Chandigarh University-Mohali

Chandigarh University-Mohali

Share

Ranked 1st among private universities of India by QS world Universities ranking 2023.

29/04/2026

💃✨ International Dance Day ✨💃

डांस वह जादू है, जहाँ भावनाएँ शब्दों के बिना भी सब कुछ कह जाती हैं।
हर थिरकता कदम, हर लयबद्ध ताल और हर अभिव्यक्ति जीवन को एक नए रंग से भर देती है।
डांस केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मा का उत्सव है। यह हमें जोड़ता है—भाषा, देश और सीमाओं से परे। चाहे लोकनृत्य की सादगी हो, शास्त्रीय नृत्य की गरिमा या आधुनिक डांस की ऊर्जा—हर डांस अपने आप में एक प्रेरणा है।
डांस हमें आत्मविश्वास, अनुशासन और खुशी का एहसास कराता है। यह दिल की वह भाषा है, जिसे हर कोई महसूस कर सकता है, फिर चाहे वह किसी भी देश, भाषा या प्रान्त का ही क्यों न हो।
इस International Dance Day पर आइए, जीवन को मुस्कान, संगीत और लय के साथ जिएँ।


28/04/2026

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्कृष्टता का पर्याय बन चुकी है। यूनिवर्सिटी के छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लगातार अपना प्रभाव प्रदर्शित कर रही है। हाल ही में Chandigarh University के University Institute of Legal Studies के छात्रों ने NDMC Convention Centre में आयोजित 'Sansad National Youth Parliament 2026' में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह छात्रों की सशक्त अभिव्यक्ति, गहरी विचारशीलता, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ तथा अद्वितीय आत्मविश्वास का अनूठा प्रदर्शन रहा। छात्रों को संसद के दोनों सदनों के माननीय सदस्यों से मिली सराहना उनकी काबिलियत को दर्शाती है। इससे न केवल उन्हें जानकारी और वास्तविक अनुभव मिला बल्कि उन्हें जागरूक एवं ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा भी मिली।


28/04/2026

🎬Let's Chat with Padma Shri Madhur Bhandarkar🎬

पदम् श्री से सम्मानित Filmmaker, Director, and Screenwriter Madhur Bhandarkar ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नई ऊर्जा भर दी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अनुभवों के साथ सभी को नया सीखने, बेहतर काम करने तथा खुद को लगातार निखारते रहने के लिए प्रेरित किया।


Photos from Chandigarh University-Mohali's post 27/04/2026

✨ यादों का सफर, फिर अपने कैंपस के संग ✨

10 साल बाद Chandigarh University के एलुमनाई जब अपने पुराने कैंपस लौटे, तो हर कोना यादों से भर उठा। पुराने दोस्त, पसंदीदा जगहें, फैकल्टी से मुलाकात और अनगिनत किस्सों ने इस Alumni Meet को बेहद खास बना दिया।

यह सिर्फ़ एक Reunion नहीं, बल्कि रिश्तों, सफलता और अपनापन फिर से महसूस करने का खूबसूरत अवसर था। 🌸

27/04/2026

✨10 सालों बाद भी …वही दोस्ती, वही यादें, बस कहानियाँ कुछ और बड़ी हो गईं ✨

2016 का पास-आउट बैच वहीं लौटा जहाँ से उन सबकी शुरूआत हुई थी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस ने ...CU Pillars of Pride के साथ एक भावुक लेकिन मज़बूत रीयूनियन का अनुभव किया। लेक्चर हॉल से लेकर जीवन के मील के पत्थर तक, यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, यह यात्राओं, विकास और अटूट बंधनों का जश्न था। एक दशक बाद, वे सिर्फ एलुमनाई बनकर नहीं, बल्कि सफलता और गर्व की कहानियों के रूप में वापस आए हैं।


Photos from Chandigarh University-Mohali's post 27/04/2026

✨ CU Pillars of Pride- 10 Years of Reunion ✨

दस सालों बाद सीयू एलुमनाई अपने उसी कैंपस वापिस लोटे जहाँ से उन्होंने अपने जीवन की नई शुरुआत की थी। आज अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन में सफलता की बुलंदियों को छूते यह एलुमनाई अपने पुराने दोस्तों , फैकल्टी तथा स्टाफ से मिलकर अत्यंत खुश हुए। गले मिलते दोस्त, खिलखिलाती हँसी, ढेरों बातें और सालों पुरानी यादें फिर से ताज़ा हो गईं।
एलुमनाई मीट सिर्फ़ एक उत्सव नहीं था, बल्कि पुराने रिश्तों , दोस्तों और पुरानी यादों को फिर से जीने का यादगार अवसर था। एलुमनाई मीट का उद्देश्य पूर्व छात्रों की सफलता का जश्न मानना तथा अपने पुराने व नए छात्रों को मिलने का अवसर देना था ताकि नए सहयोग, मेंटरशिप और यादों के साथ एक नई शुरुआत की जा सके।

आप भी इस यादगार और खूबसूरत पलों के साक्षी बनें।


26/04/2026

"Congratulations Sarvesh Gupta"

CU Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank 1
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अत्यंत हर्षित है कि हमारे B.Sc Hons. Physics, Chandigarh University के छात्र सर्वेश गुप्ता ने IIT JAM 2026 (Physics) में All India Rank (AIR) 1 हासिल करके इतिहास रच दिया है। यह भारत की सबसे कठिन पोस्टग्रेजुएट प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसमें 22 Indian Institutes of Technology (IITs) और Indian Institute of Science (IISc) में Master of Science, Ph.D. और अन्य पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 12,000 से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल थे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय छात्र सर्वेश गुप्ता ने JAM 2026 में अखिल को गौरवान्वित किया है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी सर्वेश को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देती है।


Photos from Chandigarh University-Mohali's post 26/04/2026

✨ Glamoure & Manifique 2.0 ✨

हुनर जब आत्मविश्वास से मिलता है, तो मंच और भी शानदार बन जाता है। 🌟
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के Department of Human Resources तथा CU Happy Club द्वारा आयोजित Glamoure & Manifique 2.0 में फैकल्टी, स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने अपने टैलेंट, स्टाइल और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सबसे योग्य प्रतिभागियों को MR. CU 2026 & Miss CU 2026 का ख़िताब दिया गया। इस के अलावा Mr. Fitness Freek & Miss Fitness Freak तथा
Mr. Intelligent & Miss Intelligent के ख़िताब भी दिए गए। इस अवसर पर पूर्व विजेता भी रैंप पर उतरे।
रैंप वॉक की चमक, जोश से भरी प्रस्तुतियाँ और MR. CU 2026 एवं Miss CU 2026 के खिताब के लिए रोमांचक प्रतिस्पर्धा ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
यह आयोजन केवल ग्लैमर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, पहचान और प्रतिभा का उत्सव था, जहाँ हर प्रतिभागी ने अपनी अलग छाप छोड़ी।

प्रस्तुत है इस शानदार कार्यक्रम की एक झलक........

25/04/2026

Hurry ..... CUCET 2026 Phase 1 Ends On 30th April

Chandigarh University का उद्देश्य प्रतिभाशाली, मेधावी छात्रों तथा आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना साकार कर करना है।
CUCET 2026 के माध्यम 250 crore की Scholarships प्रदान कर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अनेकों सपनों को पंख दे रही है है। आप भी मिलें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट CUCET 2026 के साथ 100% तक की स्कॉलरशिप हासिल कर अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए तैयार हो जाइये।

तो यदि आपने अब तक CUCET 2026 के लिए अप्लाई नहीं किया है तो आज ही अप्लाई करें।
अधिक जानकारी के लिए आज ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस, घड़ूआं विज़िट करें या लॉग इन करें : www.cuchd.in
Hurry ..... CUCET 2026 Phase 1 Ends On 30th April


25/04/2026

" Influencia 2.0- ज़रा रुकिए... ये महज़ एक इवेंट नहीं, एक क्रांति थी "

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित Influencia 2.0, महज़ एक और क्रिएटर मीट नहीं था, बल्कि इस आयोजन ने साबित कर दिया कि क्रिएटर अर्थव्यवस्था और भी बड़ी और सशक्त होती जा रही है। दिग्गज क्रिएटर्स, नई प्रतिभाएं, बड़े विचार और अदम्य ऊर्जा, सब एक ही मंच पर उपस्थित थे।
ये सिर्फ़ प्रभाव के बारे में नहीं था... ये असर, सहयोग और नियमों को फिर से लिखने के बारे में था।

Photos from Chandigarh University-Mohali's post 25/04/2026

✨ Glamoure & Manifique 2.0 ✨

प्रतिभा कभी भी छिपी नहीं रह सकती, और जब मंच मिले तो हुनर अपनी अलग पहचान बना ही लेता है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के Department of Human Resources तथा CU Happy Club द्वारा आयोजित Glamoure & Manifique 2.0 में फैकल्टी, स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षण और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

शानदार रैंप वॉक, उत्साह से भरी प्रस्तुतियाँ और MR. CU 2026 एवं Miss CU 2026 के टाइटल के लिए रोमांचक प्रतिस्पर्धा ने पूरे माहौल को जोश, उत्साह और ग्लैमर से भर दिया।
यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि टैलेंट, आत्मविश्वास और अपनी पहचान बनाने का एक खूबसूरत जश्न था, जिसमें सभी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
एक झलक इस शानदार कार्यक्रम की...


Want your school to be the top-listed School/college in Mohali?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Chandigarh University
Mohali
140413

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm