Department of Holistic Education

Department of Holistic Education

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Department of Holistic Education, Education, Mohali.

Photos from Shiksha Mahakumbh Abhiyan's post 12/12/2025

Photos from Shiksha Mahakumbh Abhiyan's post 10/12/2025

Photos from Department of Holistic Education's post 21/09/2025

शिक्षा महाकुंभ 5.0 के निमित्त द्वतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन नाइपर मोहाली में सितंबर 21 को DHE मोहाली एवं NIPER मोहाली के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस एक दिवसीय अभ्यास वर्ग में उत्तर क्षेत्र एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के चार प्रांतों एवं तीन यूनियन टेरेटरीज से 44 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नाइपर मोहाली के निदेशक प्रो दुलाल पांडा विशेष रूप से अभ्यास वर्ग में उपस्थित रहे। शिक्षा महाकुंभ अभियान, पंचम संस्करण के मुख्य कार्यकर्मों, विभिन्न आयामों एवं आवश्यक चीजों पर पूरे दिन सभी कार्यकर्ताओं ने विषय अनुसार एवं सामूहिक रूप से चिंतन मंथन किया। और शिक्षा महाकुंभ के पंचम संस्करण को पहले के सभी संस्करणों से उत्कृष्ट बनाने की सटीक योजना बनाई। आगामी षष्टम संस्करण को हिमाचल प्रदेश की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कराने पर सभी की सहमति बनी। साथ ही इस तरह के अभ्यास वर्ग अन्य प्रांतों में लगाने की भी योजना बनी। अभ्यास वर्ग का राष्ट्रगान के साथ समापन हुया।
#शिक्षा_महाकुंभ_2025 #शिक्षा_महाकुंभ_अभियान
shikshamahakumbh.com

20/09/2025

Be the part of revolution through education at NIPER Mohali.

19/08/2025

Join the revolution through education at shikshamahakumbh.com

18/08/2025

Join the revolution through education at shikshamahakumbh.com

Photos from Department of Holistic Education's post 13/07/2025

दिनांक: 13 जुलाई 2025
स्थान: लज्जाराम तोमर भवन, कुरुक्षेत्र

DHE एवं ITR के द्वितीय कार्यालय का भव्य लोकार्पण सम्पन्न

देशभर से विद्या भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

आज लज्जाराम तोमर भवन, कुरुक्षेत्र में Institute of Training & Research (ITR) एवं Department of Holistic Education (DHE) के लिए नवीन द्वितीय कार्यालय का धार्मिक वैदिक अनुष्ठानों के साथ भव्य लोकार्पण सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे हवन व पूजन के साथ हुई, जिसमें सभी गणमान्यजनों ने वैदिक मंत्रों के बीच परिसर को ऊर्जावान और आध्यात्मिक वातावरण से अभिषिक्त किया।

🔱 उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि:

श्री गोबिंद चंद्र महंत, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती
उन्होंने आशीर्वचन देते हुए कहा:
“शिक्षा ही सशक्त भारत का आधार है और यह संस्थान उस संकल्प का सजीव उदाहरण है।”

श्री देश राज शर्मा, अखिल भारतीय महामंत्री, विद्या भारती
उन्होंने कहा:
“DHE एवं ITR का कार्य भारतीय शिक्षा व्यवस्था में मूल्यों की पुनर्स्थापना का माध्यम बन रहा है।”

श्री विजय कुमार नड्डा, संगठन मंत्री, उत्तर क्षेत्र, विद्या भारती
उन्होंने अपने संदेश में कहा:
“नवीन कार्यालय से भारत केंद्रित अनुसंधान, नवाचार और गुरु-शिष्य परंपरा को नई दिशा मिलेगी।”

डॉ. ठाकुर एसकेआर, निदेशक, DHE & ITR
उन्होंने कहा:
“DHE एवं ITR का यह विस्तार न केवल एक संरचना है, बल्कि हमारी विचार-धारा को मूर्त रूप देने का एक प्रस्थान बिंदु है।”

श्री पंकज जी, अखिल भारतीय संयोजक, पूर्व विद्यार्थी परिषद
उन्होंने कहा:
“हम सभी पूर्व छात्रों को इस संस्थान से निरंतर जुड़ाव बनाए रखना चाहिए और राष्ट्र निर्माण के पथ पर योगदान देना चाहिए।”

🪔 हवन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

शिक्षा, समाज और सेवा क्षेत्रों से जुड़े अनेक सम्माननीय कार्यकर्ता, शिक्षाविद, तथा विद्या भारती परिवार के सदस्य।

निवेदक
Department of Holistic Education (DHE)
&
Institute of Training & Research (ITR)

Photos from Department of Holistic Education's post 09/07/2025

*DHE एवं NIPER मोहाली के मध्य शिक्षा महाकुंभ अभियान के पंचम संस्करण के लिए MoU हुया सम्पन्न*

📅 तिथि: 8 जुलाई, 2025
📍 स्थान: नाईपर, मोहाली

शिक्षा को एक वैश्विक मंच प्रदान करते हुए सशक्त शिक्षा तंत्र बनाने में योगदान के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले "शिक्षा महाकुंभ अभियान" के पंचम संस्करण को लेकर एक महत्वपूर्ण MoU शिक्षा महाकुंभ अभियान के पालक संस्थान डिपार्टमेंट ऑफ होलिस्टिक एजुकेशन (DHE) जोकि विद्या भारती प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान ट्रस्ट का एक थिंक टैंक डिपार्टमेंट है एवं NIPER मोहाली के मध्य सम्पन्न हुए। इस अभियान का पंचम संस्करण 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) मोहाली में आयोजित किया जाएगा।

यह MoU नाईपर मोहाली के निदेशक कार्यालय में सम्पन्न हुआ। डिपार्टमेंट ऑफ होलिस्टिक एजुकेशन के निदेशक प्रो (डॉ) ठाकुर एसकेआर एवं NIPER मोहाली के कार्यकारी निदेशक प्रो कुलभूषण टिक्कू के हस्ताक्षर से MoU सम्पन्न हुआ। दोनों संस्थानों ने मिलकर इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।
DHE के निदेशक प्रो ठाकुर एसकेआर ने कहा कि “शिक्षा महाकुंभ एक वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को ओलंपिक की तर्ज पर एक वैश्विक मंच प्रस्तुत करना है।”
आगे NIPER मोहाली के कार्यकारी निदेशक प्रो कुलभूषण टिक्कू ने कहा कि
“इस आयोजन से उच्च शिक्षण संस्थानों को नवाचार और मूल्यों पर आधारित शिक्षा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।” DHE के बिज़नेस एडवाइज़र श्री पंकज शर्मा ने पिछली कड़ियों की चर्चा करते हुए कहा कि
“हर संस्करण ने एक नई ऊँचाई तय की है। यह पंचम संस्करण नई दिशा और संरचना लेकर आएगा।” शिक्षा महाकुंभ अभियान की कोर कमेटी के सदस्य डॉ. वीरेंद्र गर्ग जी ने वित्तीय योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि
“हम बजट, प्रायोजन और संसाधनों के बेहतर उपयोग हेतु एक समर्पित वित्तीय ढांचा विकसित करेंगे।” आगे DHE के प्रचार विभाग से विंग कमांडर संजीव शर्मा ने प्रस्ताव दिया कि
“शिक्षा महाकुंभ आयोजन तक NIPER कैंपस में एक स्थायी कार्यालय की व्यवस्था की जाएगी जिससे समन्वय में गति आए।”

इस मौके पर NIPER मोहाली की तरफ़ से शिक्षा महाकुंभ अभियान के पंचम संस्करण को संपन्न करने के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष प्रो तरुण शर्मा कोर कमेटी के सदस्यों प्रो कृष्ण गोपाल, डॉ दीपिका, डॉ दीपक एवं डॉ विक्रम सिंह केआर साथ उपस्थित रहे। DHE की तरफ़ से डॉ मनोज तेवतिया, सोनू शर्मा, पंकज शर्मा, डॉ सतीश एवं रमेन्द्र सिंह मौजूद रहे

MoU हस्ताक्षर के पश्चात, शिक्षा महाकुंभ अभियान की केंद्रीय टीम तथा NIPER में गठित स्थानीय आयोजन समिति के बीच एक बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, सहभागिता, विषयवस्तु, विभागीय समन्वय और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की तिथि एवं स्थल:

📅 31 अक्टूबर – 2 नवम्बर 2025
📍 स्थान: NIPER मोहाली

संयोजक
शिक्षा महाकुंभ 2025

Photos from Department of Holistic Education's post 02/04/2024

इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक और DHE एवं VBITR के निदेशक डॉ ठाकुर सुदेश रौनीजा जी ने डॉ नीरज नैथानी, वैज्ञानिक, एससीएल मोहाली के साथ NIT जयपुर में कैमिकल इंजीनियरिंग के HOD डॉ सुशांत उपाध्याय जी से उनके कार्यालय में कैमिकल्स के स्वदेशीकरण के निमित्त मुलाक़ात की। साथ ही RASE Conferences एवं महाकुंभ के द्वतीय संस्करण जोकि NIT श्रीनगर एवं IIT रोपड़ में क्रमशः होने जा रहे हैं के कई विषयों पर सार्थक चर्चा की। डॉ उपाध्याय जी ने अपनी तरफ़ से हर संभव मदद इस महायज में देने का भरोसा डॉ सुदेश जी को दिया और NIT जयपुर में DHE एवं VBITR के सहयोग से एक वर्कशॉप कराने की इच्छा प्रकट की। अंत में डॉ रौनीजा जी एवं डॉ नैथानी जी ने उन्हें RASE Conferences के द्वितीय संस्करण का निमंत्रण दिया।

#शिक्षा_महाकुंभ_2024


www.drthakurskr.com www.rase.co.in

Want your school to be the top-listed School/college in Mohali?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Mohali