Abvp morena

Call Directions Website Contact the school

Abvp morena Official Facebook handle of Akhil Bhartiya Vidhyarthi Parishad (ABVP) Morena (m.p)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय द्वितीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक का मुरैना में गरिमामय...
23/09/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय द्वितीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक का मुरैना में गरिमामय एवं सफल समापन हुआ।
बैठक में प्रांत अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राजपूत जी, प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी जी एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री रोहित दुबे जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान आगामी सांगठनिक लक्ष्यों, छात्रहित के विषयों और राष्ट्रहित के संकल्पों पर विस्तार से विचार-विमर्श कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।

22 से 23 सितंबर 2026 को मुरैना में संपन्न होने जा रही मध्यभारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक का विधिवत शुभारंभ प्रां...
22/09/2026

22 से 23 सितंबर 2026 को मुरैना में संपन्न होने जा रही मध्यभारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक का विधिवत शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राजपूत, प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री रोहित दुबे दीप प्रज्वलन कर किया l
प्रांत अधिवेशन के बाद आयोजित इस वर्ष की दूसरी प्रांत कार्यकारिणी बैठक में आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

22, 23 सितम्बर 2026 को मुरैना की पावन धरा (चंबल) पर आयोजित होने वाले अभाविप मध्यभारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक म...
18/09/2026

22, 23 सितम्बर 2026 को मुरैना की पावन धरा (चंबल) पर आयोजित होने वाले अभाविप मध्यभारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक में आप सभी प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना जिले द्वारा "महाविद्यालय अधिकतम सदस्यता दिवस "के तहत विद्यार्थियों को संगठन से जोड़त...
11/09/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना जिले द्वारा "महाविद्यालय अधिकतम सदस्यता दिवस "के तहत विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ते हुए सदस्यता कराई गई। युवाओं में राष्ट्रहित, छात्रहित और समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना नगर द्वारा भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास एवं अटूट बंधन के पर्व रक्षाबंधन को अभावि...
31/08/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना नगर द्वारा भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास एवं अटूट बंधन के पर्व रक्षाबंधन को अभाविप मुरैना कार्यालय पर परिषद परिवार के साथ उत्साह, उमंग से मनाया गया।

आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

27/08/2026

विद्यार्थियों की मूलभूत शैक्षणिक एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर आज अभाविप मुरैना द्वारा विद्यार्थी हुंकार अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर विद्यार्थियों की मांगों को मुखरता से उठाया गया।

महाविद्यालयों में बेहतर सुविधाएँ, सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त परिसर सहित विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर अभाविप ने अपनी आवाज़ बुलंद की।

विद्यार्थियों के अधिकारों एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए अभाविप का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

अभाविप द्वारा विद्यार्थियों की मूलभूत शैक्षणिक एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर विद्यार्थी हुंकार अभियान के अंतर्गत मुरैना जि...
26/08/2026

अभाविप द्वारा विद्यार्थियों की मूलभूत शैक्षणिक एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर विद्यार्थी हुंकार अभियान के अंतर्गत मुरैना जिले में 27 अगस्त 2026 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

महाविद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएँ, कक्षाओं में उचित फर्नीचर, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएँ, खेल सुविधाएँ, सुरक्षित परिसर, इंटरनेट एवं डिजिटल सुविधाएँ, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुविधाएँ, प्राथमिक उपचार एवं छात्र सहायता केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना विद्यार्थियों का अधिकार है।

अभाविप की स्पष्ट मांग है कि प्रत्येक महाविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

दिनांक : 27 अगस्त 2026

एकत्रीकरण स्थान : PWD रैस्ट
हाउस बैरियल चौराहा l

समय : दोपहर 12 बजे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना जिले द्वारा महाविद्यालय सदस्यता अभियान के तहत विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ते हुए स...
23/08/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना जिले द्वारा महाविद्यालय सदस्यता अभियान के तहत विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ते हुए सदस्यता कराई गई। युवाओं में राष्ट्रहित, छात्रहित और समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Address

Near Saraswati Shishu Mandir School , Old Housing Board , Morena
Morena
476001

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm

Telephone

+919425118941

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abvp morena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Abvp morena:

Shortcuts

Share

Category