Composit School Paratazpur

Composit School Paratazpur पी एम श्री चयनित विद्यालय

आज विद्यालय में इको क्लब के द्वारा बच्चों से तपती गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए परिंडो का निर्माण कराया गया...
16/05/2026

आज विद्यालय में इको क्लब के द्वारा बच्चों से तपती गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए परिंडो का निर्माण कराया गया , जिसे पानी भरकर पेड़ पर टांग दिया गया। बच्चों ने इस गतिविधि से पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

प्रत्येक वर्ष की भांति विद्यालय में आज पाराताज़पुर के संभ्रांत नागरिक एवं विद्यालय के शुभेक्षु श्री राम भवन चौरसिया (पुत्...
08/05/2026

प्रत्येक वर्ष की भांति विद्यालय में आज पाराताज़पुर के संभ्रांत नागरिक एवं विद्यालय के शुभेक्षु श्री राम भवन चौरसिया (पुत्र बिहारी दादा) के द्वारा बच्चों को खरबूजे का भंडारा कराया गया। जिसमें बच्चों ने भरपेट मीठे खरबूजा का आनंद लिया। इस मौके पर सही उत्तर देने वाले दो बच्चों को श्री राम भवन के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

दैनिक प्रार्थना हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा देने का एक सरल और प्रभावी माध्यम है। यह हमें मानसिक शांति, आत्मविश्वास और ए...
04/05/2026

दैनिक प्रार्थना हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा देने का एक सरल और प्रभावी माध्यम है। यह हमें मानसिक शांति, आत्मविश्वास और एकाग्रता प्रदान करती है। प्रार्थना करने से हमारे अंदर कृतज्ञता (gratitude) की भावना विकसित होती है और हम अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग और जिम्मेदार बनते हैं।
प्रार्थना से मन शांत होता है, तनाव कम होता है और हम अपने दिन की शुरुआत अच्छे विचारों के साथ कर पाते हैं। यह हमें नैतिक मूल्यों और अनुशासन की ओर प्रेरित करती है। विशेषकर बच्चों के लिए, दैनिक प्रार्थना उनके चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Daily prayer is a simple yet powerful practice that brings positivity into our lives. It helps in developing inner peace, confidence, and focus. Through prayer, we express gratitude and become more mindful and responsible in our actions.
Prayer calms the mind, reduces stress, and allows us to start our day with positive thoughts. It also encourages moral values and discipline. Especially for children, daily prayer plays a vital role in shaping character and overall personality development.

Proud movement for Selection of Vaishnavi from our school in GBTC foundation scholarship Selection.
19/04/2026

Proud movement for Selection of Vaishnavi from our school in GBTC foundation scholarship Selection.

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अध्यापकों के नेतृत्व में बच्चों के साथ एक दल शादी का पुरवा मानपुर गांव में पहुंचा जहा...
17/04/2026

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अध्यापकों के नेतृत्व में बच्चों के साथ एक दल शादी का पुरवा मानपुर गांव में पहुंचा जहां अभिभावकों के साथ विद्यालय की उपलब्धियां के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक नामांकन करने पर अपील की गई इस दल का नेतृत्व सहायक अध्यापक श्री सचिन त्रिपाठी,अनूप मल्होत्रा ,अवधेश कुमार, रामदेव एवं अनंतराम ने किया।

16/04/2026
शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के 25 बच्चों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर का दर्शन किया।  साथ ह...
16/04/2026

शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के 25 बच्चों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर का दर्शन किया। साथ ही विश्व प्रसिद्ध अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर जाकर रेलवे की गतिविधियों को बारीकी से समझा। बच्चों ने सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर चौक पर जाकर वहां बनी वीणा की भव्यता को निहारा, साथ ही दक्षिण कोरिया की महारानी महारानी हो के स्मृति में बने पार्क का भ्रमण भी किया। पवित्र सरयू नदी के दर्शन उपरांत भरतकुंड के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
भ्रमण का नेतृत्व सहायक अध्यापक श्री सचिन त्रिपाठी, अनूप मल्होत्रा ,सत्य प्रकाश एवं देवमणि तिवारी ने किया।

कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भव्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ । इस अवसर पर कक्षा 7 के बच्चों...
02/04/2026

कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भव्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ ।
इस अवसर पर कक्षा 7 के बच्चों ने कक्षा 8 के बच्चों को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। साथ ही सभी बच्चों ने पूरी छोले और मिठाई का लुत्फ भी उठाया।
प्रधानाध्यापक ने के साथ विद्यालय स्टाफ ने सभी बच्चों को गिफ्ट भी प्रदान किया

Paring twinning program at reputed Education Institute Devas public school, Harangtinganj
02/04/2026

Paring twinning program at reputed Education Institute Devas public school, Harangtinganj

Address

Milkipur
224208

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Composit School Paratazpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category