तविक जीवन से जोड़ने के उद्देश्य के साथ जे. एस. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दिनांक 17 जुलाई 2026 को डिलाइट इंडिया मिल्क प्लांट, मुरैना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दूध के संग्रहण से लेकर उसकी गुणवत्ता जाँच, पाश्चुरीकरण, पैकेजिंग तथा विभिन्न डेयरी उत्पादों के निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा।

यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, जिज्ञासा और प्रेरणा से भरपूर एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।

इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन इनरव्हील क्लब न्यू जेन, मुरैना की पहल पर किया गया। विद्यालय परिवार डिलाइट इंडिया एवं इनरव्हील क्लब न्यू जेन, मुरैना को हार्दिक आभार व्यक्त करता है। 🙏

Say it with a smile! 😄Happy World Emoji Day from JS Public School, Morena. 💙💛
17/07/2026

Say it with a smile! 😄

Happy World Emoji Day from JS Public School, Morena. 💙💛

Address

Vankhandi Road, Morena (M. P. )
Morena
476001

Opening Hours

Monday 7am - 5pm
Tuesday 7am - 5pm
Wednesday 7am - 5pm
Thursday 7am - 5pm
Friday 7am - 5pm
Saturday 7am - 5pm

Telephone

+917067675757

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when J S Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to J S Public School:

Shortcuts

Share

Category