संस्था का परिचय तकनीकी शिक्षा, बदलती हुयी technology के अनुरूप हो, सस्ती हो और सबके लिए सुलभ हो । महात्मा गाँधी के इस विचार से प्रेरणा लेकर 2014 को Education में इस संस्था की स्थापना की गयी । संस्थापको ने प्रशिक्षण का एक व्यवहारिक स्तर तय किया, वह यह कि जो छात्र आपनी इच्छा से पढ़ने आया है उसे ट्रेनिंग के बाद अपना कम करने योग्य हो जाना चाहिए ।
नई technology आते ही इसका प्रशिक्षण आरम्भ कर दिया जात
ा है, ताकि छात्र नवीनतम ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उतर सके। उद्देश्य देश के हर नगर में संस्था कि शाखाये खोलकर बेरोजगारों को व्यवहारिक टेक्निकल प्रशिक्षण न्यूनतम मुल्य पर उपलब्ध कराना ताकि वे आत्मनिर्भर हो सके । संस्था का प्रबन्ध यह संस्था सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट १८६० के अंतर्गत रजिस्टर्ड एक सोसाइटी है जिसे भारत के किसी भी क्षेत्र में शाखाये खोलने का अधिकृत किया गया है। प्रधान कार्यालय का संचालन गणमान्य व्यक्तियों कि एक प्रबन्ध समिति के द्वारा नियुक्त महानिदेशक द्वारा किया जाता है।
शाखाये फ्रेंचाइजी के रूप में इस शर्त पर आवंटित कि गयी है कि वहा पर संस्था के द्वारा निर्धारित मानक और स्तर के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा, अन्यथा शाखा की मान्यता निरस्त कर दी जाएगी । शाखाओ का संचालन शाखा संचालको द्वारा किया जाता है। शाखाओ के क्रिया कलापों पर नियंत्रण के लिए अनेक उपमहानिदेशक, चीफ डायरेक्टर एवं जोनल डायरेक्टर की नियुक्ति की गयी है।