DAK Degree College, Moradabad

DAK Degree College, Moradabad

Share

The best girls college in the city

Photos from DAK Degree College, Moradabad's post 15/08/2026

बहुत हर्ष का विषय है कि पूर्व वर्षों की भाँति हमारे महाविद्यालय दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, मुरादाबाद में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष माननीय उमाकांत गुप्त जी के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता व ध्वजारोहण किया गया। एन.सी.सी. परेड निरीक्षण कैप्टन प्रो. मनि बंसल के नेतृत्व में परेड कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर रुचि गौतम, पायलट उर्वशी, तृप्ति एवं एनसीसी की टोली के द्वारा मुख्य अतिथि एवं ध्वज को सैल्यूट दिया गया। कार्यक्रम को भावपूर्ण बनाने के लिए महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं काशी, मुस्कान, भावना, आरुषि, सीमा, अक्षिता के द्वारा "उनको प्रणाम करना" समूह गायन के रूप में लयबद्ध मनोहारी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की इस श्रृंखला में बी.एड. की छात्रा दिव्या ने ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। इसी क्रम में कुमारी काशी ने भारत माता के लिए रस और माधुर्य से युक्त गीत गाकर तिरंगे को सम्मान दिया। तत्पश्चात तारिका गौतम के द्वारा 'कुमार विश्वास' की कविता की लयबद्ध प्रस्तुति कर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन से देशप्रेम, बलिदान व सच्चाई की भावना ग्रहण करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की प्रगति व उत्थान हेतु सुझाव दिए एवं स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव मो. जुनैद एजाज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब हम सभी मिल-जुलकर अपने कर्म करने को तत्पर रहें। स्वतंत्रता दिवस पर उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रेषित संदेश को डॉ. अनुराधा सिंह द्वारा पढ़ा गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सीमा रानी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी। इस अवसर पर नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत नशा मुक्त भारत के लिए शपथ लिया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन मेंटॉर प्रो. सुजाता कुमारी, प्रो. अर्चना राठौर, प्रो. ऋतु दीक्षित तथा प्रो. मनि बंसल के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती स्नेहा कुमारी द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन डॉ. श्रुति जायसवाल द्वारा किया गया। समिति के सभी सदस्यों डॉ. नीतू सिंह, डॉ. विदुषी यादव, डॉ. सुषमा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

26/07/2026
Photos from DAK Degree College, Moradabad's post 21/06/2026

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में हुआ भव्य योग कार्यक्रम*

मुरादाबाद, 21 जून 2026।
बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर "योग फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Ageing)" थीम के अंतर्गत दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, मुरादाबाद (गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद से संबद्ध) में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीमा रानी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग, एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों एवं 9 यू पी गर्ल्स बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार ॐ के सामूहिक उच्चारण से हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से भर उठा। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने सूक्ष्म व्यायाम, सामान्य योग प्रोटोकॉल, सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास किया। छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सीमा रानी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक समग्र जीवनशैली है जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना अत्यंत आवश्यक है। 9 यू पी गर्ल्स बटालियन की अध्यक्षता करते हुए डॉ कैप्टन मीनू मेहरोत्रा ने छात्राओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सुखद भविष्य की कुंजी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था केवल अधिक समय तक जीवित रहने का नाम नहीं है, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षण को सक्रिय, स्वतंत्र और आनंदमय ढंग से जीने का नाम है।

डॉ. नीतू सिंह ने प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित प्राणायाम श्वसन तंत्र को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करने एवं एकाग्रता बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी है। वहीं डॉ. अनीता फर्सवान ने सूक्ष्म व्यायाम एवं सूर्य नमस्कार के वैज्ञानिक लाभों पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ये अभ्यास शरीर की लचीलापन, संतुलन, मांसपेशीय शक्ति तथा सही शारीरिक मुद्रा (Posture) को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग से पधारीं श्रीमती रीता जी ने प्राणायाम सत्र का कुशल संचालन किया तथा प्रतिभागियों को श्वास एवं ध्यान की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया। वहीं श्री शुभम शर्मा ने पूरे कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास के व्यावहारिक पक्ष का प्रभावी संचालन करते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में छात्राओं की उल्लेखनीय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। बड़ी संख्या में उपस्थित महाविद्यालय छात्राओं, एन सी सी 9 यू पी गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स (दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय एवं हिन्दू कॉलेज), शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवन की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेंगे। यह आयोजन न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि "योग फॉर हेल्दी एजिंग" की भावना को भी सार्थक रूप से जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना।

15/05/2026

✨ WHY CHOOSE US? ✨

🎓 Admission Open for Session 2026–27
📚 B.A. & B.Sc. Programmes

🏛 Dayanand Arya Kanya Degree College, Civil Lines, Moradabad
Affiliated with Guru Jambheshwar University, Moradabad

🌸 Empowering Young Women Through Education, Sports & Leadership 🌸

✅ Experienced & Dedicated Faculty
✅ Holistic Personality Development
✅ Strong Focus on Sports & Physical Fitness
✅ NCC • NSS • Rover Rangers Activities
✅ Cultural Events Throughout the Session
✅ Seminars, Workshops & Skill Development Programs
✅ Safe, Disciplined & Motivating Environment
✅ Academic Excellence with Co-Curricular Growth

📖 Subjects Offered:
Physical Education • English • Hindi • Education • Home Science • Psychology • Economics • Sanskrit • Zoology • Botany • Chemistry • Political Science • Sociology & more.

🏆 Build Confidence • Leadership • Discipline • Career Skills

🌟 Join a College Where Education Meets Opportunity & Empowerment 🌟

“Learn • Lead • Achieve”

📍 Dayanand Arya Kanya Degree College
Civil Lines, Moradabad

Photos from DAK Degree College, Moradabad's post 20/12/2025

**Atal Bihari Vajpayee: Remembering a Statesman at 100**

As India marks the birth centenary of Atal Bihari Vajpayee (1924–2018), the nation remembers a leader whose politics were guided by dialogue, dignity, and democratic values. A gifted orator and poet, Vajpayee brought grace to public life and believed that disagreement need not mean disrespect. Serving three terms as Prime Minister, he emphasized national security alongside reconciliation, famously reaching out for peace with Pakistan while strengthening India’s strategic capabilities. His leadership saw key infrastructure initiatives, including the Golden Quadrilateral, and a steady push for economic reforms. Beyond policies, Vajpayee is remembered for his humanity—his ability to listen, to build consensus, and to place the nation above party lines. A century after his birth, his legacy continues to inspire a politics rooted in wisdom, compassion, and constitutional faith.

*रिपोर्ट*

*अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*

*दिनांक:*20 दिसंबर 2025
**स्थान: दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में *अटल बिहारी वाजपेयी काव्य पाठ प्रतियोगिता* एवं *“सुशासन के महत्व”* विषय पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की *एनएसएस इकाइयों* तथा *क्रीड़ा एवं शारीरिक शिक्षा विभाग* के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या *प्रोफेसर सीमा रानी* द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी *डॉ. विदुषी यादव* एवं *डॉ. नीतू सिंह*की सक्रिय भूमिका रही, वहीं क्रीड़ा एवं शारीरिक शिक्षा विभाग से *श्रीमती अनीता फर्सवान*का विशेष सहयोग रहा।

काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविताओं का भावपूर्ण एवं ओजस्वी पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं “सुशासन के महत्व” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा लोकतंत्र में इसकी भूमिका पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिताओं में *आकृति राठौर* *आयुषी बहुखंडी* *खुशी पांडे* *काशी, नंदिनी, इल्मा, गरिमा, करीना, पूजा, सोनिया एवं नीलम** ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का **समस्त शिक्षण स्टाफ** भी उपस्थित रहा और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
निर्णायक गण में *प्रो रीना मित्तल, प्रो सुजाता कुमारी एवं प्रो अर्चना राठौर जी* की उत्कृष्ट भूमिका रही।

अपने संबोधन में प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महान राजनेता के साथ-साथ संवेदनशील कवि और दूरदर्शी विचारक थे, जिनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Photos from DAK Degree College, Moradabad's post 13/12/2025

We are grateful to the media for their generous and professional coverage of our college Annual Function. Your efforts played a vital role in highlighting the enthusiasm, creativity, and unity of our campus.

The 12th of December marks the birth anniversary of our revered founder, Late Dayanand Gupt ji—a true visionary whose ideals continue to guide our institution. This Annual Function is a humble tribute to his enduring legacy and lifelong commitment to education and values.

Want your school to be the top-listed School/college in Moradabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Civil Lines
Moradabad
244001

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm