18/06/2026
मानवता के संरक्षक, त्याग की प्रतिमूर्ति,श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के संकलन कर्ता, पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर विद्यालय परिवार की तरफ से कोटि कोटि नमन। श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज को भावी पीढ़ियां शांतिपुंज के रूप में सदैव याद करती रहेंगी।🙏🙏
आज शहीदी दिवस के अवसर पर रोडवेज पुलिस लाइंस रोड पर विद्यालय के ठीक सामने राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सरदार जगजीत सिंह डंग सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
02/06/2026
विद्यालय की पूर्व छात्रा और इंटर मीडिएट परीक्षा 2023 की विद्यालय टॉपर "सौम्या शुक्ला" का भारतीय वायु सेना ( टेक्निकल ग्रुप) में चयन होने पर पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
23/05/2026
ग्रीष्मावकाश होने के पूर्व दिनांक 20/5/26 को विद्यालय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रधानाचार्या के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।
23/04/2026
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2026 में सफल हुए सभी छात्र /छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएं।
आज घोषित हुए परीक्षा परिणाम से सभी छात्र/ छात्राएं बहुत ही प्रसन्न नजर आए।इंटर में आदित्य चक्रवाल (विज्ञान वर्ग) ने 86.8%अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इंटर में ही जया द्विवेदी(विज्ञान वर्ग )ने 85% अंक पाकर दूसरा स्थान और आस्था सिंह (विज्ञान वर्ग)ने 83.8 % अंक पाकर तीसरा स्थान और जूही पांडे(विज्ञान वर्ग 83% अंक प्राप्त किया।हाई स्कूल की प्रतिभावान छात्र सूर्या सिंह ने 92 %% अंक पाकर पहला स्थान,अंकुश सिंह ने 90.8% अंक पाकर दूसरा स्थान और अर्पित कुमार सिंह ने 88.8अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।विद्यालय के अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह सरना,प्रबंधक सरदार जगजीत सिंह डंग और प्रधानाचार्या श्रीमती पूर्णिमा द्विवेदी ने सभी छात्र/ छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवत भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
07/04/2026
आज दिनांक 7/4/26 को कक्षा एल.के.जी से कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए,प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।प्रवेश फार्म विद्यालय काउंटर पर उपलब्ध है।प्रवेश परीक्षा दिनांक 10/4/26 को पुनः आयोजित की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए विद्यालय आकर संपर्क करें।
30/03/2026
Heartiest Congratulations!
On behalf of the School Management and the Principal, we extend our warmest congratulations to all the winners of the Annual Examination 2025-26
Your dedication, hard work, and exceptional talent have not only brought honor to yourselves but also to the entire school. Your success is a true testament to your perseverance and commitment to excellence.
We are incredibly proud of your achievements and wish you continued success in all your future endeavors.
Keep shining! ✨
Warm regards,
School Management, Principal, Teachers & All Staff
16/03/2026
सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश फॉर्म विद्यालय काउंटर पर उपलब्ध है।