02/10/2024
🙏 ुरादाबाद_पधारे_गांधी_जी🙏
दिनांक~ 2/10/24
मुरादाबाद और गांधी जी का पुराना नाता रहा है।
सन 1857 में ही मुरादाबाद के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया था व इस क्रांति के वर्षों बाद जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ पूरा देश फिर एकजुट हुआ तो मुरादाबाद इसमें अग्रणी रहा था।
महात्मा गांधी जी अक्टूबर 1920 में पहली बार मुरादाबाद आए थे। यहां उन्होंने डॉ. भगवान दास की अध्यक्षता में महाराजा टाकीज (वर्तमान में सरोज सिनेमा) में बैठक को संबोधित किया था। इसमें असहयोग आंदोलन की भूमिका बनाई गई थी।
इस बैठक में बापू के साथ पं. मदन मोहन मालवीय, पं. मोतीलाल नेहरू, पं. जवाहर लाल नेहरू, डॉ. अंसारी, हकीम अजमत खां, मोहम्मद अली, शौकत अली आदि स्वतंत्रता सेनानी शामिल हुए थे। इस सभा के समापन में महात्मा गांधी ने कहा था कि बहुत गंभीर चिंतन के बाद भी मैं यही मानता हूं कि देश की स्वतंत्रता का एकमात्र मार्ग असहयोग ही है।
बापू की अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग की आवाज पर पूरा शहर एकजुट हो गया था। उनके आह्वान पर छात्रों ने ब्रिटिश सरकार के स्कूल-कॉलेजों में जाना छोड़ दिया व वकीलों ने अदालतों में जाने से इन्कार कर दिया था।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवीर सरन खत्री, पं. शंकर दत्त शर्मा, प्रो. रामसरन, पं. बाबूराम शर्मा, अशफाक हुसैन, जगन्नाथ सिंघल, पं. बूलचंद दीक्षित, बनवारी लाल रहबर आदि के नेतृत्व में शहर के लोगों का हुजूम गांधी जी के स्वागत में उमड़ा था। अमरोहा गेट स्थित ब्रजरत्न पुस्तकालय आज भी बापू के आगमन की गवाही दे रहा है।
गांधी जी रघुवीर सरन खत्री की बग्गी में बैठकर अमरोहा गेट पहुंचे थे और पुस्तकालय का उद्घाटन किया था। इस पुस्तकालय में महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित तमाम पुस्तकें उपलब्ध हैं। स्वतंत्रता सेनानी पं. हरिप्रसाद वैद्य इस पुस्तकालय का संचालन करते थे।
पुस्तकालय की ऊपरी मंजिल पर विनोबा भावे ने सर्वोदय भवन की स्थापना की थी।
इसके अलावा भी हमें गांधी जी और मुरादाबाद से जुड़ी बातें हमें सुनने को मिलती हैं।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
19/06/2024
🙏भगवान तेरा लाख लाख शुक्रिया,...🙏
इस तपती गर्मी और उमस से सभी इंसान ,जीव जंतु परेशान थे, बारिश से सभी जीव जंतु व पेडों को जीवन दान मिलेगा
14/03/2024
🙏 #जिला_मुरादाबाद_ग्रुप_में_हुए_1_लाख_सदस्य🙏
दिनांक- 14 मार्च 2024
हमारे जिला मुरादाबाद ग्रुप पर 1 लाख सदस्य होने की आप सभी को बधाई।
हमारा ग्रुप काफी सालों से आपकी सेवा में ततपर रहा है।
हमने ग्रुप के माध्यम से कोरोना काल में व अब तक प्लाज्मा व खून की जरूरत वाली हर पोस्ट को आगे बढ़ाने की कोशिश करी है व जनता की हर जरूरत का ध्यान रखा है।
ये आपका अपना ग्रुप है, इसलिए इस ग्रुप को आगे बढ़ाने में हमारा सहयोग करें।
अपने सभी मुरादाबाद मण्डल के दोस्तों को हमारे ग्रुप से जरूर जोड़ें।
हमारा जिला मुरादाबाद ग्रुप-
https://www.facebook.com/groups/districtmoradabad/?ref=share_group_link
08/03/2024
🙏 #मुरादाबाद_एयरपोर्ट🙏
दिनांक- 8/मार्च/2024
....................................................
नमस्कार, मैं आपका दोस्त आर्यन अग्रवाल (एडमिन टीम) आज सभी मुरादाबाद मण्डल के निवासियों खासकर मुरादाबाद नगर/देहात और रामपुर को मुबारकबाद देना चाहूंगा, की लगभग 11 साल के लंबे इंतजार के बाद हमारा एयरपोर्ट का सपना अब साकार होने जा रहा है और 10 मार्च 2024 को मुरादाबाद एयरपोर्ट समेत 5 अन्य हवाई अड्डों का प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा उद्घाटन किया जा रहा है।
मुरादाबाद में हवाई अड्डे की शुरू से लेकर बनने तक की पूरी कहानी हम आपको बता रहे हैं-
● सन 2012 में तत्कालीन सेंट्रल गवर्नमेंट(कांग्रेस) द्वारा निर्देषित एयरपोर्ट अथॉरिटी को मुरादाबाद में छोटे विमान उतारने के लिए एक हवाई पट्टी की जरूरत महसूस हुई।
● नवम्बर 2012 में तत्कालीन उत्तरप्रदेश सरकार(अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी) से मूंढापांडे स्थित हवाई पट्टी और भविष्य में एयरपोर्ट की सम्भावना के लिये केंद्र द्वारा लगभग 350 एकड़ जमीन सौंपने के लिए कहा गया था।
● 52 हेक्टेयर भूमि पर हवाई पट्टी के निर्माण कार्य हेतु सितंबर 2013 में अखिलेश सरकार व केंद्र सरकार (कांग्रेस) के बीच करार किया गया।
● 52 हेक्टेयर भूमि पर 2014 तक 21 करोड़ की लागत से हवाई पट्टी का निर्माण कार्य किया गया।
● सन 2014 से 2017 तक सुस्त चाल से हवाई पट्टी बनती रही।
सुस्ती के लिए राजकीय निर्माण निगम के तीन इंजीनियर तक निलंबित कर दिए गए थे।
● बजट में देरी और निर्माण में सुस्ती ने हवाई अड्डा का निर्माण 2019 तक मात्र हवाई पट्टी तक ही अटका रहा।
● साल 2019 में नई प्रदेश सरकार( योगी सरकार, भाजपा), द्वारा नए सिरे से मुरादाबाद हवाई अड्डे काम शुरू किया गया और नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा घोषणा के बाद अधिकारी काम के प्रति सतर्क हो गए।
●उत्तरप्रदेश(योगी सरकार) और केंद्र सरकार (मोदी सरकार) द्वारा 2020 तक मुरादाबाद हवाई अड्डे के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था।
● और फिर कोरोना (कोविड ) महामारी से हमारे एयरपोर्ट के सपने को 2 साल और पीछे धकेल दिया।
●साल 2021में फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनोत की तेजस फिल्म की शूटिंग भी मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हुई थी।
● जनवरी 2022 में फिर काम शुरू किया गया और एयरपोर्ट के लिए एनओसी लेने का कार्य शुरू किया गया।
● रक्षा , गृह और वन विभाग द्वारा कमियों को पूरा करने और एनओसी लेने में फरवरी 2023 तक इंतजार करना पड़ा।
● 17 नवम्बर 2023 एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सब कुछ ठीक पाए जाने पर मुरादाबाद एयरपोर्ट को उड़ान संचालन के लिये लाइसेंस मिला।
●अब सभी कार्य पूरे हो चुके हैं और हमारा हवाई अड्डा भी तैयार है।
मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और एयरपोर्ट निदेशक संदीप कुमार द्वारा बताया गया है की सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं और 10 मार्च 2024 को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा मुरादाबाद हवाई अड्डे समेत प्रदेश के 5 एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा।
●मुरादाबाद एयरपोर्ट से फिलहाल 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे और भविष्य में बड़े विमानों को उड़ाए जाने की पूरी संभावना है।
हवाई पट्टी की लंबाई चौड़ाई के हिसाब से 180 सीटर तक के विमान मुरादाबाद एयरपोर्ट में उड़ान भर सकते हैं।
● 10 मार्च के उद्घाटन के बाद, हवाई अड्डा आम जनता के लिये खोल दिया जाएगा।
पहले चरण में लखनऊ , प्रयागराज या कानपुर के लिये उड़ान प्रस्तावित है।
● अगर किराये की बात करि जाए तो जनता को ध्यान में रखकर, प्लेन का किराया, ट्रेन के किराये के आसपास ही रखा जाएगा। मुरादाबाद से लखनऊ का किराया 1250 rs के आसपास होने का अनुमान है।
● मुरादाबाद से लखनऊ जहां ट्रेन या गाड़ी से लगभग 6 घण्टे लग जाते हैं वहीं प्लेन से लगभग 1घण्टे में पहुंच जाएंगे।
● भविष्य में मुरादाबाद एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट में तब्दील किया जा सकता है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा 478 एकड़ जमीन का प्रस्ताव भेजा गया है।
● मुरादाबाद हवाई अड्डा 2019 से काफी तेज गति से बना और अगर कोरोना महामारी ना आई होती तो शायद बहुत पहले ही बन गया होता।
सभी मुरादाबाद मण्डल वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है की कहीं भी प्लेन से जाने के लिये बार बार दिल्ली या बरेली एयरपोर्ट नहीं भागना पड़ेगा।
सभी मुरादाबाद वासियों से अनुरोध है की मुरादाबाद एयरपोर्ट का हमारा सपना लगभग 11 साल बाद पूरा हुआ है, इसको ध्यान में रखते हुए आप मुरादाबाद हवाई अड्डे में या उसके आसपास कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे पब्लिक प्रोपर्टी को नुकसान हो।
मुरादाबाद एयरपोर्ट व पूरे मुरादाबाद को साफ और स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
🙏 #धन्यवाद🙏
23/08/2023
चन्द्रयान 3 के चांद पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर बहुत बहुत बधाई।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
25/06/2023
"According to Psychologists, there are four types of Intelligence:
1) Intelligence Quotient (IQ)
2) Emotional Quotient (EQ)
3) Social Quotient (SQ)
4) Adversity Quotient (AQ)
1. Intelligence Quotient (IQ): this is the measure of your level of comprehension. You need IQ to solve maths, memorize things, and recall lessons.
2. Emotional Quotient (EQ): this is the measure of your ability to maintain peace with others, keep to time, be responsible, be honest, respect boundaries, be humble, genuine and considerate.
3. Social Quotient (SQ): this is the measure of your ability to build a network of friends and maintain it over a long period of time.
People that have higher EQ and SQ tend to go further in life than those with a high IQ but low EQ and SQ. Most schools capitalize on improving IQ levels while EQ and SQ are played down.
A man of high IQ can end up being employed by a man of high EQ and SQ even though he has an average IQ.
Your EQ represents your Character, while your SQ represents your Charisma. Give in to habits that will improve these three Qs, especially your EQ and SQ.
Now there is a 4th one, a new paradigm:
4. The Adversity Quotient (AQ): The measure of your ability to go through a rough patch in life, and come out of it without losing your mind.
When faced with troubles, AQ determines who will give up, who will abandon their family, and who will consider su***de.
Parents please expose your children to other areas of life than just Academics. They should adore manual labour (never use work as a form of punishment), Sports and Arts.
Develop their IQ, as well as their EQ, SQ and AQ. They should become multifaceted human beings able to do things independently of their parents.
Finally, do not prepare the road for your children. Prepare your children for the road."
Author Unknown
18/03/2023
🙏 #बिजली_कर्मी_हड़ताल_पर🙏
दिनांक- 18/3/2023
वैसे तो कोई भी समूह कुछ भी करे, कैसी भी हड़ताल करे, ये उसका जन्मसिद्ध अधिकार है, क्योंकि भारत देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र आपको आजादी देता है बोलने की, आजादी देता अपनी आवाज़ उठाने की,
लेकिन क्या लोकतंत्र के द्वारा नाजायज मांगों को रखना उचित है??
बिजली कर्मी चाहते हैं की उन्हें मुफ्त बिजली मिले और रिटायर्ड हो जाएं तो भी उन्हें मुफ्त बिजली मिले , एक निश्चित चार्ज पर जितनी चाहे उतनी बिजली लें सकें,
लेकिन कब तक भाई...
आम जनता due date से एक दिन भी बिल भरने से late हो जाये तो बिना किसी रहम के लाइन काट दी जाती है,
आये दिन खराब मीटरों से ज्यादा बिल निकाल दिया जाता है, और जनता दफ्तरों के चक्कर लगाती रहती है।
और लाइन कटने पर साहब बिल जमा भी कर दे, तब भी लाइन जोड़ने के नाम पर चार्ज वसूला जाता है।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
बिजली कर्मियों से अनुरोध है, की अपने से ज्यादा देश के बारे में सोचे , और ईमानदारी से बिजली का पूरा बिल चुकाएँ ,उतना ही जितना की एक आम जनता चुकाती है।
🇮🇳 जय हिंद 🇮🇳
27/05/2022
🙏 ुट_चौड़ी_सड़क_पर_15_फुट_चौड़ा_खंबा🙏
..........................................................................
दिनांक~ 27 मई 2022
एक तरफ पूरे मुरादाबाद जिले में जहां अतिक्रमण हटाने के लिये बुलडोजर चलाये जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ निगम द्वारा अपनी कमाई का जरिया बनाने के लिए जगह जगह होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
दीनदयाल नगर, रामगंगा विहार स्थित शहर के नामचीन साईं मंदिर पर जहाँ आये दिन जाम की समस्या रहती है, वहाँ पर निगम द्वारा फुटपाथ पर खम्बा खड़ा कर दिया गया है।
शहर की पॉश कॉलोनी में इस तरह फुटपाथ पर खम्बा लगाना ना सिर्फ जाम लगने की समस्या को बढ़ावा देगा बल्कि राहगीरों के चलने-फिरने में भी दिक्कत करेगा।
क्षेत्रवासियों से बातचीत में पता चला की , किसी प्रकार की आपत्ति से बचने के लिए साईं मन्दिर के आगे रातों-रात में खम्बा खड़ा कर दिया गया । जिस साइज का खम्बा लगाया गया है, वो हाईवे पर ही लगाया जाता है, खम्बे की वजह से आम जनता को चलने-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा व क्षेत्र में जाम की स्थिति और बद्तर होगी।
क्षेत्रवासियों का कहना है की इस बात की जानकारी वो ट्विटर व अन्य माध्यमों से साझा करेंगे ताकि अफसरों का इस तरफ ध्यान जाए और उनकी जाम आदि समस्याओं का निस्तारण हो, धन्यवाद।
Amar Ujala Moradabad Nagar Nigam Moradabad
...........................................................................
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
31/03/2022
🙏 #मुझे_शिकायत_है🙏
मुझे शिकायत है, पेट्रोल पंप पर काम करने वाले उन कर्मचारियों से जो मशीन में संख्या फीड नही करते हैं और पूरे पैसे लेकर 1 रुपये के करीब का पेट्रोल कम भरते हैं,
पूरे दिन भर में बहुत से लोगों के साथ ऐसा किया जाता है,
जनता से अनुरोध है की पेट्रोल मशीन में संख्या फीड जरूर कराएं, और अपने हक़ का पूरा पेट्रोल वसूलें,
कम या ज्यादा गाड़ी में जितना पेट्रोल आया है, उतने ही पैसे दें, धन्यवाद।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
नोट- ये किसी व्यक्ति विशेष या सभी कर्मचारियों पर टिप्पणी नही है, ये सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए कहा गया है जो ऐसा करते हैं।
10/03/2022
#मुरादाबाद_विधानसभा_चुनाव_नतीजा
10 मार्च 2022 समय- रात्रि 9:00 बजे
मुरादाबाद नगर- रितेश गुप्ता (भाजपा)
मुरादाबाद देहात- नासिर कुरेशी(सपा)
बिलारी- मो. फहीम (सपा)
कुंदरकी- जिया उर रहमान(सपा)
ठाकुरद्वारा- नवाब जान(सपा)
कांठ- कमाल अख्तर( सपा)
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
13/02/2022
भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हे बुलाने को।
14 फरवरी को भूल ना जाने, वोट डालने आने को।☝️
#विधानसभा_चुनाव #मुरादाबाद
11/01/2022
🙏 #जिला_मुरादाबाद_में_धारा_144_लागू🙏
.....................................................................
दिनांक~ 11 जनवरी 2022
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने 17 फरवरी तक जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
ा_के_लिये_दिशा_निर्देश
● इस दौरान 5 या 5 से अधिक व्यक्ति समूह के रुप में एक स्थान पर एकत्रित नही होंगे।
● बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार के नए धार्मिक कार्यों, जुलूस,शोभायात्रा आदि का आयोजन नही किया जाएगा।
● किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी भवन पर ईट, पत्थर आदि के टुकड़ों को जमा नही किया जायेगा।
● किसी भी व्यक्ति द्वारा इस अवधि में पडने वाले किसी भी पर्व के अवसर पर कोई नई परंपरा को कायम नही करेगा ।
● सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति द्वारा भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने संबंधित कोई पोस्ट नही करेगा।
● किसी भी सोशल मीडिया का ग्रुप एडमिन का उत्तरदायित्व होगा कि भडकाऊ व अफवाह फैलाने सम्बंधित पोस्ट को तत्काल डिलीट कराते हुए संबंधित व्यक्ति को ग्रुप से बाहर करेगा और स्थानीय पुलिस को सूचित करेगा।
...................................................................
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏