15/04/2026
दिनांक 13/04/2026 को वासलीगंज स्थित कमला आर्य कन्या पी०जी ० कालेज, मीरजापुर में मिशन शक्ति फेज़ - 5 के द्वितीय चरण के तहत साइबर सुरक्षा जागरुकता पर संगोष्ठी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० रितु सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राम नारायन राय ने साइबर अपराध से सम्बधित हेल्प लाइन नं० 1930 के बारे में विस्तार से बताया । इसी क्रम में साइबर थाना प्रभारी शशि तिवारी ने डिजिटल अरेस्ट के प्रति छात्राओं को जागरूक किया, कार्यक्रम के अगले क्रम में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जयदीप सिंह द्वारा डिजिटल फ्राड से बचने के कई तरीके बताएं। कार्यक्रम के अगले चरण में महिला कांस्टेबल नीरज अम्बेडकर, कांस्टेबल अनूप सोनी और अनूप पटेल ने साइबर अपराध के अन्य पहलुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए कार्यक्रम की सम्पूर्णता में सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रीति जायसवाल द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पुष्पा सिंह ने किया। कार्यक्रम के सम्पूर्ण एवं सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक डॉ. पुष्पा मद्धेशिया और डॉ० कंचन दूबे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त सहायक आचार्य, कर्मचारीगण और छात्राएं उपस्थित रहें।