20/08/2026
AIST-2026 | National Conference on Artificial Intelligence in Science & Technology 🤖🇮🇳
The National Conference on Artificial Intelligence in Science and Technology – AIST-2026 is set to bring together academicians, researchers, innovators and technology enthusiasts to explore the transformative potential of Artificial Intelligence in Science & Technology.
🔹 AIST-2026
📅 21 - 22 August 2026
💻 Hybrid Mode
🎓 Under the academic umbrella of Shiksha Mahakumbh Abhiyan
📍 Organized by:
Institute Innovation Cell,
Sant Longowal Institute of Engineering and Technology (SLIET), Longowal, Punjab
(Deemed-to-be University under MoE, Govt. of India)
🤝 In Collaboration With:
Department of Holistic Education (DHE),
A Unit of Vidya Bharti Institute of Training & Research
The conference aims to provide a meaningful platform for knowledge exchange, research, innovation and discussions on the emerging role of AI in science and technology, contributing towards a future-ready India.
🌐 www.sliet.ac.in | www.shikshamahakumbh.com
#शिक्षामहाकुंभ
16/08/2026
#शिक्षामहाकुंभ #शिक्षामंत्रालय #शिक्षामंत्री
13/08/2026
📢 शिक्षा महाकुंभ अभियान – आमंत्रण एवं सहभागिता अभियान
शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 के अंतर्गत संयोजक मेजर डॉ. शमशेर सिंह जी द्वारा IHM Gurdaspur के निदेशक महोदय को व्यक्तिगत रूप से शिक्षा महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया गया।
इसी क्रम में शिक्षा महाकुंभ से जुड़े सभी सदस्यों से आग्रह है कि आप भी अपने-अपने जिलों, क्षेत्रों एवं संपर्कों में शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, संगठनों, शिक्षाविदों एवं विशिष्ट व्यक्तियों तक शिक्षा महाकुंभ का निमंत्रण पहुँचाएँ।
🤝 आइए, हम सब मिलकर इस आमंत्रण अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ और अधिक से अधिक संस्थानों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षा महाकुंभ 6.0 से जोड़ें।
🇮🇳 शिक्षा से राष्ट्र निर्माण की ओर।
#शिक्षामहाकुंभ .0
12/08/2026
📢 शिक्षा महाकुंभ अभियान – आमंत्रण एवं सहभागिता अभियान
आज शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 के अंतर्गत संयोजक मेजर डॉ. शमशेर सिंह जी द्वारा IIM Amritsar के निदेशक महोदय को व्यक्तिगत रूप से शिक्षा महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया गया।
इसी क्रम में शिक्षा महाकुंभ से जुड़े सभी सदस्यों से आग्रह है कि आप भी अपने-अपने जिलों, क्षेत्रों एवं संपर्कों में शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, संगठनों, शिक्षाविदों एवं विशिष्ट व्यक्तियों तक शिक्षा महाकुंभ का निमंत्रण पहुँचाएँ।
🤝 आइए, हम सब मिलकर इस आमंत्रण अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ और अधिक से अधिक संस्थानों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षा महाकुंभ 6.0 से जोड़ें।
🇮🇳 शिक्षा से राष्ट्र निर्माण की ओर।
#शिक्षामहाकुंभ .0
29/07/2026
शिक्षा महाकुंभ-2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक संपन्न
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर में आगामी 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले देश के प्रतिष्ठित शैक्षिक आयोजन 'शिक्षा महाकुंभ-2026' की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आदरणीय श्री विजय नड्डा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों, कार्यक्रम के सफल संचालन तथा देशभर से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं शिक्षण संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस ऑनलाइन बैठक में प्रमुख टोली के लगभग 50 सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। सभी सदस्यों ने शिक्षा महाकुंभ-2026 को राष्ट्रीय स्तर का प्रभावशाली एवं ऐतिहासिक आयोजन बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि 'शिक्षा महाकुंभ-2026', जिसे "शिक्षा का ओलंपिक" भी कहा जाता है, देशभर के शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ शिक्षा के भविष्य, नवाचार, अनुसंधान एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर व्यापक मंथन होगा।
19/04/2026
📌 योजना अभ्यास वर्ग
(18–19 अप्रैल, 2026 | NIT हमीरपुर)
🔹 प्रथम दिवस – 18 अप्रैल
🕛 प्रथम सत्र (12:00 बजे से)
सत्र का शुभारंभ डॉ. जतिंदर गर्ग (Controller of Examinations, Central University of Himachal Pradesh) द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुआ।
इसके उपरांत मेजर डॉ. शमशेर सिंह, संयोजक – शिक्षा महाकुंभ अभियान द्वारा बैठक की भूमिका प्रस्तुत की गई।
शिक्षा महाकुंभ के पूर्व संस्करणों का चलचित्र (वीडियो) के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
इस सत्र में उपस्थित उत्तर भारत के सभी प्रांतों से 43 सदस्यों ने अपना संक्षिप्त परिचय एवं रुचि को साझा किया।
विभाग प्रमुखों द्वारा अपने अपने विभाग के कार्यों पर प्रकाश डाला और अपने-अपने विभागों हेतु सदस्यों का आमंत्रण किया गया, जिसमें नए सदस्यों ने अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न विभागों में सहभागिता सुनिश्चित की।
तत्पश्चात निदेशक, NIT हमीरपुर द्वारा आशीर्वचन दिए गए, जिसमें उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा महाकुंभ के महत्व पर प्रकाश डाला।
—
🕒 द्वितीय सत्र (भोजन उपरांत)
विभिन्न कार्यों/आयामों के अंतर्गत समूह अनुसार (Group-wise) बैठकें हुई।
प्रत्येक समूह में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:
- विभाग के विस्तृत कार्यों पर चर्चा विभाग प्रमिलुखों द्वारा
- विभाग में कार्यों हेतु टीम गठन एवं संरचना
- कार्य योजना एवं अप्रोच रणनीति
- संभावित फंडिंग स्रोत
- तकनीकी आवश्यकताएँ (Technical Requirements)
- संस्थागत अपेक्षाएँ (DHE एवं हमीरपुर) से
- आगामी कार्यों की दिशा एवं क्रियान्वयन योजना
- सभी विभागों का सुचारू संचालन हेतु केंद्रीय टोली से समन्वय
🕕 तृतीय सत्र (संध्या सत्र)
इस सत्र का संचालन डॉ. ठाकुर सुदेश रौनीजा, महानिदेशक – DHE द्वारा किया गया। इस सत्र में 51 प्रतिभागियों ने हिसा लिया।
सभी कार्य प्रमुखों ने अपने-अपने समूह की बैठकों का निष्कर्ष प्रस्तुत किया।
प्रस्तुत निष्कर्षों पर सामूहिक चर्चा हुई एवं अंत में शिक्षा महाकुंभ के कल्पक डॉ रौनीजा जी ने मार्गदर्शन दिया।
अंत में प्रो. पवन कुमार शर्मा, NIT हमीरपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
यह योजना अभ्यास वर्ग के प्रथम दिवस में शिक्षा महाकुंभ 6.0 की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी रणनीतिक कार्य हुआ।
इसमें सभी आयामों के लिए स्पष्ट कार्ययोजना, टीम संरचना एवं क्रियान्वयन दिशा हुई।
29/03/2026
🎉 *कार्यशाला का सफल आयोजन* 🎉
शिक्षा महाकुंभ अभियान के मार्गदर्शन में DHE की TMS सेल के द्वारा आयोजित *“विद्यालयी शिक्षा में AI टूल्स का उपयोग”* विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में *50 से अधिक शिक्षकों* ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और AI आधारित शिक्षण विधियों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई।
🙏 सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह कार्यशाला सफल रही।
✨ *आइए, तकनीक के साथ शिक्षा को और प्रभावी बनाएं और AI के माध्यम से शिक्षण को नया आयाम दें!*
“किसी और विषय पर अगर प्रतिभागियों की रुचि है तो आप विषय सुझा सकते है। DHE की TMS सेल शिक्षा महाकुंभ अभियान की देख रेख में उस विषय पर कार्यशाला लगाने का प्रयास करेगी।
*Organised By*
TMS Cell
DHE
Vidya Bharti Institute of Training & Research Trust
28/03/2026
Join the revolution through.