08/06/2026
साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र
Akanksha Vidyapeeth inter college is a well known educational institute, famous for its quality education and discipline.
08/06/2026
साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र
आदरणीय श्री शिवलाल जी बने संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद मंडल एवं आदरणीय श्री मनोज कुमार द्विवेदी जी बने संयुक्त शिक्षा निर्देशक कानपुर नगर।
आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद श्री देवेंद्र कुमार पांडेय जी बने जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ
आदरणीय एडी बेसिक श्री बुद्ध प्रिय सिंह जी बने जिला विद्यालय निरीक्षक ग़ाज़ियाबाद एवं आदरणीय श्री दिनेश यादव जी बने मुरादाबाद के एड़ी बेसिक
आदरणीय श्री अमित सिंह बने मुरादाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं श्री विमलेश कुमार जी बने विधि अधिकारी, शिविर कार्यालय, शिक्षा निदेशक(बेसिक) लखनऊ
25/05/2026
स्काउट कमिश्नर जनपद मुरादाबाद के दायित्व का निर्वहन करते हुए डॉ० हिमांशु यादव प्रधानाचार्य आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज मुरादाबाद।
आज दिनांक 25.05.26 दिन सोमवार को भारत स्काउट और गाइड संस्था जनपद मुरादाबाद के तत्वाधान में मुरादाबाद बस अड्डे पर स्काउट्स और गाइड द्वारा जल शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन आदरणीय सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सतानंद शर्मा जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेशीय पदाधिकारी श्री बृजेश कुमार जी, संस्था के सचिव डॉ सुरेंद्र वर्मा, श्रीमती बबीता मेहरोत्रा, श्री संजय कुमार, श्री विजय मेहरोत्रा जी का रहना हुआ।
23/04/2026
Board Exam Result - 2026
19/04/2026
आज दिनांक 19.04.26 दिन रविवार को भारत स्काउट और गाइड संस्था जनपद मुरादाबाद द्वारा पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के उपलक्ष्य में प्रदेशीय संगठन से प्राप्त आदेश के क्रम में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया एवं शपथ ली गई। डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर स्काउट के रूप में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ।
सचिव डॉ सुरेंद्र कुमार वर्मा, श्री संजय कुमार सिंह, डी०ओ०सी० गाइड कु० मोनिका, ट्रेनर सुमित एवं शिवम साथ में स्काउट और गाइड उपस्थित रहें।
05/04/2026
05/04/2026
आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज मुरादाबाद की छात्राओं द्वारा की गई शानदार प्रस्तुति।
शिक्षा विभाग के तत्वाधान में दिनांक 04.04.26 दिन शनिवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पंचायत भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
25/03/2026
उत्तर प्रदेश में रामनवमी का दो दिन का अवकाश घोषित किया गया।
अब 26 व 27 का अवकाश घोषित।
18/03/2026
आज दिनांक 18.03.26 को डॉ० हिमांशु यादव प्रधानाचार्य आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज मुरादाबाद के द्वारा के०जी०के० स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरादाबाद में दिनांक 16.03.26 से 18.03.26 तक चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स एंड रेंजर्स शिविर के समापन के अवसर पर जिला स्काउट कमिश्नर के दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर के०जी०के० स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० सुनील चौधरी, डॉ० मधुबाला त्यागी प्रधानाचार्या कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज, रोवर्स प्रभारी प्रो० राजकुमार सोनकर , रेंजर्स प्रभारी डॉ गीतिका नागर एवं श्रीमती स्वदेश कुमारी प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इ० का० उपस्थित रहें।