Madarsa Jamia Farooqia Azizul Uloom Bhojpur

Madarsa Jamia Farooqia Azizul Uloom Bhojpur

Share

The Madarsa is affiliated to UP BOARD OF MADARSA EDUCATION LUCKNOW.

01/02/2026

जामिया फ़ारूक़िया अज़ीज़ुल ऊलूम में सालाना अज़ीमुश्शान जलसा-ए दस्तारबंदी संपन्न।

दिनांक 31/ जनवरी 2026, शनिवार की रात को जामिया फ़ारूक़िया अज़ीज़ुल ऊलूम भोजपुर, मुरादाबाद, यू०पी० में सालाना जलसा एवं दस्तारबंदी का अज़ीमुश्शान और रूहानी प्रोग्राम बड़े ही शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ। इस 62 वें सालाना ऐतिहासिक समारोह में कुल 58 छात्रों की दस्तारबंदी की गई, जिन छात्रों में आलमियत, मौलवियत, क़िरात और हिफ्ज़े क़ुरआन की तालीम मुकम्मल करने वाले छात्र थे।

इस मौक़े पर इल्म-ए-दीन की फ़ज़ीलत और तालीम की अहमियत पर रोशनी डालते हुए बरेली शरीफ़ से तशरीफ़ लाए हज़रत मुफ़्ती शकील अहमद साहब मिस्बाही ने इल्म और इस्लाम की अहमियत पर बेहद असरदार और इल्मी बयान फ़रमाया, जिसे हाज़िरीन ने बहुत पसंद किया।

प्रोग्राम के दौरान जामिया के सालाना इम्तिहान में अव्वल, दोयम और सोयम पोज़ीशन हासिल करने वाले लगभग 26 छात्रों को इनामात और शील्ड देकर हौसला-अफ़ज़ाई की गई
। इनमें जामिया के अंदर टॉप करने वाले छात्र मौहम्मद सनाउल मुस्तफा पुत्र श्री मुफ्ती मौहम्मद अशफ़ाक़ साहब मिस्बाही भोजपुर को सबसे बड़ा इनाम दिया गया और पूरा साल 100% परसेंट हाज़िरी देने वाले मौहम्मद कैफ पुत्र लियाकत हुसैन भोजपुर को भी इनाम दिया गया।

जामिया के प्रिंसिपल मौलाना ग़यासुद्दीन मिस्बाही साहब ने अपने सदरे ख़िताब में तमाम मेहमानों का दिली शुक्रिया अदा किया और छात्रों को नसीहत करते हुए फरमाया कि इल्म के साथ अमल ज़रूरी है, क्योंकि इल्म बग़ैर अमल के अधूरा है।

इस जलसे में जामिया के तमाम स्टाफ मुफ्ती मोहम्मद हनीफ साहब ,मुफ्ती अशफाक साहब, मुफ्ती इश्तियाक साहब,मुफ्ती जलीस साहब, मुफ्ती अय्यूब साहब अजहरी, मुफ्ती महमूद साहब अजहरी, मुफ्ती मोहसिन साहब, कारी जलीस साहब कादरी, मास्टर नसीम साहब, मास्टर हनीफ साहब,मास्टर ख्वाजा अहमद साहब,मास्टर शमशाद साहब, मास्टर वासिद साहब,मास्टर अब्दुल हक साहब,मैनेजर मोहम्मद ताहिर साहब और खज़ानची रफीक़ अहमद साहब के अलावा तमाम अराकीने कमेटी और बड़ी तादाद में उलेमा-ए-इकराम ने शिरकत फरमाई, जिनमें खास तौर पर
हज़रत मौलाना मोहम्मद रज़ा साहब, मुफ़्ती नाज़िरुल क़ादरी साहब, मुफ़्ती यामीन साहब मिस्बाही, हज़रत आदिल हमज़ा अजहरी, मुफ़्ती दानिश साहब, मुफ़्ती सरफ़राज़ मंजरी, मुफ़्ती तय्यब, मुफ़्ती अफ़सर अली, मुफ़्ती गुल हसन, क़ारी ग़ुलाम मुस्तफ़ा, मुफ्ती नईम साहब, मौलाना हारून साहब,कारी वकील अहमद साहब, मौलाना आशिक़ साहब सहित दीगर बेशुमार उलेमा मौजूद रहे और निज़ामत मौलाना राहत नईमी ने की।

अंत में हजरत मुफ्ती मौहम्मद अशफाक मिस्बाही साहब की दुआ के साथ यह इल्मी और रूहानी जलसा अपने इख़्तिताम को पहुँचा।

26/01/2026
26/01/2026

आज दिनांक, *_26 जनवरी, 2026 सोमवार* को "मदरसा जामिया फारूकिया अजीजुल उलूम, भोजपुर, जिला मुरादाबाद" में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दिन को मनाने के लिए पूरे मदरसे में उत्साह का माहौल था।
समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों ने ध्वजारोहण के दौरान बड़े सम्मान के साथ खड़े होकर राष्ट्रीय गान गाया। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से सभी का मन ओत-प्रोत हो गया।
ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से देश के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भावुक कर दिया और देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ किया।
सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों को इस कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया और उनकी मदद की।
अंत में, मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना गयासुद्दीन मिस्बाही ने मंच पर आकर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
यह गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक रहा। इस समारोह ने छात्र-छात्राओं में देश प्रेम की भावना को जगाया और उन्हें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
अंत मिठाईयां वितरण करके प्रोग्राम को खत्म किया।
इस शुभ अवसर पर ली गई कुछ फोटोज़ एवं विडियोज़ संलग्न हैं।
प्रेषक:
प्रधानाचार्य
जामिया फारूक़िया अज़ीज़ुल ऊलूम, भोजपुर, मुरादाबाद यू0पी0।
26, जनवरी 2026, सोमवार।

Photos from Madarsa Jamia Farooqia Azizul Uloom Bhojpur's post 15/08/2025

جشن یوم آزادی
Happy Independence Day

Photos from Madarsa Jamia Farooqia Azizul Uloom Bhojpur's post 15/08/2025

جشن یوم آزادی
Happy Independence Day
Day

Want your school to be the top-listed School/college in Moradabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Bhojpur Dharampur
Moradabad
244402