29/08/2026
एम.एम. कॉलेज, मोदीनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर “युवा कनेक्ट” कार्यक्रम का आयोजन
मोदीनगर, 27 अगस्त 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर मुल्तानीमल मोदी कॉलेज, मोदीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना, मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “युवा कनेक्ट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना तथा खेल क्षेत्र में भारत की प्रगति के संबंध में युवाओं के विचारों एवं आकांक्षाओं को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम के प्रथम चरण में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। संबोधन में खेल, फिटनेस, अनुशासन तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। संबोधन के पश्चात अगले चरण में Yuva Connect कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेरणादायी स्थानीय खेल प्रतिभाओं जितिका (हॉकी) संस्कृति बाना (शूटिंग) तथा दीपांशु शर्मा (भाला फेंक) ने युवाओं के साथ अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। Youth Icon आदर्श पोरवाल ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए खेल, अनुशासन, निरंतर प्रयास एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूक रहते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा ने युवाओं को खेल, फिटनेस एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़कर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन लक्ष्य कौशिक एवं विदुषी राठी ने किया
कार्यक्रम के आयोजन में एन एस एस प्रोग्राम आफिसर डॉ. अमर सिंह कश्यप, डॉ कोमल गुप्ता, डॉ. रविंद्र कुमार एवं डॉ. राजकुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में NSS एवं MY Bharat स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्यों ने भी अनुशासन निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षक,लक्ष्य, मनन,अवनी, अंकित, मुकुल, निखिल,तुषार वंश, नंदनी, आँचल, गुनगुन, दीपा, अंशिका सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे और कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।